जंभेश्वर नगर लोहावट
भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड के बारे में कुछ खुलासा हुआ क्या...??
पुलिस प्रशासन ने आरोपी का नाम उजागर किया क्या..??
क्या भंवरी देवी बिश्नोई के आरोपी ताउम्र आराम से घूमेंगे फिरेंगे..??
@PoliceRajasthan@CP_Jodhpur अपनी ओर से कुछ भी रिप्लाई नहीं कर रही है इसका क्या कारण हो सकता है??
बिश्नोई धर्म 541 वे स्थापना दिवस की सभी धर्म अनुयायी को बहुत बहुत शुभकामनायें।।
#बिश्नोई_धर्म_स्थापना_दिवस
बिश्नोई धर्म भारतीय समाज और संस्कृति की एक अनूठी परंपरा है। इसका आधार केवल पूजा–पाठ नहीं, बल्कि सत्य, करुणा, पर्यावरण-संरक्षण और नैतिक जीवन है। नीचे इस धर्म की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन किया गया है
स्थापना
विसनोई धर्म की स्थापना 15वीं शताब्दी में गुरु जांभोजी ने की थी। यह धर्म “विसन” की उपासना पर आधारित है। इसी कारण इसे “विसनोई धर्म” कहा गया। वर्तमान में बिशनोई और विशनोई शब्द भी प्रचलित है लेकिन शुद्ध शब्द 'विसनोई' ही है जिनका उल्लेख हस्तलिखित ग्रंथों में भी है।
2. जातिगत संरचना
वर्तमान में विसनोई धर्म के अनुयायी पाँच प्रमुख जातियों से जुड़े हैं
1.जांभाणी जाट
2.जांभाणी सुथार
3.जांभाणी बनिया
4.जांभाणी बालदिया
5.जांभाणी गायणा
आज यदि कोई नया व्यक्ति विसनोई धर्म अपनाता है तो उनका विवाह और पारिवारिक संबंध उसी की जाति के अनुसार होंगे। अगर इन पांच जातियों में उनकी जाति नहीं है तो नई जाति बन जाएगी। विसनोई धर्म अपनाने की प्रक्रिया जल्द साझा की जाएगी।
3. धार्मिक केन्द्र (साथरी)
विसनोई धर्म में पूजा स्थल को साथरी कहा जाता है। यहाँ कोई मूर्ति स्थापित नहीं होती। केवल एक ज्योति प्रज्वलित रहती है और हवन (होम) किया जाता है। होम की प्रदक्षिणा करना ही पूजा का मुख्य अंग है।
4. प्रमुख तीर्थ स्थल
विसनोई धर्म में अनेक तीर्थ स्थल हैं
1.जांभोलाव– यहाँ स्नान का विशेष महत्व है। यह सरोवर गुरू जांभोजी ने खुदवाया था।
2.मुकाम– गुरु जांभोजी की समाधि स्थल।
3.समराथल– धर्म स्थापना का पवित्र स्थल।
4.लालासर– गुरु जांभोजी का निर्वाण स्थल।
5.जांगलू– गुरु का चोला व चिंपी यहाँ सुरक्षित है।
6.पींपासर– गुरु जांभोजी का जन्म स्थान।
7.खेजड़ली– पर्यावरण रक्षा हेतु किए गए बलिदान के लिए विश्व प्रसिद्ध।
8.रोटु- गुरू जाम्भोजी ने यहां उमा भादू को मायरा भरा था।
9.रामड़ावास- संत विल्होजी का निर्वाण स्थल।
5. संस्कार व्यवस्था
विसनोई धर्म में मुख्यतः तीन संस्कार होते हैं—
1. जन्म संस्कार– नवजात शिशु को एक माह बाद थापन द्वारा गुरु वाणी का पाठ कराकर पाहल (पवित्र जल) पिलाया जाता है।
2. विवाह संस्कार– विवाह केवल तब मान्य है जब पति–पत्नी दोनों की जाति और धर्म समान हो। विवाह विसनोई पद्धति से थापन करवाते हैं।
3. मृत्यु संस्कार– मृत्यु के तीसरे दिन थापन द्वारा हवन किया जाता है और पवित्र जल से घर को शुद्ध किया जाता है। चौथे दिन पागबदली रस्म होती है, जिसमें रिश्तेदार और समुदायजन शामिल होते हैं।
6. थापन
थापन विसनोई धर्म में वही कार्य करते हैं जो ब्राह्मण हिंदू समाज में करते हैं। वे संस्कार, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन करते हैं। किसी भी योग्य विसनोई को थापन बनाया जा सकता है।
7. गायणा
गायणा विसनोई धर्म में धार्मिक गायक होते हैं। उनका कार्य गुरु जांभोजी की जागरण लगाना और विसनोई साहित्य का प्रचार–प्रसार करना है।
8. जाप, पूजा व होम
विसनोई धर्म में जाप, पूजा व हवन किया जाता है। उसको तीन श्रेणी में विभाजित कर सकते है-
*क. निराकार परमात्मा-* निराकार परमात्मा के रूप में विसन का जाप किया जाता है।
*ख. साकार परमात्मा-* साकार परमात्मा के रूप में गुरु जांभोजी की पूजा होम के द्वारा की जाती है।
*ग. देवता-* देवता के रूप में विसनोई केवल अपने पूर्वजों को स्मरण करते है, विशेषकर वे जिन्होंने धर्म रक्षा हेतु बलिदान दिया। इन्हें वीर-वीरांगना (सती-सता) कहा जाता है।
*घ. आण देवता-* विसनोई लोग किसी भी अन्य वर्ग के लोगों को देवता नहीं मानते, इन्हें वे आण देवता कहते है। और विसनोई धर्म में आण देवता की पूजा वर्जित है। विसनोई केवल अपने शहीद पूर्वजों को ही देवता मानते हैं।
9. पवित्र ग्रंथ*
विसनोई धर्म का पवित्र ग्रंथ सबदवाणी है, जिसमें गुरु जांभोजी के उपदेश संकलित हैं। यह धर्म का मूल आधार है।
10. साध*
विसनोई समाज में दो प्रकार के साध होते हैं— सफेद वस्त्र धारण करने वाले साध और काले वस्त्र धारण करने वाले साध। इनका मुख्य कार्य धर्म का प्रचार–प्रसार, साथरी की देखभाल और पूजापाठ करना है।
11. मासिक अवकाश*
प्रत्येक अमावस्या को विसनोई धर्म में अवकाश होता है। इस दिन सभी अनुयायी निकटवर्ती साथरी में एकत्र होकर सामूहिक धर्म चर्चा करते हैं।
12. अमर थाट की स्थापना*
प्रत्येक विसनोई गांव में साथरी के पास एक अमर थाट होता है, जिसमें घायल जीव–जन्तुओं की सेवा की जाती है। यहाँ गाय, भैंस, ऊँट, मोर, हिरण आदि जीवों के लिए चारा–पानी की व्यवस्था की जाती है। यह विसनोई धर्म की जीव रक्षा भावना का जीवंत उदाहरण है।
बिश्नोई धर्म एक अनूठा जीवन दर्शन है जो सत्य करुणा पर्यवारण सरंक्षण और पूर्वजों की परंपराऔ पर आधारित है
आंखों में जलन, खांसते, हांफते, अपनी उमर घटाने को मजबूर दिल्ली वाले... नेता जी बढ़िया air purifier लगा कर "केंद्र सरकार" , "राज्य सरकार" करके 5-10 दिन काट लेंगे ,फिर जस का तस.
जनता जी भी चुनाव आते-आते ये सब भूल जाएंगे.
हम चाहते हैं कि जो परीक्षा को लेकर गंभीर हैं सिर्फ वो ही फॉर्म भरें। ज्यादा अनुपस्थिति से सरकारी खजाने पर भार से भी बढ़कर, तीन बड़े नुकसान हैं
1. फालतू पेपर छपते हैं जिससे पेड़ कटते हैं
2. फालतू डीजल पेट्रोल जलता है
3. फालतू टीचर्स परीक्षा में लगाने से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान
👍👍नवाचार👍👍
टैबलेट से भर्ती परीक्षाएं कराने की तैयारी। चयन बोर्ड करेगा पहले परीक्षण। 500 अभ्यर्थी देंगे मॉक टेस्ट। हैकर्स जुटेंगे पेपर लीक करने में।
@alokrajRSSB जी बहुत अच्छा कार्य 👍👍