हरियाणा निर्माता, पूर्व उपप्रधानमंत्री, किसान-कमेरे के मसीहा, ‘जगत ताऊ’ एवं युगपुरुष स्व. जननायक चौधरी देवी लाल जी की पावन जयंती पर हम सभी की ओर से उन्हें कोटि-कोटि नमन।
जनसेवा, किसान और कमेरे वर्ग के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
जननायक चौधरी देवी लाल जी अमर रहें! 🙏
हिसार में आयोजित नवसंकल्प महासम्मेलन में भाई बबलू खटाना भाजपा छोड़, अपने सैकड़ों साथियों सहित जेजेपी में शामिल हुए हैं। सभी मेहनती साथियों का पार्टी में स्वागत है
बेरी में प्रेस वार्ता कर प्रदेश, युवाओं और कर्मचारियों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
- मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी: बेरी विधानसभा सहित पूरे हरियाणा में हजारों वोट काटे जा रहे हैं या उन्हें 'शिफ्टेड' (Shifted) दिखाया जा रहा है। यहां तक कि मेरे और मेरे परिवार के वोटों पर भी बेवजह आपत्तियां लगाई गईं। चुनाव आयोग को इस प्रक्रिया की सख्त निगरानी करनी चाहिए।
- कौशल रोजगार निगम (HKRN) और कच्चे कर्मचारी: HKRN का असली उद्देश्य ठेका प्रथा खत्म करना था, लेकिन आज प्रदेश के 3 लाख से ज्यादा कच्चे कर्मचारी (जैसे सफाई कर्मी) परेशान हैं। सरकार उन्हें ना तो जॉब सिक्योरिटी दे रही है और ना ही उनके वेतन में उचित वृद्धि कर रही है।
- मुख्यमंत्री के पुलिस भर्ती पर झूठे दावे: मुख्यमंत्री पंजाब जाकर 5100-5700 युवाओं को रोजगार देने का झूठा दावा कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि उनके शासनकाल में एक भी पुलिस भर्ती पूरी नहीं हुई है। यह दर्शाता है कि उनके सलाहकार ही उनके मुंह से यह झूठ बुलवाने का काम कर रही हैं।
- कांग्रेस की अंदरूनी कलह: कांग्रेस पार्टी अब 'ऑल इंडिया झगड़ा पार्टी' बन चुकी है। इनकी आपसी खींचतान और गुटबाजी को देखकर स्पष्ट है कि 2029 तक यह पार्टी अपना अस्तित्व खो देगी।
- हरियाणा से भेदभाव और खिलाड़ियों की अनदेखी: देश को सबसे ज्यादा मेडल (30-40%) देने वाले हरियाणा के साथ भेदभाव किया जा रहा है। खेल संस्थान, राष्ट्रीय यूनिवर्सिटीज और बड़े प्रोजेक्ट्स को हरियाणा से हटाकर गुजरात शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों को मिलने वाले खेल पुरस्कारों को बंद करना सरकार की गलत मंशा को दर्शाता है।
- 'कुर्ता-पजामा' पर बेतुकी टिप्पणी: 'कुर्ते-पजामे खूंटी पर टंग गए' वाला बयान बेहद शर्मनाक है। कुर्ता-पजामा हमारे लिए राष्ट्रीय पोशाक है। अगर यह गलत है, तो मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी खुद कुर्ता-पजामा क्यों पहनते हैं?
- युवाओं पर अपमानजनक टिप्पणी: जो युवा और बेटियां देश का नाम रोशन कर रहे हैं, उन्हें 'नक्सली' या 'आतंकवादी' मानसिकता वाला बताना सरकार की हताशा को दर्शाता है। हमारी युवा पीढ़ी लड़ेगी, आगे बढ़ेगी और देश का नेतृत्व करेगी।
बेरी हलके में BLA-2 साथियों की नियुक्ति के बाद पार्टी वर्कर्स के साथ चर्चा की. SIR की प्रक्रिया के बाद जहाँ जहाँ हमें अधिक ध्यान देने की जरूरत है वहां एक जुट होकर, मिलकर एक्शन लेने के लिए सीनियर साथियों की जिम्मेदारी लगाईं.
आज करनाल में आयोजित जिला युवा यौद्धा कार्यक्रम में करनाल के ऊर्जावान युवाओं को संबोधित करने का अवसर मिला। इस दौरान प्रदेश के चिंताजनक हालात, वर्तमान सरकार द्वारा युवाओं के साथ हो रहे अन्याय तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे सतत संघर्ष और प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री बृज शर्मा जी एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष अजीज दिग्विजय चौटाला जी भी उपस्थित रहे...
पानीपत में आज पार्टी के BLAs की मीटिंग को संबोधित किया और उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाई कि कैसे चुनाव आयोग के साथ मिल कर अपने बूथ की मतदाता सूची की घर-घर जाँच करें। छूटे 18+ मतदाताओं के नाम जुड़वाएँ, गलत/डुप्लीकेट प्रविष्टियों पर आपत्ति दर्ज करें। सभी फ़ॉर्म व दस्तावेज़ समयसीमा में जमा करें, नियमों का पालन करें और रोज़ की रिपोर्ट दें। इस मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बृज शर्मा जी ने की।
आज नूहं की नई अनाज मंडी में युवा योद्धा जिला सम्मेलन में कार्यकर्ता साथियों को संबोधित किया। मेवात हमेशा से ही चौधरी देवी लाल जी के परिवार को अपना स्नेह और आशीर्वाद देता रहा है। आज की युवा पीढ़ी भी भरपूर साथ है। हम मिलजुल कर बंटवारे की राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
जननायक जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जुलाना में होने वाली रैली का निमंत्रण देने रोहतक ज़िले के खरक,चमारिया तथा भैणी चंद्रपाल गांव में सम्मानित ग्राम वासियों को निमंत्रण दिया। 7 दिसंबर को होने वाली इस रैली में सभी जिलों, हलकों, गांवों की भरपूर भागीदारी होने जा रही है।
नरवाना के सच्चा खेड़ा और लौन गाँवों में जाकर सम्मानित ग्राम वासियों को स्थापना दिवस रैली के लिए निमंत्रण दिया। बुजुर्गों और माताओं-बहनों का आशीर्वाद लिया। बड़ी ख़ुशी हुई देख कर कि हमने जो इन गाँवों में लाइब्रेरी बनवाई थी उसमें युवा साथी पढ़ रहे हैं, तैयारियां कर रहे हैं। गावों को समृद्ध और युवाओं को शिक्षित करने के हमारे प्रयास पहले भी रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
राजस्थान के नागौर ज़िले में खरनाल स्थित वीर तेज़ाजी मंदिर जाकर लोकदेवता वीर तेजाजी को नमन किया और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति के विषय में कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया...
लगभग २ महीने चले युवा जोड़ो अभियान की आपार सफलता के बाद , अब दिग्विजय चौटाला दोबारा पूरे प्रदेश में नया अभियान चलायेंगे। युवा योद्धा जिला सम्मेलन के तहत सभी जिला हेडक्वाटर पर बड़ी जनसभा के तौर पर कार्यक्रम होंगे। जिसकी शुरुवात जिला सिरसा में 21 तारीख से होगी। 28 सितंबर को सम्मेलन कैथल में होगा। हर वीरवार एक बड़ी सभा एक जिले में होगी। इसका समापन 13 मार्च को डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर सर्व हरियाणा युवा सम्मेलन के तौर पर किया जाएगा।
गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!
सभी प्रदेश वासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान गणेश जी हमें सभी विघ्न-बाधाओं से मुक्ति दें, सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें। विघ्नहर्ता सबके जीवन में खुशियां भरें! ॐ गं गणपतये नमः।
गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!
सभी प्रदेश वासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान गणेश जी हमें सभी विघ्न-बाधाओं से मुक्ति दें, सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें। विघ्नहर्ता सबके जीवन में खुशियां भरें! ॐ गं गणपतये नमः।
इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाईजेशन (INSO) के स्थापना दिवस पर सामाजिक सरोकार दिवस आयोजनों के तहत जींद में रक्तदान शिविर में प्रतिभागी साथियों की हौसलाअफजाई की और उपस्थित साथियों को संबोधित किया। आज इस विशेष दिन पर प्रदेश भर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के तहत समाज सेवा के अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।
वसुदेवस्य वन्दनं देवकीनन्दनं हरे: । शेषशायी नमस्तुभ्यं वसुदेवाय ते नम: ।।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्री कृष्ण आपके जीवन में प्रेम, आनंद, सुख-समृद्धि और शक्ति को हमेशा बनाये रखें। जय श्री कृष्ण ! राधे-राधे !!