वर्षों का इंतज़ार, अपनों से दूरी और मानसिक हताशा। तृतीय श्रेणी शिक्षक आखिर कब तक केवल आश्वासनों के भरोसे जिएगा?
हमारा दर्द समझिए, हमारी पुहार सुनिए। हम भी अपने परिवार के पास जाने का हक रखते हैं।
#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादला@BhajanlalBjp
नामांकन में सर्वाधिक योगदान देने वाले शिक्षकों का होगा सम्मान। शिक्षक दिवस गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा💐
विशेष : इस वर्ष विगत पाँच सालों में पहली बार नामांकन में गिरावट रुकी । विगत वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 73 लाख को पार ✨✨
तीन दिन पहले खराब मौसम और थकान के चलते रास्ता भटकर जयपुर में उतरे गिद्ध ने फिर से उड़ान भर ली है। इंडियन गिद्ध प्रजाति के 8 से 10 महीने की उम्र और करीब 5.5 किग्रा वजनी इस गिद्ध को तीन दिन पहले एयरपोर्ट से रेस्क्यू किया था।
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वल्लुरी अजय बाबू जी एवं सर्वेश कुशारे जी ने रजत पदक, जबकि बिंदिया रानी देवी जी एवं शिल्पा के. शायला जी ने कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है; इस शानदार उपलब्धि पर आप सभी को हार्दिक बधाई। आप भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए भारत का मान विश्व पटल पर निरंतर बढ़ाते रहें, भावी सफलताओं की शुभकामनाएँ।
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। देशभर में पेपर लीक के मामलों के बीच रविवार को RPSC चेयरमैन कर्नल केसरी सिंह पहली बार खुद जयपुर के चार परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां कनिष्ठ विधि अधिकारी (JLO) भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।
निरीक्षण के बाद उन्होंने दावा किया कि अक्टूबर 2023 में पदभार संभालने के बाद से आयोग की किसी भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी भी कीमत पर पेपर लीक नहीं होने दिया जाएगा। उनके अनुसार जिला प्रशासन, पुलिस और आयोग की टीम मिलकर परीक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रही है, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल मिल सके।
जयपुर के 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित JLO भर्ती परीक्षा में 12 पदों के लिए 13,245 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि आयोग ने परीक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं और शीर्ष नेतृत्व की स्पष्ट मंशा है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करने की भी अपील की।
राज्य सरकार से निवेदन हैं जल्द ही 3rd ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर से बैन हटा कर राहत प्रदान करें।।
जब बात सबका साथ सबका विकास की करते हो तो फिर 3rd ग्रेड के साथ अन्याय क्यों।।
संवेदनशीलता दिखाए अन्यथा इसके परिणाम भाजपा सरकार को चुनाव में भुगतने पड़ेंगे 🙏
#3rdgradetransfer