कुछ लोग पद से नहीं, अपने व्यवहार से बड़े हो जाते हैं।
रसड़ा के लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का जाना पूर्वांचल की राजनीति की एक आत्मीय आवाज़ का मौन हो जाना है। जनसेवा से कमाया गया सम्मान समय से परे होता है।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।💐🙏🏻
विश्वविद्यालय अगर डर से चलने लगें, तो डिग्रियाँ निकलेंगी, विचार नहीं। UGC 2026 समानता का दावा करता है, पर प्रक्रिया ऐसी है कि सच बोलना जोखिम बन जाए। सवाल आरक्षण का नहीं, सवाल अकादमिक आज़ादी का है और आज़ादी अगर चुनिंदा हो, तो वह आज़ादी नहीं रहती।
#UGC2026#AcademicFreedom
@saurabhtop@TheLallantop आज मन भारी है,क्योंकि कुछ लोग संस्थान नहीं, भरोसा गढ़ते हैं;@TheLallantop से आपका जाना किसी कुर्सी या पद का नहीं,बल्कि एक ईमानदार दौर के विराम जैसा है। सौरभ द्विवेदी जी,यह विदाई नहीं..नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ और दुआएँ; जहाँ भी जाएँ,क़लम भारी रहे और ज़मीर उससे भी भारी।
To witness the Dharma Dhwajarohan Utsav at Shri Ram Janmabhoomi Mandir is a moment crores of people in India and the world have waited for. History has been made in Ayodhya and this inspires us even more to walk the path shown by Prabhu Shri Ram.
मोकामा ने आज अपना फ़ैसला नहीं...अपना प्यार सुनाया है। छोटे सरकार की जीत बताती है कि भरोसा अगर जनता का हो, तो कोई मुकाबला बड़ा नहीं होता।अनंत सिंह लौटे नहीं हैं…मोकामा ने उन्हें फिर से अपना ‘विस्वास का सिंहासन’ सौंप दिया है।
अपराजेय अनंत 💪🔥
#AnantSingh#mokama#छोटे_सरकार#NDA
माँ भारती के परम उपासक, भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय... जिनकी वाणी में वेदों की गंभीरता और कर्म में राष्ट्रसेवा की तपस्या थी। 1916 में BHU की स्थापना कर शिक्षा को राष्ट्रनिर्माण का औजार बनाया। ऐसे युगद्रष्टा को पुण्यतिथि पर विनम्र नमन।💐🙏🏻
🎬 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह🏆
फिल्म "रोंगाटापु 1982" को सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया
#71stNationalFilmAwards#NationalFilmAwards
मुंशी प्रेमचंद जी ने सही कहा था—'जब किसान के बेटे को गोबर में बदबू आने लगे, तो समझ लो देश में अकाल पड़ने वाला है!' आज के नेता इत्र की शीशियों में विकास ढूंढ रहे हैं, और खेतों में मेहनत करने वाले किसान हाशिए पर हैं!
दीपावली का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई उम्मीदें, नई रोशनी और नए सपनों को पूरा करने का संकल्प लाए। दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं!
#HappyDiwali2024
कल के डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट अख़बार के संपादकीय पृष्ठ पर...
पहले जहाँ चौपालों में हंसी-मजाक होता था, आज हम लाइक्स के पीछे भाग रहे हैं।हर पल रील बनाने की होड़ में असली जिंदगी कहीं पीछे छूट गई है।रील्स का मजा लें,पर असली रिश्तों और पलों को मत भूलिए।
#वास्तविकखुशियाँ#आत्मसंवाद
अधर्म पर धर्म की विजय के पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हम सभी के जीवन में सत्य, न्याय और सद्भावना की प्रेरणा लेकर आए।
सच्चाई की जीत और नैतिकता की राह पर चलते हुए, हम सब मिलकर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हों।
सभी को विजयादशमी की मंगलकामनाएं।
#vijayadashami2024
"आज रतन टाटा जी के निधन ने आकाश को निराश्रित कर दिया है। उन्होंने आदर्श और कर्तृत्व का जो मानक स्थापित किया है, उसे हम कभी नहीं भुला सकते। आज, भारत ने एक आदर्श व्यक्तित्व को खो दिया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति। 💐🙏🏻"
#RatanTata#Rip#TATA
सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं! हमारी मातृभाषा हिंदी, संस्कारों की अभिव्यक्ति और भारतीय संस्कृति की सजीवता है। आज का दिन हमें अपने भाषा और साहित्य के प्रति गर्व और सम्मान को फिर से महसूस कराने का अवसर देता है। हिंदी का रंग बिखेरते रहें, जय हिंदी!
#हिन्दीदिवस#हिन्दी