आज हमारे अभिभावक Sanjay Jha जी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष से आत्मीय मुलाक़ात हुई।
उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
संगठन और समाज के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है।
ऐसे नेतृत्व पर हमें गर्व है। 💐🙏@SanjayJhaBihar
दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह जी के पार्थिव शरीर पर आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी की ओर से उनकी सुपुत्री माननीय लोकसभा सांसद डॉक्टर मीसा भारती जी सहित पार्टी के माननीय राज्यसभा सांसदों श्री प्रेमचंद गुप्ता, डॉक्टर मनोज झा और श्री संजय यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। #ManmohanSingh #RJD
इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर!!
देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की अभूतपूर्व प्रगति और विकास की ऐतिहासिक अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सद��व याद रखा जाएगा।
आपकी सौम्यता एवं सुजनता के अलावा आपके सकारात्मक, उत्साही व प्रेरणादायी शब्द मुझे हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। #ManmohanSingh
बिहार में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हरा कर देश की बहन-बेटियों व महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है।
भारतीय टीम को एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#HockeyIndia#BharatKiSherniyan #WomensAsianChampionsTrophy
शराबबंदी वाले बिहार में ज़हरीली शराब से लाशों पर लाशें गिर रहीं हैं और NDA सत्ताधारियों के झूम बराबर झूम वाले रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं और वो भी खुलेआम हथियार लहरा कर।
अब नीतीश-मोदी के इस राज को कोई जंगलराज, माफियाराज और गुंडाराज राज नहीं कहेगा। ऐसा क्यों है? कारण बताएँ
तस्वीर में दिख रहे शख़्स बिहार के मा॰ स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे जी है।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने अस्पताल में इन्हें सर्जिकल हेड कवर की बजाय सिर पर शू-कवर पहना दिया। मंत्री जी को भी अं��र मालूम नहीं।
अब आप बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बस कल्पना करिए। ये बिहार के अब तक के सबसे नाकारा और असफल स्वास्थ्य मंत्री रहे है। #Bihar
सत्ता संरक्षण में ज़हरीली शराब के कारण 27 लोगों की हत्या कर दी गयी है। दर्जनों की आँ���ों की रोशनी चली गयी। बिहार में कथित शराबबंदी है लेकिन सत्ताधारी नेताओं-पुलिस और माफिया के गठजोड़ के कारण हर चौक-चौराहों पर शराब उपलब्ध है।
इतने लोग मारे गए लेकिन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शोक-संवेदना तक व्यक्त नहीं की। जहरीली शराब से, अपराध से प्रतिदिन सैकड़ों बिहारवासी मारे जाते है लेकिन अनैतिक और सिद्धांतहीन राजनीति के पुरोधा मा॰ मुख्यमंत्री और उनकी किचन कैबिनेट के लिए यह सामान्य बात है।
कितने भी लोग मारे जाए लेकिन मजाल है किसी वरीय अधिकारी पर कोई कारवाई हो? इसके विपरीत उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा? अगर शराबबंदी के बावजूद हर चौक-चौराहे व नुक्कड़ पर शराब उपलब्ध है तो क्या यह गृह विभाग और मुख्यमंत्री की विफलता नहीं है? क्या मुख्यमंत्री जी होशमंद है? क्या CM ���सी घटनाओं पर एक्शन लेने व सोचने में सक्षम और समर्थ है? इन हत्याओं का दोषी कौन?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करा विशेष सहायता की माँग क्यों नहीं कर रहे? केंद्र सरकार बिहार को मदद क्यों नहीं कर रही? #Bihar#Flood
भक्ति और उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माता आप सभी को सुख, शांति, समृद्धि एवं संपन्नता प्रदान करे! जय माता दी! #Navratri2024#HappyNavratri
सत्याग्रह और अहिंसा को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जनांदोलन का आधार बनाकर देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलवाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन।
#महात्मा_गांधी#GandhiJayanti@yadavtejashwi
मुख्यमंत्री जी, क्या आपको 𝟐𝟎𝟎𝟖 याद है?
प्रधानमंत्री जी, क्या आपको ज्ञात है कि बिहार भारत में है?
𝟐𝟎𝟎𝟖 में बिहार में आई बाढ़ को याद कीजिए। तब केंद्र में 𝐔𝐏𝐀 की सरक��र थी। कांग्रेस के बाद केंद्र में दूसरी सबसे बड़ी और शक्तिशाली पार्टी राजद और उनके नेता केंद्रीय रेल मंत्री आदरणीय लालू प्रसाद जी के आग्रह पर प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह जी और यूपीए चेयरपर्सन आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के सर्वेक्षण पर बिहार आए थे।
लालू जी ने सकारात्मक राजनीति का अकल्पनीय व अविस्मरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री जी को बाढ़ की भयावह स्थिति से अवगत करा इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कराया तथा उस दौर में यानि आ�� से 𝟏𝟓 साल पूर्व केंद्र से तत्काल 𝟏𝟎𝟎𝟎 करोड़ की विशेष सहायता राशि बिहार को दिलाई। हाँ जी केवल बाढ़ के लिए 𝟏𝟎𝟎𝟎 करोड़।
𝐍𝐃𝐀 की नीतीश सरकार ने केंद्र की 𝐔𝐏𝐀 सरकार से एक लाख टन अनाज की मांग की थी लेकिन केंद्र की 𝐔𝐏𝐀 सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद एवं राहत के लिए एक लाख 𝟐𝟓 हज़ार टन अनाज बिहार को दिया। जितना नीतीश सरकार ने माँगा उससे अधिक बिहार को दिया।
नीतीश सरकार ने उसी अनाज को बचाकर रखा और 𝟐𝟎𝟏𝟎 के चुनावों से पूर्व गरीब जनता में 𝐔𝐏𝐀 सरकार का दिया हुआ अनाज यह कर बाँटा की नीतीश सरकार यह अनाज दे रही है तथा चुनावों में इसका फ़ायदा उठाया। केंद्र और बिहार की 𝐍𝐃𝐀 सरकारें उत्तर बिहार के लोगों की जान और माल की क़ीमत बस चंद किलों अनाज से आंकती है। बारम्बार तटबंध और बांध क्यों टूटते है इसका कारण भी सरकार को बताना होगा?
उस वक़्त तत्कालीन रेल मंत्री लालू जी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुफ्त ��ेल चलायी तथा साथ ही 𝟗𝟎 करोड़ की सहायता राशि भी रेल मंत्रालय से दिलाई। उन्होंने एक लाख साड़ी-धोती बँटवाई। कोसी क्षेत्र में रेलवे प्लेटफ़ार्म पर रेल के डिब्बों में बाढ़ राहत शिविर लगवाए। लालू जी ने अपने एक महीने की सैलरी, 𝐊𝐁𝐂 में जीते हुए 𝟏 करोड़ रुपए, रेल मंत्रालय के सभी कर्मचारियों का एक दिन की सैलरी, 𝐈𝐑𝐂𝐓𝐂, रेलवे ईस्ट जोन, वेस्ट जोन इत्यादि से भी सहायता राशि बिहार को द���।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीने के पानी की कमी को देखते हुए लालू जी 𝟐𝟎 हज़ार लीटर की क्षमता वाले 𝟐𝟓 रेलवे टैंकर वहाँ भेजने के साथ साथ रेलवे की ओर से रेलनीर के पानी की एक लाख बोतलें तुरंत बिहार भेजी थी । उस दौर में लालू जी के प्रयासों से सब सहायता 𝐔𝐏𝐀 सरकार ने की थी लेकिन उसका प्रचार-प्रसार नीतीश कुमार ने अपने नाम से किया। 𝟐𝟎𝟎𝟒 से 𝟐𝟎𝟎𝟗 तक लालू जी में बिहार को 𝟏 लाख 𝟒𝟒 हज़ार करोड़ की वित्तीय पैकेज दिलाया था लेकिन उससे चेहरा मा॰ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चमकाया।
उस वक़्त 𝐔𝐏𝐀 के बिहार से 𝟐𝟗 सांसद थे जबकि अब 𝐍𝐃𝐀 के 𝟑𝟎 सांसद है। 𝐍𝐃𝐀 के 𝟑𝟎 सांसद, बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र में बिहार से 𝐍𝐃𝐀 के 𝟕 केंद्रीय मंत्री कितने बेबस, लाचार और असहाय है कि इनके सहारे चल रही केंद्र सरकार से बिहार की विनाशकारी बाढ़ को ना आपदा घोषित करा सकते है और ना ही विशेष सहायता राशि की माँग सकते ���ै। आज बीजेपी के किसी भी केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री को बिहार नज़र नहीं आ रहा है? बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कराने एवं सहायता राशि की माँग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से क्यों नहीं मिलते जबकी बिहार के लाखों लोग एवं आधे से अधिक जिले बाढ़ से प्रभावित है? श्री नीतीश कुमार जी प्रधानमंत्री से मिलने में हिचकते क्यों है?
आपके अवलोकनार्थ आदरणीय लालू प्रसाद जी द्वारा किए गए प्रयास से संबंधित उस दौर की खबरें।
पूर्णिया जिला के रुपौली विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में लक्ष्मीपुर पंचायत के सम्मानित जानता एवं आपने मित्रो और पार्टी के कार्यकर्ता गण के साथ राष्ट्रीय जानता दल कि विचारधाराओं को रखते हुवे लोगो मे काफी उत्साह और आदरणीय श्री @yadavtejashwi जी के प्रति सनेह देखने को मिला।
आज हसनपुरा प्रखण्ड में विष्णु प्रसाद यादव उच्च विद्यालय डीवी पकड़ी में विशाल जनसभा में युवाओं और गरीबों के नेता आदरणीय माननीय श्री @yadavtejashwi जी और महागठबंधन के सभी नेता गण के बीच।