कलायत विधानसभा क्षेत्र से विधायक माननीय @Vikash__Saharan को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न जीवन एवं दीर्घायु प्रदान करें।
चीन की सरजमीं पर बैडमिंटन में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए China Masters-2026 का खिताब अपने नाम करने पर सात्विक और चिराग की जोड़ी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
कोर्ट पर आपके हर स्मैश में आत्मविश्वास और हर अंक में भारत की जीत की हुंकार नजर आई। आपकी यह शानदार विजय आपकी मेहनत, समर्पण और अटूट संकल्प की गौरवगाथा है।
आपकी इस ऐतिहासिक कामयाबी पर पूरा देश गौरवान्वित है। यूं ही अपने खेल से विश्व पटल पर भारत का तिरंगा बुलंद करते रहिए, यही कामना है।
#ChinaMasters2026
आप सभी को पावन अजा एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो। यही मंगलकामना है।
#AjaEkadashi
पद्मविभूषण से सम्मानित महामहोपाध्याय पंडित गोपीनाथ कविराज जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
भारतीय दर्शन, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चिंतन के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#GopinathKaviraj
अशोक चक्र’ से सम्मानित वीरांगना नीरजा भनोट जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
अपने अदम्य साहस, वीरता और मानवता के लिए नीरजा भनोट जी सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।
#NeerjaBhanot
भारतीय रेडियो खगोल विज्ञान के जनक प्रो. गोविंद स्वरूप की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
रेडियो एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में भारत को दुनिया में अग्रणी बनाने के साथ ही उन्होंने अपने अथक परिश्रम एवं दूरदृष्टि से देश की वैज्ञानिक क्षमता की वृद्धि और अनुसंधान में अभूतपूर्व योगदान दिया।
उनका जीवन राष्ट्र की प्रगति के लिए युवाओं और वैज्ञानिकों को हमेशा नवाचार की प्रेरणा देता रहेगा।
दिल्ली के सत्य निकेतन में अचानक इमारत गिरने की हृदयविदारक घटना अत्यंत पीड़ादायक है।
केंद्रीय ग्रह मंत्री माननीय श्री @AmitShah
जी, माननीय मुख्यमंत्री बहन श्रीमती @gupta_rekha जी एवं दिल्ली प्रसाशन से विनम्र निवेदन है की दिल्ली के प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के प्रयास कियें जाए 🙏🙏
प्रभु श्री गुरु गोरखनाथ जी और प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि सभी लोगों की रक्षा करें और उन्हें जल्द से जल्द सकुशल उनके परिवारों के बीच पहुँचाएँ। इस दुःखद और कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं।
श्री महादेव जी रक्षा करें🙏
आप सभी भगतों को श्री गोगा नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।गुरु गोरखनाथ जी के वरदान से ददरेवा की महारानी श्री माता बाछल जी की कोख से जन्मे लोक देवता श्री जाहरवीर गोगा जी का आशीर्वाद सदैव आप और आपके परिवार पर बना रहे ।
जय श्री जाहर वीर गोगा जी महाराज जी की जय ।
जय श्री नाग देवता 🙏🙏
हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप (2026 )में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत हासिल करके समस्त भारत वासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है,समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
@BCCIWomen@BCCI
प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रखर संवाहक, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
‘राष्ट्र के भविष्य’ को ज्ञान, संस्कार व चरित्र की ज्योति से आलोकित करने वाले सभी गुरुजनों को नमन तथा देश वासियों एवं सभी शिक्षकों को 'शिक्षक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज हमारे पड़ोसी गांव ढेर में नवनिर्माण धाम श्री गोगा मैडी जी धाम पे सभी ग्रामवासियों द्वारा आयोजित भंडारे में शामिल होकर सभी श्रदालुओं के सुखमय जीवन की कामना की और सभी कमेटी मेंबर्स और माननीय सरपंच साहब के नेतृत्व में सभी ग्रामवासियों द्वारा किए गए मान सम्मान के लिए हार्दिक आभार,
सिद्ध श्री बाबा सारनाथ जी की पवित्र और पूजनीय धरती सम्मानित नगरी कलोदा(नरवाना)में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, खेल भाईचारे को बढ़ाते है, और हमे पूरी खेल भावना से खेल खेलना चाहिए ।मान सम्मान के लिए सभी ग्रामवासियों और खेल कमेटी का हार्दिक आभार । सनातन संस्कृति और साधु फ़क़ीरों के लिए मान सम्मान रखने वाली नगरी में इतने सम्मान से आत्मा प्रसन्न हुई । सिद्ध श्री सार नाथ जी और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद सैदव सभी ग्रामवासियों पे बना रहे ।
जय सिद्ध श्री बाबा सारनाथ जी की जय 🙏🙏🕉️🕉️
कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्
भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वत आलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा, धर्म एवं निष्काम कर्म के आदर्श प्रतिष्ठित हों तथा चराचर जगत में सुख, शांति, समृद्धि व लोकमंगल का विस्तार हो, यही प्रार्थना है।
जय श्रीकृष्ण!