पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का संचालन समुचित प्रबंधन, इंफ्रास्ट्रक्चर और आवश्यक वित्तीय संसाधनों के बिना किया जा रहा था। इन विद्यालयों को केवल घोषणा मात्र तक सीमित रखा गया, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
हमारी सरकार आने के पश्चात इन विद्यालयों को सुव्यवस्थित, संसाधनयुक्त और परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चालू है और अंग्रेजी माध्यम हेतु चयनित शिक्षकों के पदस्थापन हेतु काउंसलिंग 26 जून से 29 जून के मध्य करवाई जाकर सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व पदस्थापन कर दिया जायेगा ।
हमारी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तायुक्त, सुलभ और समावेशी शिक्षा प्राप्त हो, जिससे वे उज्ज्वल और सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।
महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में चयनित सभी अध्यापकों को बधाई। शाला दर्पण पर स्टाफ लॉगिन के माध्यम से शीघ्र ही अपने दिए विकल्प का चयन करें।
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में चयनित शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बीकानेर निदेशालय पर चल रहे धरने को आठ दिन हो चुके है। शिक्षित, योग्य और चयनित युवा शिक्षक साथियों को न्याय के लिए सड़कों पर बैठना पड़े, यह किसी भी सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
राज्य सरकार से अनुरोध है कि इन शिक्षकों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। ये वही शिक्षक हैं जो आने वाले समय में हमारे बच्चों को दिशा देंगे, समाज को जागरूक करेंगे और देश को सशक्त बनाएंगे।
@RajCMO@BhajanlalBjp
#MGGS गांधी पदस्थापन प्रकरण में जिस तरह से डेट पर डेट दी जो कि सत्य नहीं हुई उनकी जांच पड़ताल करने पर इसी निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि शिक्षा सचिव महोदय जो डेट देते हैं वो अपने आंकलन के बाद देते हैं लेकिन निदेशालय में ऐसे कौन हैं जो पदस्थापन होने में लेट लतीफी कर रहे हैं जिसकी वजह से विभाग को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है पदस्थापन के इच्छुक शिक्षक भी हर दिन परेशान हो रहे हैं मेरे भाई शक्ति और राजेश पलशानिया जो बीकानेर निदेशालय पर धरने में बैठे हैं उनको भी परेशानी हो रही है। मुझे लग रहा है जो व्यक्ति लिस्ट को रोकने का काम कर रहे हैं वह किसी दूसरी संस्थाओं को फायदा पहुंचाना चाहते हैं मैं उनसे कहना चाहूंगा महात्मा गांधी विद्यालय में पदस्थापन की लिस्ट जल्द से जल्द जारी करें वरना मुझे भी बीकानेर आकर धरने में शामिल होना पड़ेगा और तब फिर आपको लिस्ट जारी करनी पड़ेगी।
@SKT_Chaudhary
@hemantkumarnews@madandilawar
#mggs हमारे अलवर ,कोटपुतली बहरोड़ और खैरथल तिजारा में तो अच्छा रुझान है आपके साइड में mggs को लेकर क्या रुझान है अबकी बार एडमिशन हुए या नहीं ? जरूर बताए