विश्व आदिवासी दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार!
झारखण्ड की अबुआ सरकार द्वारा इस वर्ष भी हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के उत्सव के रूप में ‘झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आदिवासियत, हमारी भाषा-संस्कृति, लोककला, संगीत, नृत्य और प्रकृति के साथ हमारे अटूट रिश्ते का उत्सव है। यह अपनी जड़ों से जुड़ने और अपनी अनमोल विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
इस विश्व आदिवासी दिवस के इस विशेष अवसर पर हम सभी मिलकर अपनी संस्कृति और परंपराओं का उत्सव मनाएं तथा जल-जंगल-जमीन, स्वाभिमान और अपनी पहचान को सहेजने का संकल्प लें।
विश्व आदिवासी दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार!
जय आदिवासियत!
जय झारखण्ड!
विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और विरासत के संरक्षण के साथ-साथ जल-जंगल-जमीन एवं उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प लें।
जल, जंगल व जमीन के संरक्षण में सदैव तल्लीन रहने वाले प्राचीन भारतीय संस्कृति की पहचान हमारे आदिवासी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
@TribalArmy@OfficialBKU
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर प्रकृति पूजक आदिवासी समाज एवं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का दिन आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने तथा उनकी संस्कृति एवं जल-जंगल-जमीन की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है।
विश्व आदिवासी दिवस पर देश के सभी आदिवासी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं - उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर है।
जल, जंगल और ज़मीन पर उनके अधिकार के साथ आदिवासी अस्मिता और सम्मान की लड़ाई में हम हमेशा उनके साथ खड़े हैं।