राजस्थान में ट्रांसफर-पोस्टिंग से बैन हटा, 5 जुलाई तक होंगे ।
तबादलों की अनुमति 5 जुलाई तक रहेगी।
सरकार ने 16 दिनों के लिए ट्रांसफर विंडो खोली है।
ग्रेड थर्ड शिक्षकों को इस बार भी तबादलों की प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।
बड़ी खबर!
राजस्थान में ट्रांसफर-पोस्टिंग से बैन हटा, 5 जुलाई तक होंगे तबादले।राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगा बैन हटा दिया है। तबादलों की अनुमति 5 जुलाई तक रहेगी।सरकार ने 16 दिनों के लिए ट्रांसफर विंडो खोली है।
पत्रकार किसे कहते हैं? इसकी क्या परिभाषा है?
पत्रकार वह होता है जो मानव सभ्यता के विभिन्न पहलुओं- सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और जनजीवन से जुड़े विषयों पर समाज को सारगर्भित, वास्तविक और प्रमाणिक खबरें दे तथा समय-समय पर जनता को सच्चाई से रूबरू कराता रहे। पत्रकार का काम किसी व्यक्ति, पार्टी, जाति या वर्ग विशेष का पक्ष लेना नहीं, बल्कि समाज के सामने तथ्य रखना होता है, ताकि समाज स्वयं सही-गलत का निर्णय कर सके।
लेकिन आज जब हम कुछ लोगों की टाइमलाइन पर जाकर देखते हैं तो वहाँ पत्रकारिता कम और एक पार्टी विशेष की चाटुकारिता ज्यादा नजर आती है। कुछ लोग समाज में जातीय जहर घोलने का काम करते नजर आते हैं, कुछ बिना प्रमाण के खबरें फैलाते हैं, कुछ युवाओं को भड़काने वाले पोस्ट करते हैं, कुछ समाज के बड़े-बुजुर्गों, माताओं-बहनों और पूरे समाज के विभिन्न वर्गों के बारे में गलत और भ्रामक बातें फैलाते हैं। कुछ केवल एक समाज के नेताओं और एक वर्ग विशेष की पोस्टों में लगे रहते हैं । यह पत्रकारिता नहीं है।
मेरी नजर में आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने वास्तव में पत्रकारिता को जिंदा रखा हुआ है। कुछ लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह तटस्थ होकर काम करते हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शायद पूरी तरह तटस्थ नहीं रह पाते, लेकिन उनका विषय, उनकी खबरें, उनकी पूरी टाइमलाइन पत्रकारिता से संबंधित होती है, वे कम से कम पत्रकारिता के दायरे में तो रहते हैं।
पत्रकारिता के अंदर पूरी तरह तटस्थ रहकर काम करना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन फिर भी कुछ लोग यह काम ईमानदारी से कर रहे हैं। मन तो करता है कि ऐसे व्यक्तियों के नाम लेकर उनसे संबंधित बहुत सी बातें साझा करूँ, लेकिन फिर हाथ रुक जाते हैं कि क्यों बेवजह विवाद में पड़ूँ, क्यों फालतू की बहस शुरू करूँ।
लेकिन मन में एक बात जरूर आती है कि वास्तव में जो लोग पत्रकार हैं, उन्हें समाज को सारगर्भित, सत्य और प्रमाणिक खबरें देनी चाहिए, क्योंकि समाज आज भी पत्रकारिता पर भरोसा करता है और उस भरोसे को टूटने नहीं देना ही असली पत्रकारिता है।
वैसे राजस्थान में ऐसे कितने लोग है जो पत्रकारिता के दायरे में आते है जिनको वास्तव में हम पत्रकार कह सकते है । जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे है , जिनकी प्रोफाइल या टाइमलाइन पत्रकारिता को बया करती है?
केवल इतना ही कर दो, जब तक सुरक्षा प्रमाण पत्र नहीं मिलता, कोई संस्था प्रधान बच्चों को कक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति नहीं देगा।
चाहे भवन नया ही क्यूं न बना हो
इसे ही आंदोलन बना लो
(शिक्षकों के बीच चल रहा एक मैसेज)
क्या आप लिख रहे हैं...? इस # पर पोस्ट जो है उसको रिट्वीट करें,,, छोटे बड़े सभी अकाउंट वाले भाई को टैंग करते हुए लिख सकते हैं सभी रिट्वीट किए जायेंगे 🙌
सही के लिए आवाज उठायें 🙌
#RGHS_कर्मचारियों_का_हक
मुंबई से जियो वालों के फोन आ रहे हैं कि ट्वीट हटा लो, अब उनको क्या पता कि एक नहीं बल्कि 7000 प्लस ट्वीट हो गए हैं और देश में नंबर दो पर Trend कर रहा हैं, मेरे ट्वीट हटाने से कुछ नहीं होगा, आप अपने घटिया नेटवर्क को हटाकर अच्छा दे दीजिए
#Jio_का_घटिया_नेटवर्क
माननीय @madandilawar जी स्कूल शिक्षा परिवार के संरक्षक के रूप में संज्ञान लेकर तत्काल अधिकारियों को पाबन्द करें।
कृष्ण गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष व RESA परिवार @k36godara @BhajanlalBjp
जयपुर के चंदवाजी स्थित निम्स विश्वविद्यालय में आयोजित राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा) राजस्थान के वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित किया।
इस शुभ अवसर पर उपस्थित जनों को हमारी सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों, नवीन शैक्षिक नीतियों, विद्यालय विकास योजनाओं एवं भविष्य की रूपरेखा से अवगत कराया।
हमारी सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो जिससे वह राष्ट्र निर्माण में अपना सार्थक योगदान दे सके।