समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज संसदीय क्षेत्र से सांसद, माननीय श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, शुभकामनाएं।
@samajwadiparty@dimpleyadav
आज-कल के दोर में नेताओं की फॉर्च्यूनर के शीशे नहीं उतरते हैं , ऐसे दोर में कोई नेता आपके साथ बैठता है आपकी तकलीफ़े सुनता है और उनका समाधान निकालता है तो आपको भी जरूरत के वक्त उनके साथ खड़े होना चाहिए,तुमको जो दुनियादारी लगती है इन कामो में हिम्मत भारी लगती है,तुमको ये ग़ैर ज़रूरी लगता है लेकिन मुझको ये जिमेवारी लगती है ।
@DeependerSHooda
हमारे धाम के मुख्य सेवकों में से एक हमारे लाडले और हमारी धारसूल मार्केट कमेटी के चेयरमैन राममेहर धारसूल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ । युग युग जिओ बेटा हमेशा स्वस्थ और खुश रहो, आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।
@RammeharDharsul
आज प्रात: शुभ मुहूर्त पे हमारी नगरी के होनहार और मेहनती युवा पूर्व पंचायत मेम्बर लाडले सुभाष चन्द्र गोरिया के नए मकान की पूरी विधि विधान से आधारशिला रखने का अवसर प्राप्त हुआ, इस मौके पर समस्त परिवार और पंडित सुखजीत सिंह शास्त्री जी मौजूद रहे । श्री समाधिस्थ सिद्धों और श्री दादा खेड़ा जी के श्री चरणों में समस्त गोरिया परिवार के सुखमय जीवन की प्रार्थना करता हूँ ।
सफीदों हल्के से हमारे सुख-दुख के साथी विजय मोर लुदाना को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ । युग युग जिओ मोर साहब ।
#happybirthday Vijay Mor Ludana
लाखों दुआएं बेअसर साबित हुईं, और आख़िरकार वही हुआ जिसका डर हर संवेदनशील दिल को था। पिछले कई घंटों से मौत और जिंदगी के बीच कशमकश लड़ रहा मासूम निरवैर जिंदगी की जंग हार गया। रात के सन्नाटे को चीरती हुई जब घड़ी की सुइयों ने 3:25 बजे का इशारा किया, तो 220 फुट गहरे उस अंधेरे बोरवेल से निरवैर को बाहर तो निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसों की डोर टूट चुकी थी । दिवंगत बच्चे को भगवान शांति दे और इस पहाड़ से भी बड़े दुख में भगवान परिवार को अपार शक्ति प्रदान करे ।
🕉️ शांति 🙏🙏😭😭
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों के निधन की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
🕉️ शांति 🙏🙏
हमारे टोहाना शहर से होनहार युवा योगेश तायल को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! युग युग जिओ योगेश बेटा हमेशा खुश ओर स्वस्थ रहो, आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हुँ!
Yogesh Tayal
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी डॉक्टरों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति आपकी निष्ठा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी जिस संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ आप लोगों के जीवन की रक्षा का दायित्व निभाते हैं, वह अत्यंत सराहनीय है।
#NationalDoctorsDay #DoctorsDay
सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट साथियों को 'चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी विशेषज्ञता, निष्ठा और व्यावसायिक उत्कृष्टता देश की आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। आपका योगदान अत्यंत अभिनंदनीय है।
अदम्य साहस एवं अद्वितीय पराक्रम का परिचय देकर मातृभूमि की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले, 'परमवीर चक्र' से विभूषित, अमर सेनानी वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्र के लिए आपका समर्पण और बलिदान युगों-युगों तक सभी को कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
क्रांति पथ के अडिग राही, 'काकोरी ट्रेन एक्शन' के महानायक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि की स्वतंत्रता हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के युवाओं को सदैव देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करता रहेगा।
निर्गुण भक्ति परंपरा के संवाहक, महान समाज सुधारक एवं युग प्रवर्तक संत कबीरदास जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
उनकी शिक्षाएं आज भी हमें करुणा, सत्यनिष्ठा एवं सामाजिक चेतना के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती हैं।
जय जगन्नाथ! 🕉️ जनार्दनाय नमः!
श्री जगन्नाथ जी, भ्राता बलभद्र और देवी सुभद्रा जी के पावन दिव्य स्नान उत्सव 'देव स्नान पूर्णिमा' की आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, समाज सुधारक एवं राजनीतिज्ञ दादाभाई नौरोजी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!
अपने उत्कृष्ट कार्यों और पुनीत विचारों के माध्यम से आप सदैव हम सबको राष्ट्र सेवा एवं समाज की उन्नति के कार्यों के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
सशक्त संसद, मजबूत लोकतंत्र का आधार है।
आप सभी को और समस्त जनप्रतिनिधियों को 'अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस' (International Day of Parliamentarism) की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं!
सिख पंथ के छठे गुरु, 'मीरी-पीरी' के प्रवर्तक एवं महान 'सैन्य-संत' गुरु श्री हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन एवं समस्त सिख श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।
धर्म एवं मानवता की रक्षा हेतु शस्त्र और शास्त्र, दोनों के महत्व का संदेश देने वाले गुरु साहिब का जीवन साहस, स्वाभिमान एवं राष्ट्रसेवा की अद्भुत प्रेरणा है।
हूल दिवस' पर संथाल विद्रोह के अमर बलिदानियों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो सहित सभी वीर-वीरांगनाओं के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ!
'अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो' का नारा बुलंद कर विद्रोह का बिगुल फूंक देने वाले सभी जनजातीय भाई-बहनों की गौरव गाथा सदैव भावी पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करने तथा मातृभूमि के लिए मर-मिटने की प्रेरणा देती रहेंगी।
भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एवं भूतपूर्व सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करता हूँ!
आपकी राष्ट्रभक्ति, शौर्य और कर्त्तव्यपरायणता भावी पीढ़ियों के लिए सर्वदा प्रेरणादायी रहेगी।