❣️यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, AICC के राष्ट्रीय सचिव आदरणीय श्रीनिवासन भैया जी को कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए!!💐💐
निश्चित ही कांग्रेस सेवादल को नई ऊर्जा मिलेगी!!🙏🏻
आज मध्य प्रदेश फाउंडेशन एवं अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने का अवसर मिला।
यह सेमिनार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी द्वारा लागू की गई क्रांतिकारी तेंदूपत्ता नीति “मज़दूर से मालिक” पर केंद्रित थी।
पूर्व में तेंदूपत्ता संग्राहकों - विशेषकर आदिवासी को ठेके पर कार्य पर रखा जाता था। अर्जुन सिंह जी ने ऐसी नीति लागू की, जिसके अंतर्गत उन्हें पारिश्रमिक के साथ-साथ तेंदूपत्ता बिक्री से होने वाले लाभ में हिस्सेदारी भी दी गई। इस नीति ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मज़बूत किया, बल्कि उनके आत्मसम्मान को भी नई ऊँचाई दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दिग्विजय सिंह जी, विशिष्ट अतिथि डॉ चरण दास महंत, श्री भूपेश बघेल जी, श्री दीपक बैज जी तथा श्रीमती गंगा पाटोई जी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी सार्थक हुआ।
मैं सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए तेंदूपत्ता संग्राहक साथियों का भी हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया।
सामाजिक न्याय और परिवर्तन की दिशा में हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे
आज IYC मुख्यालय में जारी #NyaySatyagraha में पूर्व अध्यक्ष और AICC सचिव @srinivasiyc जी शामिल हुए और गिरफ़्तार IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC एवं युवा कांग्रेस साथियों के प्रति समर्थन व्यक्त किया!
गिरफ्तारी इसलिए हुई क्योंकि युवा कांग्रेस ने “Compromised PM” से सवाल पूछे और देशहित की बात की!
शायद मोदी सरकार यह भूल गई है कि गिरफ्तारी डर दिखा सकती है, लेकिन हमारी आवाज़ नहीं दबा सकती!! 🇮🇳
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने क्रिसमस की सजावट को तहस नहस कर दिया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी के भारत में ईसाइयों की कोई जगह नहीं है।
पूरे देश में बीजेपी शासित राज्यों में ईसाइयों पर हमले हो रहे हैं।
त्योहार खुशी और सौहार्द का प्रतीक होते हैं - भय और धमकी का नहीं। भारत का संविधान हर नागरिक को अपनी आस्था और परंपराएँ मनाने का अधिकार देता है।
हिंसा और नफरत लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ हैं - विविधता में एकता ही भारत की असली शक्ति है।
ये आपके फ़र्ज़ी टोल देश को परेशान कर रहे है जब उपभोक्ता 3000 का फास्टटैग रिचार्ज करवा रहा है तो उसे स्टेट हाइवे और एक्सप्रेस वे में अलग अलग भुगतान क्यों देना पड़ रहा है, ये 3000 का फ़र्ज़ी रिचार्ज बंद करिये और देश की जनता को लाभ पहुचाये |
@nitin_gadkari@fastagofficial
भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी.वी. जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@srinivasiyc#srinivasiyc
📍जिंदाबाद बिहार
ये जन सैलाब इस बात का सबूत है की बिहार की जनता ने अपना फैसला महागठबंधन के पक्ष में दे दिया है |
कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद
प्रियंका गाँधी जिंदाबाद
एक राजनीतिक यात्रा का इससे सुंदर मुकाम क्या हो सकता है कि जब आप युवा कांग्रेस में एक दशक से अधिक समय तक सेवा देने के बाद आगे की राह पर बढ़ रहे हों, और उस मोड़ पर आपका नेता खुद आपकी पीठ थपथपाए।
माननीय श्री राहुल गांधी जी से प्राप्त यह पत्र मेरे लिए सिर्फ एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि वो अमूल्य उपहार है जिसने मेरे भीतर के संकल्प, संघर्ष और विश्वास को और भी मजबूत किया है।
जब तक ये जीवन है, समर्पित है उस विचार को जिसका नाम कांग्रेस है, उस नेता को, जिसका नाम राहुल गांधी है।
शुक्रिया @RahulGandhi जी 🙏
युवा कांग्रेस ज़िंदाबाद ✊
मैंने ज़रा तलाशा @KirenRijiju जी, और ये जानकारी मिली! विश्वास है इसी कारण कहा है। अभी तो बस सतह ही खुरची है! अंदर क्या है, वो तो आप ही बेहतर जानते होंगे।
@TS_SinghDeo बाबा प्रणाम
जिस प्रकार पुरे प्रदेश में आपने हर जमीनी कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाया,हम आपको विश्वास दिलाते है की भाजपा की हर दमनकारी निति के खिलाफ आपके नेतृत्ब में हम हर लड़ाई लड़ने को तैयार है |
@TS_SinghDeo
आज डिप्टी CM को बालोद युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ज्ञापन देने वाले थे, साय सरकार को इतनी बौखलाहट थी कि प्रशांत को सुबह ही पुलिस ने उठा लिया।
ये गिरफ़्तारी नहीं, लोकतंत्र की हत्या है!
युवा कांग्रेस का एक एक सिपाही सच बोलेगा, चाहे जितनी गिरफ़्तारी हो!