दिल्ली की महिलाओं का बढ़ता भरोसा, सशक्त भविष्य की ओर एक और कदम!
दिल्ली लक्ष्मी योजना को पहले ही दिन शानदार जनसमर्थन मिला और 59,144+ महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 की पहली सहायता राशि सीधे भेजी जाएगी।
इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।
✅ किसानों की आय में वृद्धि
✅ फसलों का बेहतर मूल्य
✅ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम
✅ देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती
आज का किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश का ऊर्जादाता भी है।
देवाधिदेव महादेव की भक्ति और उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। भगवान भोलेनाथ आपके जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें।
ॐ नमः शिवाय। 🙏
"सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली" के संकल्प को आज एक नई ऊर्जा मिली।
आज डीएम वेस्ट कार्यालय में दिल्ली लक्ष्मी योजना के पंजीकरण शिविर का शुभारंभ किया और योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक पंजीकरण करा चुकीं बहनों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनसे संवाद किया।
उनके चेहरों पर दिखी खुशी और आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को सशक्त करने का एक ऐतिहासिक कदम है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि केवल बैंक खाते में जमा होने वाली धनराशि नहीं, बल्कि हर महिला के सपनों को नई उड़ान, उसके निर्णयों को नई ताकत और उसके जीवन को नई दिशा देने का माध्यम बनेगी।
दिल्ली की बहनों के लिए लाई गई इस लाभकारी योजना के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी का बहुत बहुत आभार।
मैं सभी पात्र महिलाओं से आग्रह करती हूँ कि वे बिना किसी विलंब के अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।
पंजीकरण हेतु: https://t.co/B5WYQDPUa0 इस लिंक का प्रयोग करें।
एक सशक्त महिला, एक सशक्त परिवार और एक विकसित दिल्ली की आधारशिला है।
#ViksitDelhi
#SashaktNaariSamriddhDelhi
#DelhiLaxmiYojana
दिल्ली लक्ष्मी योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि लाखों महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत संकल्प है।
इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें।
आज साउथ वेस्ट डीएम के साथ पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह एक ऐतिहासिक और जनहितकारी पहल है।
मैं सभी पात्र महिलाओं से आग्रह करती हूँ कि बिना किसी विलंब के अपना पंजीकरण अवश्य कराएँ और इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएँ।
पंजीकरण हेतु: https://t.co/B5WYQDPUa0
#ViksitDelhi
#SashaktNaariSamriddhDelhi
आज साउथ वेस्ट डीएम ऑफिस में आगामी कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में DDC चेयरमैन श्री प्रदुमन राजपूत जी, डीएम श्री किशोर जी, विधायक श्री कुलदीप सोलंकी जी तथा नजफगढ़ ज़ोन चेयरमैन श्री जयवीर राणा जी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कांवड़ शिविरों में पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
शिव भक्तों को कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी व्यवस्थाओं को समय पर एवं बेहतर ढंग से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया।
श्रावण मास में आने वाले लाखों शिवभक्तों की आस्था, सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#kamaljeetsehrawat #westdelhiloksabha
#जनता_दर्शन
आज कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय के त्वरित एवं उचित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हूँ।
आपका विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
#KamaljeetSehrawat #WestDelhiLoksabha
नशा एक माँ की मुस्कान छीन लेता है, नशा एक पिता के सपनों को चूर-चूर कर देता है।
नशा एक बहन की राखी की उम्मीद को कमजोर कर देता है, एक छोटे भाई का आदर छीन लेता है।
हमें हर एक युवा को नशे के चुंगल में फँसने से बचाना है
#NashaMuktYuva4ViksitBharat
जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आप सभी आदरणीय बंधुओं, मित्रों, शुभचिंतकों एवं स्नेहीजनों द्वारा प्रेषित स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आपका आभारी हूँ।
आप सभी का हृदयपूर्वक धन्यवाद एवं सादर आभार। 🙏
रजत और कांस्य, दोनों पर तिरंगे की छाप! 🇮🇳🏅
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक और यशवीर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है।
दोनों खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। आपकी मेहनत, समर्पण और जज़्बा करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा है।
जय हिंद! 🇮🇳
#Cheer4Bharat #CWG2026
भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री @shivprakashbjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महादेव जी से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना करती हूँ।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महादेव जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करती हूँ।
@OPDhankar
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए ₹36,441 करोड़ के कुल परिव्यय के साथ संशोधित 'खेलो इंडिया' योजना तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों (ANSF) के लिए सुदृढ़ सहायता योजना को मंजूरी दी है।
संशोधित योजना के तहत 'इमर्जिंग खेलो इंडिया एथलीट्स' (E-KIAs) श्रेणी का गठन किया जाएगा, जिससे खिलाड़ी विकास कार्यक्रम का लगभग 10 गुना विस्तार होगा। साथ ही, राष्ट्रीय कोच प्रत्यायन बोर्ड (NCAB) के गठन और खेल महासंघों को सुदृढ़ सहायता से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।
यह निर्णय देश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा तथा भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने और विकसित भारत के संकल्प को नई गति देगा।
#CabinetDecisions #KheloIndia
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने ₹5,070 करोड़ के परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (PM-SSY) को मंजूरी दी है। इस योजना के अंतर्गत 5,000 मेगावाट क्षमता की Floating Solar PV परियोजनाओं का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम 10,000 मेगावाट-घंटे (MWh) क्षमता वाली ऊर्जा भंडारण प्रणाली भी विकसित की जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। पात्र फ्लोटिंग सोलर पीवी परियोजनाओं को सफल संचालन के बाद ₹1 करोड़ प्रति मेगावाट की केंद्रीय वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
यह योजना स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने, ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने, नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार तथा विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।
#CabinetDecisions
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 60 किग्रा जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले हरष सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🥇
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष जूडो खिलाड़ी बनकर आपने पूरे देश का मान बढ़ाया है। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
भारत को आप पर गर्व है। 🇮🇳
HISTORY MADE at #CWG2026! 🇮🇳
Stellar performance by our Khelo India trailblazer Asmita Dey who has become the FIRST-EVER Indian judoka to strike Commonwealth Games gold.
The victory came in a nail-biting bout in the Women's 48kg category. What a memorable performance! 👏
Congratulations to Yamini Maurya on bagging the Silver Medal in the Women's 57kg Judo event at #CWG2026.
What a nail-biting contest it was! What gives me even greater joy is that Yamini hails from Madhya Pradesh, making this achievement all the more special.
Keep working hard. My best wishes for your future endeavours!