🔷 *नार्कोटिक्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई – जप्त मादक पदार्थों का विधिवत् नष्टीकरण*
🔷 *17 प्रकरणों में ₹29,52,275 मूल्य के गांजा व नशीली दवाइयों का किया गया नष्टीकरण*
🔷 *जिला स्तरीय समिति की निगरानी में पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई कार्यवाही*
पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक *श्री किरण गंगाराम चव्हाण* बालोद के मार्गदर्शन में जिले में जप्त मादक पदार्थों के सुरक्षित एवं विधिवत् नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति के निर्देशन में दिनांक 21.07.2026 को एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए नार्कोटिक्स एक्ट के तहत जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया।
💼 इस कार्यवाही में धारा 20-बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कुल 17 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का निपटान किया गया, जिसमें कुल 227.155 किलोग्राम गांजा एवं नशीली दवाइयों में 12,000 टेबलेट्स एवं 2,880 कैप्सूल्स (कुल 14,880 नग) शामिल हैं। इन जप्त मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत ₹29,52,275 है।
🏭 नष्टीकरण की यह संपूर्ण प्रक्रिया जिला दुर्ग अंतर्गत थाना भिलाई भट्टी क्षेत्र स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 यूनिट के भरमीकरण यंत्र में विधिवत् जलाकर संपन्न की गई।
👮♂️ इस महत्वपूर्ण कार्यवाही का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष *श्री किरण गंगाराम चव्हाण*, पुलिस अधीक्षक, जिला बालोद (छ.ग.) द्वारा किया गया। उनके साथ समिति की सदस्य *श्रीमती मोनिका ठाकुर*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बालोद तथा *श्री पलक नंद*, जिला आबकारी अधिकारी सहित अन्य सदस्यों एवं पंचों की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई।
🎯 *मुख्य उपलब्धि एवं संदेश:*
🚫 अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बालोद पुलिस की सख्त एवं निरंतर कार्रवाई
⚖️ न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुरूप सुरक्षित नष्टीकरण सुनिश्चित
🌱 समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम
🔍 पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिस कार्यप्रणाली का प्रदर्शन
📢 बालोद पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें एवं किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
– *बालोद पुलिस*🚔
🚔 *बालोद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मजबूत सूचना तंत्र से अपराध नियंत्रण में सफलता*
🔥 *संदिग्ध आरोपी से सामग्री जब्त, अवैध गतिविधियों पर करारा प्रहार*
---
पुलिस अधीक्षक *श्री किरण गंगाराम चव्हाण* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20.07.2026 को बालोद पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में थाना प्रभारी गुंडरदेही नवीन बोरकर की टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति विजय सोनवानी पिता अलखराम सोनवानी उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 गुंडरदेही को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी/संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही की गई है।
जब्त सामग्री में 01 नग मोबाइल, 02 नग सायकल एवं 01 नग जनरेटर पंप (कीमत लगभग ₹2000/-) शामिल है। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता, सतर्कता एवं सुदृढ़ सूचना तंत्र का परिणाम है, जिससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ा संदेश गया है।
उक्त कार्यवाही के दौरान आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। इस प्रकार की सतत एवं प्रभावी कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग रहा है तथा आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना निरंतर सुदृढ़ हो रही है।
---
👮♂️ *पुलिस अधीक्षक का बयान:*
पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने उक्त कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि
“जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना, पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाना एवं त्वरित न्याय प्रदान करना है।”
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए सतर्क, संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करें, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण और अधिक मजबूत हो सके। 🤝
---
✅*“सुरक्षित बालोद – सजग बालोद”*🚔
🔥 *“मिशन नवचेतना” के तहत अवैध शराब बिक्री पर कड़ा प्रहार*
🚔 *थाना पुरूर पुलिस की रेड कार्रवाई – ढाबा संचालक गिरफ्तार*
⚖️*5.400 बल्क लीटर शराब जब्त आबकारी अधिनियम के तहतअपराध दर्ज*
अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बालोद *श्री किरण गंगाराम चव्हाण* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्रीमती मोनिका ठाकुर* के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) गुरूर *श्रीमती माया शर्मा* के पर्यवेक्षण में *“मिशन नवचेतना”* अंतर्गत थाना पुरूर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 20 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पुरूर स्थित राजू ढाबा का संचालक अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना पुरूर पुलिस टीम द्वारा NH-30, ग्राम मरकाटोला स्थित ढाबे में रेड की गई।
तलाशी के दौरान ढाबा संचालक राजू साहू (उम्र 42 वर्ष), पिता स्व. जगदीश साहू, निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड, थाना एवं जिला धमतरी (छ.ग.) के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 ml) कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹2,400 बरामद कर जब्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना पुरूर में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है तथा विवेचना जारी है।
🔷 *अभियान का उद्देश्य:*
जिले को नशामुक्त बनाना, अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री/परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना।
👤 *गिरफ्तार आरोपी:*
राजू साहू, पिता स्व. जगदीश साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड, थाना एवं जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।
📦 *जब्त संपत्ति:*
• 30 पाव देशी प्लेन शराब (180-180 ml प्रत्येक)
• कुल मात्रा: 5.400 बल्क लीटर
• अनुमानित कीमत: ₹2,400
👏 *सराहनीय भूमिका:*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चित्रलेखा खाण्डेय, सउनि त्रिपेश्वर राम भगत, आरक्षक लिखन साहू एवं किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही।
📢 *पुलिस की अपील:*
बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की सूचना तत्काल पुलिस को दें। 🤝
*सुरक्षित बालोद* – *सजग बालोद”* 🚔
*बालोद पुलिस*
🔥 *क्राइम समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा सख्त निर्देश – अपराध व अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति*
*🔹 समस्त लंबित अपराध, चालान एवं शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश प्रकरणों का त्वरित निकाल सुनिश्चित करने के आदेश बाउंड ओवर की प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश*
🚔 *पुलिसिंग में अनुशासन, जनसंपर्क और प्रोफेशनल कार्यशैली पर विशेष जोर*
⚖️ *कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गये कड़े निर्देश*
बालोद जिला मुख्यालय में आयोजित क्राइम समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक *श्री किरण गंगाराम चव्हाण* द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
📊 *समीक्षा के प्रमुख बिंदु* 📌
क्राइम समीक्षा बैठक में लंबित अपराधों, चालानों, वारंट, गुमशुदगी, शिकायतों एवं विवेचना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
साथ ही जुआ, सट्टा, आबकारी एक्ट, अवैध परिवहन, अवैध निवासियों के सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, निगरानी बदमाशों की चेकिंग, सड़क दुर्घटना नियंत्रण, साइबर फ्रॉड जागरूकता, स्कूल एवं बीट प्रणाली की कार्यवाही तथा गौवंश तस्करी जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
परिवार परामर्श केंद्र के प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं नेटग्रिड के माध्यम से आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने पर भी जोर दिया गया।
🔹 *अपराध नियंत्रण एवं सक्रिय पुलिसिंग*🚓
अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करें।
🚨 अवैध परिवहन के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए।
📡 सूचनातंत्र को मजबूत कर समय रहते अपराधों पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।
🚦*यातायात व्यवस्था में सुधार*
🚫 ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर सख्त कार्यवाही।
🚗💨 ओवर स्पीड वाहनों पर नियमित चेकिंग व चालानी कार्रवाई।
⚠️ दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित कर बैरीकेट एवं रेडियम लगवाना सुनिश्चित करें।
👮♂️ *जनसंपर्क एवं व्यवहार* 🤝
सभी थाना प्रभारी थाना क्षेत्र में सूचना तंत्र मजबूत एवं स्टाफ व आम जनता से शिष्ट, संयमित एवं संवेदनशील व्यवहार रखें।बेहतर सामंजस्य बनाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
💻 *साइबर क्षमता बढ़ाने के निर्देश* 🖥️
प्रत्येक थाना से चयनित स्टाफ को साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे कार्य का भार कम हो और दक्षता बढ़े।
*अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध* 🚫
जिले में शराब, सट्टा, जुआ एवं गांजा जैसी गतिविधियों को पूर्णतः बंद करने के निर्देश। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*निरंतर निगरानी एवं समीक्षा* 👁️
🚨 पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि वे अचानक निरीक्षण (सरप्राइज विजिट) करेंगे।
🎥 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित समीक्षा भी जारी रहेगी।
🏆⚖️ बेहतर कार्य करने वालों को प्रशंसा एवं प्रोत्साहन, वहीं लापरवाहों पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि थाना स्तर पर आवश्यक सभी सामग्री एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु समय-समय पर प्रस्ताव/आवेदन प्रस्तुत किए जाएं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।
🛡️ सुरक्षा दृष्टिकोण से लाइन एवं ऑर्डर ड्यूटी के लिए आवश्यक पर्याप्त संसाधन थाना में उपलब्ध रखना तथा उनकी अद्यतन जानकारी संधारित करना भी अनिवार्य किया गया।
📢 *महत्वपूर्ण संदेश* 📣
पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने स्पष्ट कहा कि पुलिस की छवि को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मीटिंग में डीएसपी हेडक्वार्टर श्रीमती श्रुति सिंह, डीएसपी श्री बोनीफास एक्का, डीएसपी श्री राजेश बागड़े, डीएसपी श्रीमति माया शर्मा रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा यातायात प्रभारी , साइबर सेल प्रभारी समेत जिले के सभी थाना प्रभारी अन्य निरीक्षकगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
✅ “सुरक्षित बालोद – सजग बालोद” 🚔
बालोद पुलिस
🔳 *सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध बालोद पुलिस की सख्त कार्रवाई।*
⚖️ *आबकारी एक्ट के तहत जिलेभर में 15 प्रकरण दर्ज, 15 आरोपियों पर की गई वैधानिक कार्रवाई।*
🛡️ *'मिशन नवचेतना' के तहत नशे के विरुद्ध अभियान जारी, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बालोद पुलिस सतत सक्रिय।*
बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में 'मिशन नवचेतना' के अंतर्गत नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत विशेष कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान थाना बालोद, सनौद, अर्जुन्दा एवं डौण्डी क्षेत्रों में कुल 15 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा 15 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च)(1) के अंतर्गत कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई कर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई।
👤 आरोपीगण
1. सौरभ कुमार यादव (थाना सनौद)
2. वेदप्रकाश साहू (थाना सनौद)
3. टिकेन्द्र कुमार (थाना अर्जुन्दा)
4. संजय कुमार उइके (थाना डौण्डी)
5. वासुदेव देवांगन (थाना बालोद)
6. मयंक कुमार साहू (थाना बालोद)
7. प्रेमकुमार ठाकुर (थाना बालोद)
8. राकेश ठाकुर (थाना बालोद)
9. खेमचंद साहू (थाना बालोद)
10. चंद्रशेखर यादव (थाना बालोद)
11. भूपेंद्र कुमार नायक (थाना बालोद)
12. गुमान पटेल (थाना बालोद)
13. पिताम्बर साहू (थाना बालोद)
14. राकेश पटेल (थाना बालोद)
15. आशीष साहू (थाना बालोद)।
बालोद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, नशाखोरी एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। 'मिशन नवचेतना' के माध्यम से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई दोनों समानांतर रूप से संचालित की जा रही हैं, ताकि जिले में सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण स्थापित किया जा सके।
📢 बालोद पुलिस की अपील
🙏 नशे से दूर रहें, कानून का पालन करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अवैध शराब बिक्री अथवा अन्य नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। आइए, हम सभी मिलकर 'मिशन नवचेतना' के माध्यम से नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त बालोद के निर्माण में अपना योगदान दें।
🔥 *नशे के विरुद्ध बालोद पुलिस की सख्त कार्रवाई – जिले में चला सघन अभियान*
🚔 *मिशन नवचेतना के तहत अवैध शराब पर प्रहार, कई प्रकरण दर्ज*
⚖️ *देवरी व बालोद थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यवाही, आरोपियों पर कानूनी शिकंजा*
----
पुलिस अधीक्षक बालोद *श्री किरण गंगाराम चव्हाण* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में संचालित *“मिशन नवचेतना”* के अंतर्गत दिनांक 18/07/2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब, नशाखोरी एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।
इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई।
• 🌟 मिशन नवचेतना : जिले में नशामुक्त वातावरण बनाने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सतत विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।
• 🚔 जिला स्तर पर समेकित कार्यवाही: आबकारी एक्ट के तहत कुल 09 प्रकरण दर्ज कर 09 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिन पर धारा 34(1), 36(1) एवं 36(2) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।
• 📍 थाना देवरी (05 प्रकरण): थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष शेंडे के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए लगभग 24 पाव (4.320 लीटर) देशी मदिरा एवं ₹200/- नगद जब्त किया गया तथा आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
• 📍 थाना बालोद (04 प्रकरण): थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर उत्पात मचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
---
⚠️ *जनता से अपील*
बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
*📞 मिशन नवचेतना हेल्पलाइन नंबर :- 1933
आपातकालीन सेवा: - 112
---
🚔 बालोद पुलिस – सजग, सतर्क, प्रतिबद्ध*
🔴 पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई।*
🔅 'मिशन नवचेतना' के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार।*
📍 मध्यप्रदेश के रायसेन एवं भोपाल से एनडीपीएस प्रकरण के 02 फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को मिली सफलता।*
🔶 पूर्व में 72.621 किलोग्राम गांजा, 04 मोटरसाइकिल एवं 06 मोबाइल सहित कुल ₹40.52 लाख की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
🔹 अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत गिरोह के अंतिम आरोपी तक पहुंचकर कार्रवाई, सभी 07 आरोपी गिरफ्तार।*
बालोद। पुलिस अधीक्षक *श्री किरण गंगाराम चव्हाण* (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डौण्डीलोहारा श्री बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में मिशन नवचेतना के अंतर्गत मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में बालोद पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना डौण्डीलोहारा के एनडीपीएस प्रकरण में फरार चल रहे 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को मध्यप्रदेश के रायसेन एवं भोपाल से गिरफ्तार किया गया है।
पूर्व में 09 जून 2026 को साइबर सेल एवं थाना डौण्डीलोहारा की संयुक्त टीम ने ग्राम भेड़ी मुख्य मार्ग के पास कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों के कब्जे से 72.621 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹36,31,050), 04 मोटरसाइकिल एवं 06 मोबाइल फोन सहित कुल ₹40,52,050 मूल्य की संपत्ति जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा था। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया था तथा पूछताछ में गिरोह के मुख्य सरगना का नाम सामने आया था।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण द्वारा विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों, साइबर विश्लेषण एवं लगातार पतासाजी के आधार पर टीम को मध्यप्रदेश रवाना किया गया। टीम ने रायसेन एवं शुकी सेवरिया (भोपाल) में दबिश देकर फरार आरोपी एवं गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर बालोद लाया। दोनों आरोपियों से पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिन पर विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई के साथ ही इस प्रकरण में कुल 07 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। बालोद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने कहा कि "मिशन नवचेतना" के तहत बालोद पुलिस का उद्देश्य केवल मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के संपूर्ण नेटवर्क को ध्वस्त करना, युवाओं को नशे से बचाना तथा समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाना है। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
👤 मध्यप्रदेश से गिरफ्तार आरोपी:-
1. सतनाम गोड़, पिता धिरा गोड़, उम्र 31 वर्ष, निवासी राहुल नगर, वार्ड-14, जिला रायसेन (म.प्र.)।
2. भगवान सिंह बंजारा उर्फ भग्गु, पिता माघता लाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी एकता नगर, शुकी सेवरिया, जिला भोपाल (म.प्र.)।
👮 सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि अनित राम यादव, आरक्षक बेनीराम साहू, साइबर सेल से सउनि धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक विपिन गुप्ता, पुरन देवांगन, भोपसिंह साहू एवं गुलजारी साहू की सराहनीय भूमिका रही।
🚔 बालोद पुलिस का संदेश
"मिशन नवचेतना के तहत नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध कारोबार एवं अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" ’’सुरक्षित युवा,समृद्ध बालोद’’
बालोद पुलिस
📞 आपातकालीन सेवा:- 112 |
साइबर हेल्पलाइन:- 1930
मिशन नवचेतना:- हेल्पलाइन नंबर - 1933
🚨 बालोद पुलिस की अपील 🚨
आंतरिक सुरक्षा में निभाएँ अपनी जिम्मेदारी,
"सजग नागरिक ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत है।"
यदि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, अवैध रूप से रह रहा विदेशी नागरिक अथवा कोई ऐसी गतिविधि दिखाई दे जो सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध प्रतीत होती हो, तो बिना देर किए इसकी सूचना बालोद पुलिस को दें।
📞 टोल फ्री हेल्पलाइन
1800 233 1905
🕒 24×7 सेवा — सप्ताह के सभी दिन उपलब्ध।
🔒 आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
आपकी एक सूचना, जिले की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान बन सकती है।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • बालोद पुलिस का सहयोग करें।
*🔳 थाना सनौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार।*
*🟢 आरोपी के कब्जे से 39 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 11.50 लीटर महुआ शराब जब्त ।*
*🟦 अवैध शराब बिक्री की रकम ₹500 सहित कुल ₹5,920 मूल्य की सामग्री जब्त, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*
बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सनौद उप निरीक्षक राधा बोरकर के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सनौद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 17 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अरकार निवासी लोकेन्द्र कुमार कोसरे अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों एवं अनुसंधान किट के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग मौके से भाग गए, जबकि आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 39 पौवा सवा शेरा देशी प्लेन शराब (कुल 7.020 बल्क लीटर), 06 प्लास्टिक बोतलों में 11.50 बल्क लीटर महुआ शराब तथा शराब बिक्री की रकम ₹500 बरामद हुई। आरोपी उक्त शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस द्वारा बरामद शराब, बिक्री की रकम एवं अन्य सामग्री को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त एवं सीलबंद किया गया। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹5,920 आंका गया। आरोपी लोकेन्द्र कुमार कोसरे (35 वर्ष), निवासी ग्राम अरकार, थाना सनौद, जिला बालोद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 71/2026 के तहत धारा 34(2), छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
👤 गिरफ्तार आरोपी
लोकेन्द्र कुमार कोसरे, पिता स्व. बलराम कोसरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम अरकार, थाना सनौद, जिला बालोद।
📦 जप्त संपत्ति
- 39 पौवा सवा शेरा देशी प्लेन शराब (कुल 7.020 बल्क लीटर)
- 11.50 बल्क लीटर महुआ शराब
- शराब बिक्री की रकम ₹500
- कुल जप्ती मूल्य ₹5,920
👮 सराहनीय भूमिका
उप निरीक्षक राधा बोरकर (थाना प्रभारी सनौद), प्रधान आरक्षक हिरदेराम कोलियारा, आरक्षक किरण यादव, आरक्षक टिकेश साहू एवं चालक आरक्षक गोविन्द साहू की सराहनीय भूमिका रही।
बालोद पुलिस
🔷 *बालोद पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, बालोद में जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन*
📘 *नवीन आपराधिक कानून (BNS, BNSS, BSA) की दी गई विस्तृत जानकारी*
💻 *साइबर ठगी से बचाव, 1930 हेल्पलाइन एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार पर किया गया जागरूक*
🚦 *यातायात नियमों के पालन एवं नशामुक्ति का दिया गया संदेश*
👩👧 *महिला सेल द्वारा “गुड टच – बैड टच” की महत्वपूर्ण जानकारी साझा*
📞 *आपात स्थिति में 112 डायल करने की दी गई जानकारी*
पुलिस अधीक्षक बालोद *श्री किरण गंगाराम चव्हाण्* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 18 जुलाई 2026 को बालोद पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, बालोद में एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा एवं नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान साइबर प्रभारी एएसआई श्री धरम भूआर्य द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि इन नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी, तकनीक-सक्षम एवं समयबद्ध बनाना है। साथ ही विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।
साइबर प्रभारी एवं प्रधान आरक्षक रुमलाल चुरेंद्र द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, APK फाइल, डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड, ओटीपी धोखाधड़ी आदि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड एवं ओटीपी किसी से साझा नहीं करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने एवं साइबर अपराध पोर्टल में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
साथ ही आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता हेतु डायल 112 सेवा की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
यातायात शाखा से आरक्षक चेतन सोनकर द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने तथा नशे की स्थिति में वाहन न चलाने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
महिला सेल की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को “गुड टच – बैड टच” के संबंध में सरल एवं समझने योग्य तरीके से जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया गया।
बालोद पुलिस द्वारा जनहित में इस प्रकार के जागरूकता अभियान जिलेभर में निरंतर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पार्षद दीपक लोढ़ा, साइबर सेल से आरक्षक मिथलेश यादव, पुरण देवांगन, रविकांत गंधर्व, महिला सेल से द्रोपती साहू, मीरा मंडावी तथा विद्यालय के शिक्षकगण—भूनेश्वरी सोनकर, शारदा यादव, देवधर साहू, धर्मेन्द्र गुरूपंच, चन्दुलाल पटेल, रीना कुरेटी, रुपमति साहू, कांती देवांगन, किरण विनायक, दिव्या धुर्वे, भूमिजा पटेल, चितेश्वरी, छविकांत चन्द्राकर, युवराज कुमार, लक्ष्मीदेवी यदुवंशी, दीपिका देशमुख सहित समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने बालोद पुलिस को तकनीकी रूप से किया सशक्त, विवेचकों को 83 हाईटेक स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित
🔹 ई-साक्ष्य (e-Sakshya) ऐप के माध्यम से डिजिटल साक्ष्य संकलन को मिलेगा नया आयाम।
🔹 वैज्ञानिक, समयबद्ध एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 महिला एवं बाल सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, सुदृढ़ बीट व्यवस्था एवं यातायात सुधार पुलिस अधीक्षक की प्राथमिकताओं में शामिल।
अपराध अनुसंधान को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उसे अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं न्यायालयीन मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में बालोद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नया रायपुर के निर्देशानुसार नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने जिले के विवेचकों को 83 हाईटेक स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए।
स्मार्ट मोबाइल वितरण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चव्हाण ने कहा कि "समयबद्ध, निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक विवेचना ही न्याय की मजबूत नींव है। जनता को त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाना बालोद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक विवेचक नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करें तथा तकनीक का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।"
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्य अपराध अनुसंधान का महत्वपूर्ण आधार बन चुके हैं। ऐसे में जिले के सभी विवेचक e-Sakshya ऐप का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए घटनास्थल का डिजिटल दस्तावेजीकरण, फोटो, वीडियो, लोकेशन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का सुरक्षित एवं विधिसम्मत संकलन करें, ताकि न्यायालयीन प्रक्रिया में साक्ष्यों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता और अधिक सुदृढ़ हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वितरित हाईटेक स्मार्ट मोबाइल फोन विवेचकों के लिए केवल एक संचार माध्यम नहीं, बल्कि आधुनिक अनुसंधान का प्रभावी उपकरण सिद्ध होंगे। इनके माध्यम से घटनास्थल का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, ई-साक्ष्य अपलोड करने, वरिष्ठ अधिकारियों से त्वरित समन्वय स्थापित करने तथा अनुसंधान संबंधी कार्यों के समयबद्ध निष्पादन में उल्लेखनीय सुविधा मिलेगी। इससे अपराध विवेचना की गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा न्यायिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगी।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिला एवं बाल अपराधों पर संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई, सुदृढ़ बीट व्यवस्था के माध्यम से जनसंपर्क को मजबूत करना तथा यातायात व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बालोद श्री बोनीफास एक्का, एसडीओपी गुरुर श्रीमती माया शर्मा, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती श्रुति सिंह, रक्षित निरीक्षक सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे।
— बालोद पुलिस
🔷 नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की परिचयात्मक बैठक एवं प्रेस वार्ता।
🔹 पुलिस एवं प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मध्य बेहतर समन्वय, पारदर्शी संवाद एवं जनहित में सकारात्मक सहयोग को दिया जाएगा बढ़ावा।
🔹 जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं अपराधों की रोकथाम को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता।
🔹 नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, एआई (AI) एवं आधुनिक तकनीकों के प्रशिक्षण से पुलिसिंग को बनाया जाएगा और अधिक सक्षम एवं तकनीक-संपन्न।
🔹 जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण, मजबूत इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा सुदृढ़ यातायात व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस।
बालोद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आज पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) द्वारा जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनसे परिचय प्राप्त किया तथा पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शी संवाद एवं जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस एवं मीडिया लोकतंत्र के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक संवाद से आमजन तक सही, तथ्यपरक एवं समयबद्ध जानकारी पहुंचती है, जिससे समाज में विश्वास एवं पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि बालोद पुलिस प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ नियमित संवाद बनाए रखते हुए जनहित, कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, यातायात, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा पुलिस की सकारात्मक गतिविधियों की जानकारी समय पर साझा करेगी।
उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पुलिस निष्पक्ष, संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यशैली के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत करेगी।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जिले में अवैध नशे एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जाएगा। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इंटेलिजेंस तंत्र को मजबूत एवं सक्रिय करने पर बल दिया। सूचना संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं प्रभावी निगरानी के माध्यम से अपराधों की रोकथाम तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रत्येक पुलिस कार्रवाई एवं विवेचना नवीन कानूनों के अनुरूप, वैज्ञानिक, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल तकनीक एवं आधुनिक पुलिसिंग की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसके दृष्टिगत जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एआई आधारित तकनीकों, साइबर अपराध अनुसंधान, डिजिटल साक्ष्य संकलन एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रशिक्षण देकर तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा, जिससे पुलिसिंग और अधिक स्मार्ट, प्रभावी एवं पारदर्शी बन सके।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक थाना एवं चौकी स्तर पर आम नागरिकों से नियमित संवाद स्थापित किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। बीट प्रणाली एवं सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाते हुए प्रत्येक शिकायत पर त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने जिले में सुदृढ़ एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित करने पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधारात्मक उपाय तथा जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने
🔹*बालोद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने संभाला पदभार।*
🔹*नक्सल ऑपरेशन, उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु FICCI Best Performing Officer अवार्ड से हो चुके हैं सम्मानित।*
आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को बालोद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने जिला पुलिस कार्यालय, बालोद में विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) द्वारा उन्हें विधिवत पदभार सौंपा गया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय, बालोद के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने अपना परिचय दिया तथा जिले में अपने-अपने कार्यक्षेत्र एवं दायित्वों से अवगत कराया।
नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक महोदय 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। वे मूलतः महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के निवासी हैं तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए।
अपने सेवाकाल में उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में बिलासपुर जिले में सेवाएँ दीं। इसके पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन), सुकमा जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। बाद में वे सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ रहे, जहाँ उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, जनसहभागिता बढ़ाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर उल्लेखनीय कार्य किए।
उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए उन्हें वर्ष 2024 में सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति द्वारा FICCI Best Performing Officer अवार्ड से सम्मान सम्मानित किया जा चुका है।
बालोद पुलिस परिवार द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं।
स्वागत एवं परिचयात्मक बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बालोद श्री बोनिफास एक्का, एसडीओपी गुंडरदेही श्री राजेश बागड़े, एसडीओपी गुरुर श्रीमती माया शर्मा, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती श्रुति सिंह, सीएसपी राजहरा श्री विकास पाटले, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा समेत जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस कार्यालय बालोद के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।
बालोद पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संजय नेताम (41 वर्ष), निवासी ग्राम नर्रा, थाना व जिला बालोद को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर थाना बालोद पुलिस ने ग्राम करहीभदर–पर्रेगुड़ा मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 58 पौवा एवं 2 अद्धी देशी प्लेन शराब (कुल 11.190 बल्क लीटर), एक मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल कीमत ₹35,460 आंकी गई है।
आरोपी के विरुद्ध थाना बालोद में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बालोद पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
बालोद पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघमरा में जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया आयोजित।
🔹 BNS, BNSS एवं BSA सहित नवीन आपराधिक कानूनों की दी गई विस्तृत जानकारी।
🔹 साइबर ठगी से बचाव, 1930 हेल्पलाइन एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति किया गया जागरूक।
🔹 यातायात नियमों के पालन एवं नशामुक्ति का संदेश देकर विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित।
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 09 जुलाई 2026 को बालोद पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघमरा में साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता, नशामुक्ति एवं नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बालोद श्री शिशुपाल सिन्हा ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि नवीन आपराधिक कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी, तकनीक-सक्षम एवं समयबद्ध बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को कानूनों के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
यातायात प्रभारी श्री रविशंकर पांडे ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। इस दौरान यातायात नियमों के प्रति जागरूक नागरिक *शिक्षक मनीष* को हेलमेट भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।
साइबर प्रभारी एएसआई श्री धरम भूआर्य ने वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, APK फाइल, डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड, ओटीपी, बैंकिंग जानकारी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने, स्वस्थ दिनचर्या एवं सकारात्मक सोच के साथ समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं अन्य नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों एवं नवीन कानूनों के प्रति जागरूक करें।
बालोद पुलिस द्वारा जनहित में इस प्रकार के जागरूकता अभियान जिलेभर में निरंतर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सरपंच ओरमा-मेढ़की श्रीमती मंजुलता साहू, त्रासदास मानिकपुरी उप सरपंच बघमरा, श्रीमती सीता साहू पूर्व जनपद सदस्य, बघमरा स्कूल प्राचार्य श्री एस.के बेक, प्रधान पाठिका श्रीमती रामटेके, शिक्षक उद्घोषक मनीष समेत अन्य शिक्षकगण, वार्ड पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
ऑनलाइन लोन की आड़ में हो रही ठगी से रहें सावधान ! इस हेतु निम्न आवश्यक बातों का रखें ध्यान...
आवश्यकता पड़ने पर साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 पर या पुलिस को दें.
सावधान रहें! साइबर सुरक्षित रहें!
@ChhattisgarhCMO@vijaysharmacg#FridayAwareness
नव विवाहिता की मृत्यु एवं दहेज प्रताड़ना प्रकरण में पुलिस कार्यवाही।
नव विवाहिता मृतिका से दहेज मांग करने वाले आरोपीगण के विरूद्ध थाना गुरूर मे अपराध पंजीबद्ध
नव विवाहिता ने प्रताड़ित होकर लगायी थी फांसी,
नव विवाहिता मृतिका से दहेज की मांग करने वाले पति, सास, ससुर व ननंद को किया गया गिरफ्तार,
प्रकरण मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश कुमार पटेल द्वारा दिनांक 24.02.2026 को नव विवाहिता की मृत्यु के संबंध में बारिकी से जांच कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के दिशा निर्देश पर गुरूर एसडीओपी श्रीमती माया शर्मा एवं थाना प्रभारी गुरूर मुकेश सिंह के द्वारा बारिकी से जांच विवेचना कार्यवाही किया गया।
विवरण:- संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.02.2026 को वार्ड क्र. 02 गुलमोहर कॉलोनी गुरूर में किराये के मकान मे निवासरत् मीनाक्षी भतरिया उम्र 28 वर्ष अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उसके पति प्रवीण कुमार भतरिया जो रजिस्ट्रार ऑफिस तहसील कार्यालय गुरूर में दैनिक वेतन भोगी के रूप में बतौर आपरेटर का काम करता था, घटना की रिपोर्ट पर थाना गुरूर मे मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम किया गया था। मृतिका के परिजनों एवं जांच के दौरान पता चला कि मृतिका नव विवाहिता थी तब मौके पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गुरूर की उपस्थिति में शव का विधिवत् पंचनामा कार्यवाही किया गया। सायबर सेल बालोद की मदद से मृतिका व उसके पति का मोबाईल नंबरों का कॉल डिटेल प्राप्त किया गया तथा मृतिका के मायके पक्ष मृतिका की मां पुष्पा बाई खरे, पिता अजय खरे, बहन माधवी खरे, भाई अनिल कुमार व अन्य सामाजिक व्यक्तियों का कथन लिया गया तो पता चला कि मृतिका मीनाक्षी भतरिया को विवाह उपरांत उसके पति प्रवीण कुमार भतरिया व उसके ससुराल वाले ससुर पग्गू लाल भतरिया, सास गीता भतरिया व डेढ़सास करूणा भतरिया द्वारा मृतिका मीनाक्षी भतरिया को कम दहेज लायी हो, नौकरानी की तरह रहना पड़ेगा, तुम हम लोगों को पसंद नही हो, रंग रूप व दहेज की बातों को लेकर बार-बार प्रताड़ित करते थे, जिससे परेशान होकर मीनाक्षी भतरिया दिनांक 24.02.2026 को अपने किराये के मकान गुरूर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। संपूर्ण मर्ग जांच पर मामला धारा 80(1),80(2),3(5) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से दिनांक 07.07.2026 को अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध कायमी के तत्काल बाद एसडीओपी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीगणों को उसके निवास ग्राम पथर्रा जिला दुर्ग भेजकर अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, जिनसे घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ करने पर अपराध का घटित करना पाया गया। प्रकरण में मृतिका के पति प्रवीण कुमार भतरिया व उसका ससुर पग्गू लाल भतरिया, सास गीता भतरिया व डेढ़सास करूणा भतरिया के विरूद्ध दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने के संबंध में पर्याप्त अपराध धारा का सबूत पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर रिमाण्ड में माननीय सीजेएम न्यायालय बालोद पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया है।
उक्त प्रकरण की जांच व विवेचना कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माया शर्मा एसडीओपी गुरूर, निरीक्षक मुकेश सिंह, सहा.उपनिरीक्षक कुलेशवर यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक वीणा मरावी, आरक्षक पिताम्बर निषाद, विवेक सिन्हा एवं कोमल साहू थाना गुरूर का सराहनीय भूमिका रहा।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. प्रवीण भतरिया पिता पग्गू लाल भतरिया उम्र 37 वर्ष
2. पग्गू लाल भतरिया पिता स्व. तिजऊ राम भतरिया उम्र 70 वर्ष
3. श्रीमती गीता भतरिया पिता पग्गू लाल भतरिया उम्र 60 वर्ष
4. श्रीमती करूणा चतुर्वेदानी पति तुलाराम चतुर्वेदानी उम्र 40 वर्ष
सभी निवासी निवासी पथर्रा थाना भिलाई -3 जिला दुर्ग