साथियों आपके साथ मैं अपने Whatsapp चैनल का लिंक साझा कर रहा हूँ। इस चैनल के ज़रिये आप मेरी और बीएसपी की आने वाले दिनों की सभी रैलियों की तस्वीरें और वीडियो हासिल कर सकते हैं।
याद रखिए कि ये बहुजन कारवाँ रुकना नहीं है हमें ज़्यादा से ज़्यादा साथियों तक अपनी बात पहुँचानी है।
Follow the Akash Anand channel on WhatsApp: https://t.co/UaJbkbUUgQ
बहुजन समाज पार्टी के सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और प्रभारियों का आभार। आज नगीना लोकसभा में जो स्नेह, साथ और समर्थन आप सभी ने दिखाया है वो ही बसपा परिवार की ताकत है।
बीएसपी के उम्मीदवार श्री सुरेन्द्र पाल जी को भारी मतों से चुनाव जीताकर लोकसभा में भेजना है।
जय भीम, जय भारत
“सवाल पानी का नहीं बल्कि मानव अधिकारों की स्थापना का है” - बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर
आज ही के दिन 20 मार्च 1927 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ में दलितों को सार्वजनिक चावदार तालाब से पानी पीने और इस्तेमाल करने का अधिकार दिलाने के लिए बाबासाहेब ने महाड़ सत्याग्रह की शुरुआत की थी। ये वंचित तबके के अधिकारों और आत्मसम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक संघर्ष था।
Celebrating the birth of the proud son of India, #ManyavarKanshiram today. Bahujan Samaj Party under the leadership of hon’ble #Behenji @Mayawati will spare no effort to make his dreams true.
आदरणीया बहन कुमारी मायावाती जी के जन्मदिवस के अफसर पर - A Travelogue of My Struggle -Ridden Life and B.S.P Movement (Volume -19) का विमोचन किया गया ।
आज की कुछ तस्वीरें प्रेस कॉन्फ्रेंस से ।
#HappyBirthdayIronlady#BSP#uttarpradesh#जयभीम#जयभारत
ना रुके हैं, ना रुकेंगे,
सत्ता की ‘गुरु किल्ली’ लेकर रहेंगे
अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए, सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष के लिए, देश में समतामूलक समाज बनाने के लिए हमें संगठित होना होगा, और ये आपसे शुरू होगा।
इस मिशन से जुड़ने के लिए 9911278181 पर एक मिस्ड कॉल दीजिए और सीधे मुझसे जुड़िये।
To fight for our rights, to struggle for social change, to build an egalitarian society in the country, we need to be organized, and it will start with you.
To join this mission, give a missed call at 9911278181 and connect with me directly.
#मेरे_साथ_चलें_बीएसपी_से_जुड़ें
बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहेब जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए, देश में दलित शोषित, वंचित समाज के विकास के लिए आदरणीय @mayawati जी ने जो मुझे अहम ज़िम्मेदारी सौंपी हैं मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊँगा।
बहुजन समाज पार्टी एक मिशन है और इस मिशन को हमें देश के कोने-कोने तक पहुँचाना है।
मैं सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। इस सफ़र में आप सभी युवा साथियों का साथ बेहद ज़रूरी है। आपके साथ जुड़ना चाहता हूँ, आपके साथ चलना चाहता हूँ, क्योंकि सामाजिक न्याय की ये लड़ाई बहुत लंबी है, कमर कस लीजिए।
जय भीम, जय भारत।