@krishmaraa17784@BhimArmyChief@CMOfficeUP@PMOIndia अवगत कराना है कि उक्त प्रकरण के संबंध में थाना बड़ौत पर अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है तथा विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
#baghpatpolice
अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा पुलिस कार्यालय में #जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें गम्भीरता से सुनी गईं तथा प्रत्येक फरियादी से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
@Uppolice
@VIKASKU75652264@Uppolice उक्त प्रमाण पत्र से सम्बन्धित सभी प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी हैं। आप अपना प्रमाण पत्र सम्बन्धित वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
#baghpatpolice
पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा पुलिस कार्यालय में #जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें गम्भीरता से सुनी गईं तथा प्रत्येक फरियादी से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
@Uppolice
#baghpatpolice
अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा थाना चांदीनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात मर्दाना, पहरा ड्यूटी एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। महिला हेल्प डेस्क कर्मियों को महिला सुरक्षा एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की व्यवस्थाओं एवं पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@Uppolice
#baghpatpolice
पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जोनल/ पीसीएम अधिकारियों द्वारा प्रमुख चौराहों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों एवं पीआरवी ड्यूटियों को चैक किया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चैकिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
#UPPolice
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
प्रयागराज इकाई द्वारा जनपद प्रयागराज में नगर निगम विभाग की राजस्व निरीक्षक को ₹20,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
कृपया भ्रष्टाचार के प्रकरणों को एसीओ की हेल्पलाइन: 📱9454402484, ✉️[email protected] पर रिपोर्ट करें।
#UPPolice
लगातार तीसरी बार ‘बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड’! 🏆
UP International Trade Show 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर अपनी आधुनिक कार्यप्रणाली, तकनीक और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की। यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरे वर्ष ‘बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड’ अपने नाम किया। इससे पहले वर्ष 2024 और 2025 में भी यूपी पुलिस के स्टॉल को यह सम्मान प्राप्त हुआ था।
पूरे आयोजन के दौरान स्टॉल पर लाखों विजिटर्स पहुंचे, जिन्हें साइबर अपराध से बचाव, UP112 की आधुनिक सेवाओं, तकनीक आधारित पुलिसिंग एवं जनसुरक्षा में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास से लेकर समय के साथ आधुनिक और तकनीक-सक्षम होती पुलिस व्यवस्था को भी प्रदर्शित किया गया। युवाओं और बच्चों ने भी पुलिस की आधुनिक तकनीक एवं सेवाओं को करीब से जाना और उनमें विशेष रुचि दिखाई।
यह सम्मान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा द्वारा प्रदान किया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम, मुख्यालय उत्तर प्रदेश श्री राजेश कुमार यादव एवं प्रभारी मीडिया सेल, यूपी 112 श्री करुणा शंकर सिंह ने ग्रहण किया।
#UPInternationalTradeShow2026
#UPPolice #ModernPolicing
UP International Trade Show में UPPolice Pavilion पर आने वाले हर आगंतुक का दिल से धन्यवाद। आपने हमारे स्टॉल को देखा, पुलिस की तकनीक और उपकरणों के बारे में जाना और अपना feedback साझा किया। आपकी उत्साहभरी प्रतिक्रियाओं ने हमारी टीम का हौसला बढ़ाया।
आपका भरोसा और अपनापन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगले साल फिर आइएगा—UPPolice Pavilion पर आपका स्वागत करने के लिए हम तैयार रहेंगे!
#UPInternationalTradeShow #UPPolice
इस Trade Show में आपका स्वागत करना और UPPolice Pavilion पर आपसे मिलना हमारे लिए खुशी की बात रही। स्टॉल के साथ-साथ UPPolice की सुरक्षा व्यवस्था पर आपकी सराहना और भरोसे के लिए धन्यवाद।
अगले साल फिर मिलेंगे—नई मुलाकातों और बातचीत के साथ। अगले UP International Trade Show में UPPolice Pavilion ज़रूर आइएगा; हम आपका इंतज़ार करेंगे!
#UPInternationalTradeShow #UPPolice
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति के अनुपालन में @meerutpolice द्वारा अक्षय गुप्ता की आपराधिक कृत्यों से अर्जित लगभग ₹10.06 करोड़/- मूल्य की 03 अचल संपत्तियों को बीएनएसएस की धारा 107 के अंतर्गत कुर्क किया गया है।
अभियुक्त द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी एवं स्टांप घोटाले से संबंधित अपराधों के माध्यम से अर्जित धनराशि से अवैध संपत्ति अर्जित की गई थीं।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस —
हत्या की घटना में जनपद बलिया से वांछित ₹50,000/- के पुरस्कार घोषित 01 अभियुक्त को @uppstf एवं @balliapolice के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जनपद बलिया से गिरफ्तार किया गया है।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP#WellDoneSTF
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु कार्यवाही करते हुए @jaunpurpolice द्वारा 201 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹45 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @bulandshahrpol, @amrohapolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा महिला संबंधी अपराध में आरोपी अभियुक्तों को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अमरोहा पुलिस द्वारा मामले में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना करते हुए मात्र 03 दिन में आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था तथा मात्र 03 माह 14 दिन के परीक्षण के उपरांत अभियुक्त को सजा दिलाई गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चीनी नागरिक द्वारा भारत में अवैध रूप से रहकर कई Shell कम्पनियां बनाकर, हवाला एवं अन्य तरीकों से भारतीय मुद्रा को विदेश भेजने का कार्य किया जा रहा था। इस कार्य में सहयोग करने वाले गिरोह के सदस्य को @uppstf द्वारा करोल बाग, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से ₹8.20 लाख/- नक़द सहित विदेशी मुद्रा एवं विभिन्न दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त द्वारा चीनी नागरिकों के संपर्क में रहकर हवाला कारोबार में सहयोग किया जाता था। फर्जी तरीके से स्थापित कंपनियों के माध्यम से मोबाइल एसेसरीज का कारोबार दिखाकर Under Invoicing के जरिए नकद धनराशि प्राप्त की जाती थी। दिल्ली के करोल बाग स्थित कंपनी के कार्यालय से प्राप्त धनराशि को अभियुक्त अन्य हवाला कारोबारियों के माध्यम से अवैध रूप से चीन भेजता था। दिसंबर 2025 से जुलाई 2026 के मध्य ₹11 करोड़ से अधिक की धनराशि चीन भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।
दिनांक 22.07.2026 को चीनी नागरिक तथा कम्पनी से जुड़े 02 भारतीय सदस्यों को कई Shell कम्पनियों के नाम की विभिन्न बैंकों की चेक बुक एवं अन्य प्रपत्रों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#WellDoneSTF