🪔✨ धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं ✨🪔
आप सभी के घर में धन-धान्य, सुख-शांति और खुशियों का दीप सदैव जलता रहे।
समस्त क्षेत्रवासियों एवं मित्रगणों को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ❤️
🙏 आपका अपना
युवा समाजसेवी बब्लू बादशाह
जरवल – कैसरगंज – बहराइच
#धनतेरस
सादगी और राष्ट्र प्रेम के उत्कृष्ट उदाहरण, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का हमें संकल्प लेना चाहिए।
#लालबहादुरशास्त्री
समस्त देशवासियों को सृष्टि के अद्वितीय रचयिता, शिल्प एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की पावन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से हर घर में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो तथा जीवन में प्रगति, सफलता और नई सृजनात्मक ऊर्जा का संचार हो।
वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा
श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से आपके जीवन में सुख शांति, समृद्धि और सफलता का आगमन हो।
गणपति बप्पा आपके सभी कार्यों को मंगलमय बनाएं।
गणपति बप्पा मोरया
पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
‘राष्ट्र के भविष्य’ को ज्ञान, संस्कार व चरित्र की ज्योति से आलोकित करने वाले सभी गुरुजनों को नमन तथा प्रदेश वासियों एवं सभी शिक्षकों को 'शिक्षक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्
भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वत आलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
जय श्रीकृष्ण!
स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आइए, भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पवित्र पर्व पर हम सभी अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पित हों।
अमर शहीद राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण ‘बाबूजी’ कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि !
रामभक्ति, राष्ट्रनिष्ठा और सुशासन के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा..!!
“तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
राष्ट्र के प्रति उनका साहस, संकल्प और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा
प्रकृति के प्रति श्रद्धा, सह-अस्तित्व और शिवत्व का संदेश देने वाले पावन पर्व 'नाग पंचमी' की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज के इस पुण्य अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से प्रत्येक घर-आंगन आनंद, शांति और खुशहाली से आलोकित रहे।
वीरता, साहस और स्वाभिमान की अद्वितीय प्रतीक, महान योद्धा महारानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏🇮🇳
मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं नारी शक्ति के लिए प्रेरित करता है।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳
आजादी के इस पावन पर्व पर उन वीर शहीदों को नमन, जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया।
आइए, हम सब मिलकर एकता, भाईचारे और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ भारत को और मजबूत बनाएं।
जय हिन्द 🇮🇳 | वन्दे मातरम् 🇮🇳 | भारत माता की जय!
सामाजिक न्याय की प्रतीक, पूर्व सपा सांसद वीरांगना फूलन देवी जी की जयंती पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
"गरज उठी थी चंबल में वो बंदूक पुरानी थीं,
नाम था उसका फूलन देवी वा चंबल की रानी थी
#jainishadraj#foolandevi#फूलनदेवी