I stand in solidarity with the call to protect Great Nicobar Island from ecological destruction.
I extend my support to LoP Shri Rahul Gandhi’s “Green Over Greed” initiative, which raises a crucial voice for environmental protection and sustainable development.@RahulGandhi
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद चौधरी @rssurjewala जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें
राजस्थान में खेजड़ी का प्रश्न अब केवल हरियाली का नहीं रहा, यह लोकचेतना, सांस्कृतिक विरासत और भावी पीढ़ियों के अधिकारों से जुड़ा गंभीर सरोकार बन चुका है। तथाकथित विकास की आड़ में भाजपा सरकार सोलर परियोजनाओं के नाम पर खेजड़ी जैसे जीवनदायी वृक्षों का व्यापक विनाश कर रही है, जो प्रकृति और समाज दोनों के प्रति घोर असंवेदनशीलता को उजागर करता है।
बीकानेर में इस अन्याय के विरुद्ध उमड़ा जनसैलाब और 363 संतों का आमरण अनशन स्पष्ट संकेत है कि यह संघर्ष विकास के खिलाफ नहीं, बल्कि विनाशकारी नीतियों के प्रतिरोध का है। इतिहास साक्षी है कि जब भी सत्ता ने प्रकृति पर चोट की, राजस्थान की धरती ने प्रतिकार किया है। खेजड़ी बचाओ आंदोलन उसी जाग्रत चेतना की अभिव्यक्ति है, जो हमें हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराती है। आइए, हम सब मिलकर प्रकृति के पक्ष में खड़ी इस न्यायोचित लड़ाई को अपनी आवाज और समर्थन दें।
#खेजड़ी_बचाओ_पर्यावरण_बचाओ #खेजड़ी_बचाओ_आंदोलन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष पूर्व मंत्री आदरणीय श्री राव नरेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
#Happybirthday @RaoNarenderS
आज फतेहाबाद में कांग्रेस ऑफिस से लेकर अंबेडकर चौक लाल बत्ती तक कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोरी के विरोध में आयोजित कैंडल मार्च में शामिल होकर कांग्रेस पार्टी व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की आवाज बुलंद की @RahulGandhi@rssurjewala @RaoNarenderS @PrafullaGudadhe
गर्व है हमारी बिटिया की पूरे देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि पर!
#AsianYouthGames2025 (बहरीन) की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर ओशिन जागलान, गाँव डाटा, हिसार को हार्दिक बधाई!🥈
अपनी विलक्षण खेल प्रतिभा से हरियाणा की बिटिया ने भारत का तिरंगा विश्व पटल पर और ऊँचा लहराया है। 🇮🇳
आज किसान भवन कैथल में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद आदरणीय चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला जी से मिलकर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी 🙏
@rssurjewala
आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व सिरसा लोकसभा से लोकप्रिय सांसद आदरणीय बहन कुमारी शैलजा जी से मिलकर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी 🙏
@Kumari_Selja
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री
चौधरी भजन लाल जी की जयंती पर सादर नमन।
मुझे उनके साथ लम्बे अरसे तक संगठन व विधायिका में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा उनके जीवन अनुभव से लोगों की सेवा तथा प्रशासन से जन कल्याण के काम करवाने का तजुर्बा मिला।
उस महान आत्मा को सादर नमन।
📍नरवाना, हरियाणा
श्री रामा भारतीय कला केंद्र
सत्य की विजय हो
न्याय की जीत हो
अहंकार के रावण का अंत हो
नफरत की लंका जले।
समस्त देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
#VijayaDashami#Dussehra
हरी की भूमि हरियाणा को ‘‘गैंग ऑफ वासेपुर’’ का ‘‘माफिया लैंड’’ बना दिया है।
किसी ने सही कहा हैः-
‘‘पत्थरों का शहर है, आईना मत बना कीजिए,
गोलियों का ख़ौफ़ है, बेख़ौफ़ सच मत कहा कीजिए,
ये वो दौर है, जिसमें महफ़ूज़ कुछ भी नहीं,
जान हथेली पर और जेब में रखकर अपना नाम और पता घर से चला कीजिए!’’
Chandigarh: Congress MP Randeep Singh Surjewala says, "Even Abhay Singh Chautala receiving threats is a serious and concerning matter. He may belong to a political party that opposes us, but he is still the head of a political party. What is the government doing..."
भाजपा ने ‘भगवद् गीता’ की धरती हरियाणा को बनाया ‘‘गैंग ऑफ वासेपुर’’ का ‘माफिया लैंड’!
भाजपा सरकार ने हरियाणा को ‘‘माफियाओं और बदमाशों’’ के हाथ सौंप दिया है। ‘‘गुंडों की बंदूकें’’ शासन कर रही हैं और ‘‘सत्ता की चुप्पी’’ अपराधियों को संरक्षण दे रही है। https://t.co/da3d0LbL4A
11 वर्ष पहले, हरियाणा में भाजपा के सत्ता में आने से पहले अखबारों में हेडलाईंस होती थीं, खिलाड़ियों के मेडल जीतने की, हरियाणा के युवाओं की फौज में बहादुरी की, एनसीआर में बड़े पूंजी निवेश की, देश के सभी राज्यों में हरियाणा के तरक्की के पहले पायदान पर होने की।
फिर 2014 में भाजपा सरकार बनी, खट्टर साहब सत्ता में आए। अखबारों की हेडलाईंस बनने लगीं - भर्तियों के पर्चे लीक होने की, HPSC में रिश्वत की अटैची मिलने की, 700 किसानों की कुर्बानी और किसान आंदोलन में अत्याचार की, कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की।
फिर श्री नायब सैनी आए। अखबारों की हेड लाईंस बनने लगीं - पूरे प्रदेश में ‘‘ड्रग्स माफिया’’ के प्रसार की, ‘‘भयंकर बेरोजगारी’’ में पहला स्थान होने की, नदी और पहाड़ चोरी कर ‘‘खनन माफिया’’ के बोलबाले की, ‘‘बेलगाम अफसरशाही’’ और ‘‘भ्रष्टाचार’’ की भेंट चढ़ती जनता की, शराब के ठेकों के लिए गुंडों द्वारा फायरिंग की। ‘‘माफिया गैंगों’’ द्वारा की जा रही चौतरफा ‘‘फिरौती-वसूली-उगाही’’ की।
हरियाणा में ‘‘संगठित अपराध’’ अब ‘‘सबसे बड़े उद्योग’’ में तब्दील हो चुका है।
हरियाणा में अब कानून न्याय की पहचान नहीं रहा, बल्कि कानून संगठित अपराध से डरा, सहमा, दुबका बैठा है। प्रांत में संविधान का शासन नहीं, बल्कि माफिया, बंदूक, गोली और फिरौती की हुकूमत है।
नायब सैनी सरकार ने खुद माना कि हरियाणा में ‘‘80 गैंग’’ सक्रिय हैं।