बीजेपी सांसद बेशर्मी पर उतारू,
— किसान आंदोलन में रेप होने और हत्या कर लाशें टाँगने की बात कही, किसानों को उपद्रवी बताया।
मोदी जी,
700 से अधिक किसानों की मौत के बाद भी मन नहीं भरा जो, अब अपने सांसद ��े इस तरह के निराधार और निर्लज्जता वाले आरोप लगवा रहे हो?
देश का किसान सब देख रहा है।
ये मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं !
इन जनाब को अभी तक सीधा तिरंगा लगाना नहीं आया। हैरानी की बात तो ये है कि इन्होंने उल्टे तिरंगे के साथ परेड की सलामी भी ली है।
किसी ने सही ही कहा है,
RSS और BJP वालों की तिरंगे से पहचान कहाँ है।
“शर्मनाक”
अड़ानी महाघोटाले की जाँच करने वाली सेबी भी महाघोटाले में शामिल थी।
वाह ! मोदी जी,
कितना व्यवस्थित भ्रष्टाचार है।
शिकार और शिकारी दोस्त हैं,
जनता को मूर्ख से महामूर्ख बनाते रहो।
मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में भी पूरी ईमानदारी से चार झूठ बोले हैं!
01. आर्थिक झूठ
02. सामाजिक झूठ
03. राजनीतिक झूठ
04. नैतिक झूठ
• 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली केंद्र सरकार दावा कर रही है कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला! यह भाजपा का वर्ष 2024 में बोला गया सबसे बड़ा “आर्थिक झूठ” है. क्योंकि, मैं जिस देश में रहता और लोगों से मिलता हूं वहां गरीबों की परिभाषा अलग है! और, भाजपा के सरकारी कागजों में गरीब की उपस्थिति अलग तरह से दिखाई और दर्शायी जा रही है.
• मेरे #मध्यप्रदेश में ही "लाड़ली बहना योजना" में ₹3000 प्रतिमाह देने का दावा कर, वादे से मुकरने वाली @BJP4MP यदि करीब एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का दावा ���र रही है, तो इसे भी मैं वर्ष 2024 में बोला गया सबसे बड़ा “��ामाजिक झूठ” कहूंगा.
• सच्चाई यह है कि पिछले 45 सालों में देश में सबसे अधिक बेरोजगारी है. लेकिन, झूठ के पांवों पर दौड़ने वाली @BJP4India सरकार का दावा है कि 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है. हर साल 2 करोड़ नौकरी के झूठ को देश को युवा पहचानता है, इसलिए भाजपा के असली चेहरे और चरित्र को भी अब बखूबी जानता है. इसे भी मैं वर्ष 2024 में बोला गया सबसे बड़ा “राजनीतिक झूठ” कहूंगा!
• मोदी सरकार ने #किसानों की आय दो���ुनी करने का ढोल इतना पीटा कि वह फट गया! लेकिन, नैतिकता के नाम पर 'तीन काले क़ानून' जैसी अनैतिक नीतियां बनाने वाली #BJP अब उस फटे हुए ढोल को भी जोर-जोर से बजा रही है! गरीबी में फंसा, महंगाई से लड़ता, कर्ज में डूबा किसान इस बात को जानता है कि आय तो दोगुनी नहीं हुई, लागत जरूर चार गुना बढ़ गई है. लेकिन, फिर केंद्रीय वित्त मंत्री की बजट-बुक कह रही है कि पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है. इसे भी मैं वर्ष 2024 में बोला गया सबसे बड़ा “नैतिक झूठ” कहूंगा!
@PMOIndia
@nsitharaman
@narendramodi
अक्टूबर 2010 की बात है। गुजरात में नगर निकाय चुनाव हो रहे थे। सीएम थे नरेंद्र दामोदर दास मोदी।
मोदी के शहर वडोदरा की पादरा नगर पालिका।
●●
सबसे पहले एक बूथ पर 44 लोगों ने वोट डाले। वोट दर्ज हुए 111, यानी ढाई गुना से ज्यादा।
फिर कांग्रेस की आपत्ति के बाद मशीन नंबर 12311/0905 को चेक किया गया।
वोटर जैसे ही बटन दबाता, बत्ती दूसरे उम्मीदवार की जलने लगती। यानी कांग्रेस को वोट देने पर वह बीजेपी के नाम दर्ज होता।
●●
कांग्रेस के तत्कालीन राज्य महासचिव गिरीश परमार ने खुलेआम चुनाव आयोग पर ईवीएम में हेर–फेर का आरोप लगाया।
जवाब में तब के मुख्य चुनाव आयुक���त केजे राव बोले–
"नगर निगम, लोकल बॉडी के चुनाव, केंद्रीय चुनाव आयोग नही करवाता।ये राज्य का काम है। चुनाव आयोग ने गुजरात सरकार को ईवीएम भी नहीं भेजी थी। गुजरात ने जरूर 'प्राइवेट ईवीएम' लगाई होगी"
●●
बहरहाल 'प्राइवेट ईवीएम' से हुए चुनाव में शहरी निकाय की 78 सीटों में से कांग्रेस सिर्फ 6 जीत पाई।
आप जान लें कि कांग्रेस तब ईवीएम की सबसे बड़ी पैरोकार थी। लेकिन एक व्यक्ति के मुंह में खून लग चुका था।
नरेंद्र मोदी��� जनमत को लूटने का मंत्र उन्होंने कांग्रेस से ही सीखा है। इसी दौर में भाजपा नेता जीवीएल नरसिंहाराव ने ईवीएम के खतरों पर एक किताब लिखी, जिसका प्रस्तावना आडवाणी ने लिखा।
●●
पहले पंचायत, फिर ब्लॉक और फिर शहरों में निकाय चुनाव में प्राइवेट ईवीएम भी लग सकती है, यह मैंने तब न्यूजरूम में बैठकर जाना था।
और यह भी कि EPROM को कैसे ब्लूटूथ से छेड़ा जा सकता है और कैसे RS-232 पोर्ट सीरियल डाटा केबल से वोट लूटा जा सकता है।
●●
तो मित्रो–
निकाय, यानी नगर निगम चुनाव से लूट का दरवाजा विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव का खुलता है।
ईवीएम–दर–ईवीएम, प्राइवेट या सरकारी, या फिर प्राइवेट ईवीएम पर सरकारी ठप्पा।
मेरे संपादक ने कहा था–सवाल तैयार करो। दिल्ली ब्यूरो को भेजते हैं। कुल 40 सवाल तैयार हुए। जवाब नहीं आया।
●●
2019 में ईवीएम को लेकर 37 सवालों पर चूना आयोग चुप रहा।
बहरहाल, गुजरात के मुख्य चुनाव आयुक्त केसी कपूर बोले, हमें 71000 ईवीएम की जरूरत थी। हमारे पास 41000 थे। चुनाव आयोग से 30000 मांगे थे।
कहानी खत्म।
●●
एआई और डीपफेक के ज़माने में जनादेश को सिर्फ भीड़, वोट परसेंटेज या जातिगत आधार पर ही मत देखें।
कितने ईवीएम प्राइवेट, कितने सरकारी और कितनों पर सरकारी ठप्पा, सब देखना होगा।
भारत में 19 लाख ईवीएम गायब हैं।
मैं कांग्रेस को भी दोष दूंगा कि उसने अपने पोलिं�� एजेंट को कुछ नहीं सिखाया। अक्सर वे बूथ से गायब रहते हैं।
●●
अगर भारत के जनादेश को लूट से बचाना है तो ईवीएम के खिलाफ सड़कों पर मोर्चा खोलना होगा।
एमपी में मोदी सत्ता की चालाकी सामने आ गई है। सत्ता बुरी फंसी है।
लेकिन कांग्रेसियों की औकात नहीं कि सड़कों पर उतर सके।
●●
(भोपाल से वरिष्ठ पत्रकार सौमित्र रॉय की फ़ेसबुक पोस्ट)
गुजरात मे उस वक्त छपी खबर का लिंक यह रहा।
https://t.co/0PKSnZnlQy
मध्य प्रदेश में डिंडौरी जिले के शहपुरा की धरती पर आज़ कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी ने..
भाजपा के साढ़े 18 साल के पापों का अंत करने के संकल्प से उमड़े जोश और आक्रोश भरे जनसैलाब को संबोधित किया।
ये धरती-पुत्र आदिवासियों, दलितों, किसानों, नौजवानों, पिछड़ों और गरीबों का..
अधिकार छीनने वाली, तिरस्कार करने वाली और अत्याचार की हदें पार करने वाली..
मध्य के लिए अभिशाप बनी- केवल झूठ, धोखे और भ्रष्���्राचार से भरी..
जनविरोधी भाजपा और शिवराज सरकार के विदाई का वक्त है !
मध्य प्रदेश में हर तरफ़ परिवर्तन की बयार है,
खुशहाली लेकर आ रही कांग्रेस की सरकार है।।
“जन धोखा - धन लूट” अवसरवाद यात्रा में श्रीमान अमित शाह मंडला श्योपुर आ रहे हैं , श्री गडकरी खंडवा में हैं, पर पूरे मध्यप्रदेश में “किसानों को बर्बाद” करके अपनी “सत्ता आबाद” करने की कोशिश औंधे मुँह गिरेगी।
मध्यप्रदेश के किसानों के 5 सवाल👇
➡️ आज श्योपुर में बाजरा और सोयाबीन की तथा खंडवा- निमाड़ में सोयाबीन, कपास और मिर्ची की फसलों ने पानी और बिजली की कमी से तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया ।
क्या श्री अमित शाह और गडकरी ये जानते भी हैं, समझते भी हैं? क्या जबाब देंगे?
➡️ निर्लज्ज शिवराजसिंह चौहान अपनी सत्ता की भूख की यात्राओं के जश्न में डूबे हैं और मध्यप्रदेश की खेती बूँद बूँद को तरस रही है। किसान कराह रहा है और भाजपाई “अवसरवाद यात्रा” का जश्न मना रहे हैं।
क्या श्री अमित शाह और गडकरी किसान को कारण बतायेंगे कि किसान से धोखेबाज़ी क्यों?
➡️ न नहरों से पानी छोड़ा गया, न बिजली की व्यवस्था की गई।
मप्र में धान,सोयाबीन,मक्का, बाजरा, ज्वार, कपास, उड़द, मूँग, तुअर, मूंगफली जैसी 11 से अधिक फसलें बोई जाती हैं, जिसमें 34 लाख हेक्टेयर से अधिक धान , 66 लाख हेक्टेयर से अधिक सोयाबीन ,19 लाख हेक्टेयर से अधिक ज्वार बाजरा और मक्का तथा 5 लाख हेक्टेयर से अधिक कपास बोई जाती है।
सब बर्बादी की कगार पर है पर श्री अमित शाह व गडकरी सिर्फ़ वोट की खेती काटने आए हैं, ऐसा क्यों? जब खेती लूट रही है तो वोट क्यों?
➡️ अल्पवर्षा से प्रदेश में सूखे के हालात हैं । किसानों ने कर्ज लेकर खरीफ़ की फसलें लगाई थी, उन्हें शिवराज सरकार ने इस कदर धोखा दिया कि न तो नहरों से पानी छोड़ा न बिजली उपलब्ध कराई ���
ऐसी किसान विरोधी सरकार को वोट क्यों? दिल्ली की सरकार राहत क्यों नहीं दे रही? क्या श्री अमित शाह व गडकरी जबाब देंगे?
➡️ मध्यप्रदेश में बिजली की डिमांड 15006 मेगा वाट तक पहुँच गई है , मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के बावज़ूद बिजली की व्यवस्था नही की गई और आज प्रदेश में लगभग 3,000 मेगा वाट बिजली की कमी है।
इतना ही नहीं ,ऐसे समय 1800 मेगा वाट की पाँच यूनिट मेंटेनेंस के नाम पर बंद कर दी गई हैं और 10 रुपए यूनिट तक बिजली निजी क्षेत्र से खरीद चाँदी लूटी जा रही हैं ।
पूरे प्रदेश में बिजली संकट गहरा गया है । किसानों को खेत के लिए बिल्कुल बिजली नहीं दी जा रही है।
समूचे मप्र में खरीफ़ की फसलें सत्ता की नाकामी की वजह से तबाह हो गईं तो श्री अमित शाह व गडकरी किस बात का जश्न मनाने आए हैं?
अवसरवाद यात्रा नहीं,
पानी और बिजली दो।
यही मध्यप्रदेश की माँग है।
आज आदरणीय कमल नाथ जी द्वारा बाल कांग्रेस "नव संकल्प श्रीवीर" का आयोजन उनके निज निवास भोपाल में किया गया।
पूरे प्रदेश से करीब 110बाल कांग्रेस के पधाधि��ारी उपस्थित रहे।
सभी आदरणीय मनानुवाबो का धन्यवाद।
आजाद हिंद फौज के संस्थापक,
स्वतंत्रता संग्राम के समय “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” जैसे नारों का उद्घोष कर देशवासियों को मातृभूमि की आजादी के लिए प्रेरित करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि, शत-शत नमन।
मेरा छिंदवाड़ा की जनता के प्रति आभार आप सभी ने जो आशीर्वाद महापौर प्रत्याशी विक्रम अहके और कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को दिया है उसके लिए मैं आप सभी का ऋणी हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कांग्रेस ने जो विकास के वादे जनता से किये है उसे हर हाल में हम सब मिलकर पूरा करेंगे ।