तेलंगाना के गिग वर्कर्स से 2023 में लंबी मुलाकात हुई थी, विस्तार से बात हुई थी।
उन्होंने अपना दुख-दर्द, अपनी ज़रूरतें और मांगें बताई थीं। वादा था - आपकी मांगें पूरी होंगी, आपको सुरक्षा ज़रूर मिलेगी।
आज हमने वो वादा पूरा किया।
✅ ₹5 लाख दुर्घटना बीमा
✅ ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा
✅ कमाई का 1% पेंशन के लिए
✅ अपने डेटा और कमाई पर अधिकार
✅ जगह-जगह WiFi वाले विश्राम केंद्र
ये सब अब तेलंगाना के गिग वर्कर्स के कानूनी अधिकार हैं।
ये सिर्फ़ योजना नहीं, एक सोच है - हर मेहनतकश को उसका अधिकार, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।
और यही फ़र्क है - कांग्रेस की प्रजालु सरकार और BJP-RSS के दोरालू विचार में।
उनकी विचारधारा श्रमिक को बंधुआ बनाना चाहती है। कांग्रेस की सोच मेहनत करने वालों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य दिलाती है।
बिहार के दरभंगा में BJP MLA मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर सरकारी सड़क और निजी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा
मैथिली जी ने आरोप खारिज किया
लेकिन प्रशासन को मौके पर अतिक्रमण मिला. अब हटाया जा रहा है
जब बेटी भई विधायक, तो डर काहे का!
कुछ पत्रकारों को Visa मिला लेकिन उसके बाद भी MHA ने उन्हें भारत आने से मना कर दिया।
मोदी जी से सवाल पूछना गुनाह है क्या? पत्रकारों की जिम्मेदारी है सवाल पूछना। जवाब देना है या नहीं यह मोदी जी की इच्छा है।
लेकिन जिसने सवाल पूछा, उनको हिंदुस्तान में आने के लिए मना कर दिया क्योंकि मोदी को तानाशाही पसंद हैं। वह खुद को डिक्टेटर समझते हैं।
इसी तानाशाही सोच के चलते BJP के नेता Bharat Summit का विरोध कर रहे हैं और इनके साथ BRS भी शामिल हो गई है।
हमारा सवाल है - क्या एक सवाल पूछने से मोदी जी चुनाव हार जाएंगे?
The Invest Telangana Global Summit 2026 aims to attract investments to the state and create employment opportunities for both skilled and unskilled youth.
We have invited 1,000 representatives from 70 countries to showcase how Hyderabad has emerged culturally and technologically.
: तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री @revanth_anumula
📍 हैदराबाद
हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।
आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी।
भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था - विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो।
एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है। और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
हमने सोचा कि ये सरदार पटेल और पंडित नेहरू को लड़वा कर रुक जाएंगे पर ये तो उससे भी आगे पहुंच गए। अब तो इनके पाले हुए लोग भगवान राम की लड़ाई भगवान कृष्ण से करवा रहे हैं।
नरेंद्र मोदी मेरे साथ आमने-सामने बैठकर डिबेट करें।
मै गारंटी देता हूं- मेरे साथ one-on-one डिबेट के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
इनको दिवाली मिलन पर भी टेलीप्रॉम्प्टर चाहिए!
और राहुल जी इन्हें डिबेट के लिए बुला रहे हैं?!?!
दुनिया इधर से उधर हो जाये यह @RahulGandhi के साथ डिबेट करने की हिम्मत नहीं कर सकते
मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर?
लोग आपके, मंच आपका, माहौल आपका - फिर भी स्क्रिप्ट चाहिए थी। लगता है दबाव में घबरा गए हैं।
ख़ैर, कोई बात नहीं। मुझसे बहस में भी टेलीप्रॉम्प्टर ले आइए, जज भी अपनी पसंद का बैठा लीजिए।
बस आइए तो सही। देश जानना चाहता है - असली देशद्रोही कौन है?
आपको याद होगा - नॉर्वे में एक पत्रकार ने मोदी से सवाल किया था और मोदी भागते हुए नजर आए थे।
अब वही पत्रकार Helle Lyng तेलंगाना में हो रहे 'भारत समिट' में आने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही उनका वीजा रद्द कर दिया गया।
आखिर मोदी और उनकी सरकार को सवालों से डर क्यों लगता है?
.@RahulGandhi जी,
आप भी कमाल करते हो।
डिबेट के बाद हिम्मत जुटाने या न जुटाने की बात तो तब आएगी, जब डिबेट होगी।
इन बेचारों को तो डिबेट के नाम से ही पसीने छूटने लगते हैं।
कहते थे घर-घर मोदी, बन गए थर-थर मोदी!
@narendramodi जी,
डर तो सबको लगता है, गला सबका सूखता है। लेकिन इतना डरोगे तो काम कैसे चलेगा?
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दूध उत्पादक BJP सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं.
पूरा मामला यहां समझें 👇
दूध उत्पादक BJP सरकार से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि वो साजिशन गोकुल दूध संघ पर कब्जा करना चाहते हैं.
दरअसल, गोकुल दूध संघ में बोर्ड की 25 सीटों पर चुनाव हुए थे. इसमें कांग्रेस वाले गुट ने 13 सीटें जीतीं और BJP वाला गुट 12 सीट जीत पाया.
बहुमत के हिसाब से कांग्रेस वाले का गुट का अध्यक्ष बनना चाहिए.
लेकिन जब 29 अक्टूबर को अध्यक्ष चुनने के लिए बैठक बुलाई गई तो उसमें BJP वाले गुट के 12 लोग शामिल नहीं हुए.
गोकुल के नियम के अनुसार, बैठक के लिए कम से कम 14 निदेशकों का कोरम जरूरी है, लेकिन BJP वाले गुट के 12 लोग नहीं आने से कोरम पूरा नहीं हुआ.
कांग्रेस गुट समझ गया - BJP गुट वाले कुछ साजिश में लगे हैं.
इसलिए उसी दिन कांग्रेस के बहुमत वाले गुट के 13 लोगों ने शशिकांत पाटिल चुयेकर को गोकुल दूध संघ का अध्यक्ष घोषित कर दिया.
फिर महाराष्ट्र की BJP सरकार ने 30 अक्टूबर को इस फैसले को अवैध घोषित कर दिया.
कांग्रेस वाला गुट कोर्ट चला गया. कोर्ट ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के तहत मीटिंग की जाए और अध्यक्ष को चुना जाए.
कोर्ट के आदेश के अनुसार BJP गुट को मजबूरन अध्यक्ष पद के लिए बुलाई गई बैठक में शामिल होना होता.
ऐसे में महाराष्ट्र की BJP सरकार ने नियम ही बदल दिए. कैबिनेट ने महाराष्ट्र सहकारी संस्था अधिनियम, 1960 (धारा 73AAA) में संशोधन करने का फैसला लिया.
इसके तहत 500 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाली सहकारी संस्थाओं में सरकार 5 निदेशक नामित करेगी, जिनमें से 4 को वोटिंग का अधिकार होगा.
गोकुल पर ये नियम लागू हुआ तो BJP वाले गुट का आंकड़ा 12 से बढ़कर 16 हो जाएगा, जिससे बहुमत पलट जायेगा.
ये वो साजिश है, जिसके खिलाफ दूध उत्पादक सड़क पर उतरे हैं.
BREAKING 🚨 खड़गे के दिवाली बयान पर BJP का हंगामा, कांग्रेस ने दिया करारा जवाब 🔥
कहानी समझिए।
दिवाली की बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये पूरे हिंदुस्तान का बड़ा त्योहार है, "खुशियों की ईद" है, जो लंबे समय तक चलती है।
बस फिर क्या था,
BJP को इसमें भी हिंदू-मुस्लिम दिख गया 😂
"एंटी-सनातन", "तुष्टिकरण" के नारे शुरू हो गए।
अब कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने जवाब दिया 👇
"भाजपा के नेता मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं।
ईद पर भी लोग गले मिलते हैं, मिठाइयाँ खिलाते हैं।
दिवाली पर भी लोग गले मिलते हैं, मिठाइयाँ खिलाते हैं, दीप जलाते हैं।
भाजपा को हर जगह सिर्फ़ हिंदू-मुस्लिम और नफ़रत दिखाई देती है।"
पवन खेड़ा ने भी कहा कि BJP वाले डिक्शनरी नहीं तो कम से कम Google ही कर लें कि ईद का मतलब है त्योहार, ख़ुशी।
"ईद का चाँद" मुहावरा बोलने वाला देश,
आज एक शब्द पर नफ़रत की दुकान खोल बैठा है 😂
त्योहार जोड़ने के लिए होते हैं,
बाँटने के लिए नहीं 🪔❤️🔥🔥
हम दिवाली को "खुशियों की ईद" कहेंगे।
और ईद को "खुशियों की होली" कहेंगे।
हम गंगा-जमुनी तहज़ीब से हैं। हम सभी धर्मों को साथ लेकर चलेंगे।
किसी सनकी आशिक़ की तरह नहीं कि हमेशा क-क-क-क-कांग्रेस करते रहें।
या देश के सुरक्षा बलों को देश के युवाओं और विपक्ष के ख़िलाफ़ भड़काने और उकसाने का काम करें।
बकवास करते हैं।
टटपूँजिये कहीं के
इस जगह का वीडियो बना कर लौटा ही था कि थोड़ी देर बाद किसी ने बताया कि ऊपर की मंज़िल पर एक फ़्लैट में आग लगी है। आग पर क़ाबू पा लिया गया है। मगर आप लोग AQI की चिंता मत कीजिए। जितना मन करे उतना पटाखा फोड़िए। जिस देश में वोट चोरी से भी किसी का ईमान नहीं हिला उस देश में हवा बचा कर क्या करना।