एनएसयूआई बालोतरा द्वारा छात्रसंघ चुनाव पुनः शुरू करने की मांग को लेकर एमबीआर राजकीय पीजी महाविद्यालय, बालोतरा में प्रदर्शन किया।
माननीय शिक्षा मंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी, बालोतरा को ज्ञापन सौंप कर राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग रखी।
@NSUIRajasthan@VinodJakharIN
गत रात्रि सांभरा में श्री हुकमाराम जी गोदारा एवं श्री बालाराम जी गोदारा द्वारा आयोजित एक शाम सांभरा आसापुरा माता के नाम विशाल भजन संध्या में सम्मिलित हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, राजस्थान की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में से एक पचपदरा रिफाइनरी के इतिहास को बदलने का प्रयास न करें। यह अफ़सोस की बात है कि अपने ही प्रदेश के अति महत्वपूर्ण उपक्रम के शिलान्यास की बुनियादी जानकारी आपको नहीं है।
मीडिया के सामने आपका यह कहना कि वर्ष 2018 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था, तथ्यात्मक रूप से गलत है। वास्तविकता यह है कि पचपदरा रिफाइनरी का शिलान्यास वर्ष 2013 में ही यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं तत्कालीन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री वीरप्पा मोइली जी द्वारा किया जा चुका था। संलग्न तस्वीरें उसी ऐतिहासिक अवसर की हैं।
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि 2013 में परियोजना का शिलान्यास हो चुका था तो आपकी पार्टी की राज्य एवं केंद्र सरकार ने इस राष्ट्रीय महत्व की परियोजना को लगभग पाँच वर्षों तक ठंडे बस्ते में क्यों डाले रखा? वर्ष 2018 में उसी परियोजना का पुनः शिलान्यास कर दिया गया, जबकि इस दौरान हजारों-लाखों लोगों के संभावित रोजगार समय पर शुरू नहीं हो सके और परियोजना की लागत लगभग दोगुनी हो गई। इसका बोझ अंततः जनता और देश के संसाधनों पर ही पड़ा।
मुख्यमंत्री जी, इतिहास को बदला नहीं जा सकता। यदि किसी तथ्य को लेकर संशय हो तो सार्वजनिक मंच से गलत जानकारी देने के बजाय संबंधित विभाग से आधिकारिक अभिलेख मंगवाकर उनका अध्ययन कर लेना अधिक उचित होगा।
जो अपनी संस्कृति और परंपराओं में पूजनीय “पीपल तथा खेजड़ी” के वृक्षों की सही पहचान तक नहीं कर पा रहे हैं, वे संस्कृति की रक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।
थार की जनता दिखावे और वास्तविक समझ का फर्क अच्छी तरह समझ रही है।
प्रधानमंत्री जी क्या ये पौधा आपकी नजर में खेजड़ी है?
@narendramodi
गत रात्रि देताणी शिव में पूर्व विधायक श्री अमीन ख़ान जी के आवास पहुँचकर उनसे मुलाकात की तथा हाल ही में हुए ऑपरेशन के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और देश की सुरक्षा से जुड़े हर उचित कदम का हम समर्थन करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर सीमावर्ती क्षेत्र में बैठे आमजन को अतिक्रमण व निर्माण गतिविधियों को रोकने के नाम पर परेशान करने की खबर बेहद चिंताजनक है। क्षेत्र के तमाम धर्म व जातियों की अपनायत को मिटाने के ये प्रयत्न अस्वीकार्य है।
इस मामले को लेकर जिला प्रशासन का उदासीन रवैया क्षेत्र के लिए हितकारी नहीं है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ पिछले 24 घंटे से बाड़मेर जिला कलेक्टर से मुलाक़ात को लेकर उदासीन जवाब के बाद आज सांसद उम्मेदाराम जी बेनीवाल व हम सभी बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर कलेक्टर चेम्बर में बैठे हैं। आमजन के साथ अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
थार के जनमानस के अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर संघर्ष करने वाले, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े रहने वाले स्वर्गीय श्री हरलाल जी जाट की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।
जनहित और सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का राजस्थान की पावन धरा पुष्कर (अजमेर) आगमन पर आदरणीय श्री हरीश चौधरी द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया।
@RahulGandhi@Barmer_Harish
बायतु परिवार के बायतु चिमनजी निवासी, भारतीय नौसेना में चीफ पेटी ऑफिसर श्री गंगा राम जी सारण के सुपुत्र हरीश सारण को भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
यह सफलता न केवल सारण परिवार, बल्कि बायतु एवं सम्पूर्ण थार क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप भारतीय नौसेना में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा से देश का गौरव बढ़ाते हुए क्षेत्र का नाम भी रोशन करेंगे।
ईश्वर से आपके सफल, गौरवशाली एवं यशस्वी भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।
जय हिन्द। 🇮🇳
#बढ़ता_बायतु
खुद को “यूथ आइकॉन” कहलवाने वाले नेताओं से आखिर युवा क्या सीखेंगे और क्या उम्मीद करेंगे?
कल बाड़मेर मुख्यालय पर शिव विधायक @RavindraBhati__ द्वारा खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, गैर-जिम्मेदाराना और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
यह संघर्ष नहीं, बल्कि युवाओं को गलत दिशा में ले जाने वाला संदेश है।
जिस जनप्रतिनिधि को शिव विधानसभा की साढ़े तीन लाख जनता ने विधायक बनाया हो और लोकसभा चुनाव में लाखों लोगों ने समर्थन दिया हो, यदि वही व्यक्ति जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवैधानिक और लोकतांत्रिक रास्तों के बजाय इस प्रकार के नाटकीय और आत्मघाती कदम अपनाए, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
एक विधायक के पास विधानसभा, प्रशासन, सरकार और जनता तक अपनी बात रखने के अनेक मंच और अधिकार होते हैं। यदि वही जनप्रतिनिधि मजदूर आंदोलन के नाम पर खुद की राजनीतिक साख बचाने, सहानुभूति बटोरने और लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की हरकत करे, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक उदाहरण बन सकता है।
युवा वर्ग नेताओं को देखकर प्रेरणा लेता है।
उन्हें संघर्ष, संयम, संवाद, संवैधानिक लड़ाई और सकारात्मक नेतृत्व का संदेश मिलना चाहिए — न कि भावनात्मक नौटंकी, अराजकता और आत्मघाती कदमों का।
क्या शिव की जनता ने विधायक इसलिए चुना था कि वे समस्याओं के समाधान के बजाय इस तरह की हरकतों से राजनीति करें?
जनता को नेतृत्व चाहिए, नाटक नहीं। संघर्ष चाहिए, लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर।
भ्रमण के नाम पर विद्यार्थियों को जबरन प्रधानमंत्री की सभा में ले जाने का यह आदेश न केवल शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का भी खुला अपमान है। स्कूल और कॉलेज ज्ञान और व्यक्तित्व निर्माण के केंद्र होते हैं, न कि किसी राजनीतिक भीड़ जुटाने के साधन।
जब सरकार को अपने ही कार्यक्रम में लोगों की स्वाभाविक भागीदारी पर भरोसा नहीं रहता, तब ऐसे आदेश जारी किए जाते हैं। यह साफ संकेत है कि जनता का जुड़ाव घट रहा है और उसे जबरन भीड़ में बदलने की कोशिश की जा रही है।
विद्यार्थियों का समय, उनकी पढ़ाई और उनका भविष्य किसी भी राजनीतिक दिखावे से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। इस तरह के निर्णय न केवल अनुचित हैं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के साथ अन्याय भी है।
लोकतंत्र में समर्थन स्वेच्छा से आता है, आदेश देकर नहीं।
@narendramodi@RajGovOfficial@RajCMO
पुनियो का तला (गिड़ा) में बाड़मेर- जैसलमेर -बालोतरा सांसद श्री उम्मेदाराम बेनीवाल जी के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शिरकत कर शुभकामनाएं दी।
@UmmedaRamBaytu