भारत का संविधान सिर्फ़ एक किताब नहीं - देश की आत्मा है।
ये हर नागरिक की गरिमा का कवच है, हर आवाज़ की ताक़त है - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का रक्षक।
यही हमारे लोकतंत्र की नींव है, और अन्याय के ख़िलाफ़ हमारा सबसे बड़ा हथियार।
संविधान दिवस पर संकल्प दोहराता हूँ - हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे, और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे।
जय संविधान, जय हिंद! 🇮🇳
मुंबई में 26/11 को हुए दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा।
राजस्थान में गौ माता भूख और प्यास से तड़प रही है। बेबसी का दर्द और पशुपालकों के आंसू किसी भी इंसान का दिल झकझोर देने के लिए काफी हैं।
सिरोही में जिला प्रशासन की चौखट पर पहुंची गौवंश की पीड़ा खुद सब कुछ बयां कर रही है, लेकिन सत्ता में बैठे BJP के ठगों को ये दर्द दिखाई नहीं दे रहा।
अकाल की मार से पश्चिमी राजस्थान का किसान और पशुपालक पहले ही बेहाल है। गौमाता के नाम पर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार आज उन्हें चारा तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है
मुख्यमंत्री जी, BJP जो धनबल कांग्रेस के पक्ष में आए जनादेश को खरीदने में लगा रही है, उसको अकाल राहत और गौवंश के चारे-पानी की व्यवस्था में लगवा दीजिए। बेजुबान गौवंश, प्रदेश के पशुपालक और जनता आपको दिल से धन्यवाद देगी।
आज पीसीसी वॉर रूम में जयपुर जाट हॉस्टल के संस्थापक एवं समाजसेवी विजय पूनिया जी का आत्मीय अभिनंदन किया।
समाज में शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक उत्थान की मशाल जलाने वाले पूनिया जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरक मिसाल है।🙏
Fear, anger and hatred have woven a web in the hearts of BJP and RSS supporters that stops them from experiencing and expressing love.
As a true Hindu, it is my duty to free them from this web, so that they too can start to experience the breathtaking beauty and joy of love and belonging in their lives.
Satyam Shivam Sundaram.
The deeper I go into Indian spiritual and religious traditions, the clearer it becomes.
The BJP and RSS are uncouth, greedy, casteist male chauvinists with absolutely no understanding of our spiritual and religious traditions.
राजस्थान के पंचायत चुनाव में वोटों का गणित-
37 जिलों में टोटल 2 करोड़ 48 लाख 64 हजार वोट पड़े
कांग्रेस को बीजेपी से 13.30 लाख वोट अधिक मिले
RLP और बाप पार्टी को करीब 25 लाख वोट मिले
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों के प्रभाव वाले इलाकों में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।
इन नतीजों से ग्रामीण राजस्थान में भाजपा सरकार के प्रति असंतोष के संकेत मिलते हैं। कांग्रेस की बढ़त यह भी दिखाती है कि ग्रामीण इलाकों में उसका जनाधार अब भी मजबूत है।
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत से ये सिद्ध हो गया है कि जनता भाजपा के डबल इंजन कुशासन को सबक सिखाने के लिए उतारू है !
राजस्थान से लेकर देश के अन्य राज्यों तक, जनता कांग्रेस की ओर आशा और विश्वास से देख रही है।
राजस्थान की जनता का हृदय से आभार। @INCRajasthan के सभी समर्पित नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई, जिन्होंने एकजुट होकर ज़मीनी मुद्दों को उठाया और जनता के विश्वास को मज़बूत किया।
जनता का यह विश्वास हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी को पंचायत राज चुनावों में भारी जीत दिलाकर भाजपा सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब उसके जाने का समय आ चुका है। नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन भाजपा ने गुंडागर्दी के दम पर जनादेश को हड़पने का काम किया।
हम लगातार यह बात कह रहे थे कि गांवों में भाजपा के खिलाफ़ माहौल है। किसान, मजदूर, महिलाएं, सभी वर्ग भाजपा सरकार की उपेक्षा और वादाखिलाफ़ी से परेशान हैं। गांवों की समस्याओं को नजरअंदाज करना भाजपा को भारी पड़ा है।
मुख्यमंत्री जी इस जनभावना को भांप नहीं पाए और पूरी भाजपा सत्ता के मद में चूर रही। आज ग्रामीण मतदाताओं ने अपने वोट के जरिए इसका जवाब दिया है।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई चिरंजीवी योजना सहित जनकल्याणकारी योजनाएं आज भी लोगों को याद आती हैं। सामाजिक सुरक्षा, किसानों को संबल, महिलाओं के लिए योजनाएं और आमजन को राहत देने वाले फैसलों ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया था। ग्रामीण जनता ने इन योजनाओं और उस शासनकाल की संवेदनशीलता को याद रखा है।
यह जीत कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की नीतियों पर जनता की मुहर है। इस शानदार जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, समस्त नेताओं और पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कांग्रेस को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का हृदय से आभार। यह जीत ग्रामीण जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।"
मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है।
आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है।
एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं?
नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया।
Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है।
"आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है।
तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं।
तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
विपक्ष को लग रहा है कि सरकार परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है।इसलिए सभी सांसदों को सूचित किया गया है कि,ऐसा कार्यक्रम ना बनाएं जिसकी वजह से दिल्ली पहुँचने में देरी हो।विपक्ष सतर्क है।
"अगर हम चुनाव नहीं लड़े तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा"
◆ अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने कहा
@RahulGandhi | #RahulGandhi | Rahul Gandhi | Chicago University | #Chicago
अशोक गहलोत बार-बार दोहरा रहे हैं
मैं थांसूं दूर नहीं, मैं थांसूं दूर नहीं
मैं राजस्थान की जनता की सेवा करना चाहता हूं
तो फिर आप उनको बार-बार बाहर की जिम्मेदारियों से जुड़े सवाल क्यों पूछ रहे हैं भाई लोगो?