Former President sayukt Kisan Sangharsh Samiti Mangrol &
Coordinator - All India Kisan Sabha Mangrol &
District Vice President - ST Congress Committee Baran
जननायक, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत जी से आज उनके सिविल लाइंस स्थित निवास पर आत्मीय मुलाकात कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर बारां कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री हंसराज मीणा जी, झालावाड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्री वीरेंद्र गुर्जर जी, पूर्व विधायक श्री पानाचंद मेघवाल जी, डग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्री चेतराज गहलोत जी सहित बारां–झालावाड़ के नवनिर्वाचित चेयरमैन, उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
आदरणीय गहलोत साहब से हुई आत्मीय भेंट एवं उनका स्नेह सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।
जयपुर प्रवास के दौरान AICC महासचिव एवं पंजाब प्रभारी आदरणीय श्री सचिन पायलट जी से आत्मीय मुलाकात हुई।
इस अवसर पर बारां कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री हंसराज मीणा जी, झालावाड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्री वीरेंद्र गुर्जर जी, पूर्व विधायक श्री पानाचंद मेघवाल जी, डग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्री चेतराज गहलोत जी सहित बारां–झालावाड़ के नवनिर्वाचित चेयरमैन, उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे. ।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी,
राज्य का सरकारी तंत्र भाजपा का चुनावी कार्यालय नहीं है कि पंचायत चुनाव से पहले संभावित प्रत्याशियों की निगरानी कर उनकी सूचनाएं जुटाई जाएं।
सरकार स्पष्ट करे—संभावित जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के नाम किसने और किस नियम के तहत मांगे? यह जानकारी कहां भेजी जाएगी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से होगा?
निर्वाचन आयोग भी इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच करे। विपक्ष को आशंका है कि इस डेटा का इस्तेमाल संभावित उम्मीदवारों पर दबाव बनाने या उनके खिलाफ सरकारी कार्रवाई के लिए किया जा सकता है। सरकार इस पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण दे।
लोकतंत्र में सरकारी मशीनरी की निष्पक्षता सर्वोपरि है। पंचायत चुनाव में फैसला सत्ता नहीं, राजस्थान की जनता करेगी।
ऐतिहासिक डबल गोल्ड 🥇
एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला टीम ने कंपाउंड तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीत लिया है। साथ ही कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।🥇
ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपर्थी की टीम ने, न केवल चीन को मात दी, साथ ही विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
वहीं चिकिता तनिपर्थी ने साहिल जाधव के साथ मिलकर मिक्स इवेंट के फाइनल में साउथ कोरिया को हराया।
इस शानदार प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और पूरे देश को उनकी जीत की बधाई! 🇮🇳
कल दिल्ली स्थित आवास पर दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई से छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी रहे युवा साथी श्री विजय शंकर मीना से आत्मीय मुलाकात हुई।
सर्व समाज के ऐसे ही ऊर्जावान, ईमानदार, संवेदनशील और विनम्र युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए।
विजय शंकर मीना को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
@Vijay_DUSU
बारां की लक्ष्य गैस एजेंसी के संचालक श्री तरुण जी मीणा के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है..।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें..।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि..।
ॐ शांति
केंद्रीय रसायन एंव उर्वरक मंत्री महोदय श्रीमान जगत प्रकाश जी नड्डा को आज पत्र लिखकर अपने संसदीय क्षेत्र टोंक सवाई माधोपुर के किसानों को अविलंब उनकी आवश्यकतानुसार डी.ए.पी एंव यूरिया खाद उपलब्ध करवाने एवं अवैध जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने हेतु सम्बन्धित विभागाधिकारियों को निर्देशित करने हेतु आग्रह किया।
@JPNadda@RajGovOfficial@RajCMO
आज नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘दलित-आदिवासी स्वाभिमान बैठक’ को संबोधित किया।
इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी एवं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा जी से देश में दलितों एवं आदिवासियों के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के कार्यक्रम के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ की घटना ने एक बार फिर समाज में मौजूद जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
दलितों और आदिवासियों का सम्मान कोई कृपा नहीं, बल्कि उनका संवैधानिक अधिकार है।
सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना की रक्षा और दलित–आदिवासी स्वाभिमान एवं अधिकारों के लिए हमारी आवाज संसद से सड़क तक मजबूती से उठती रहेगी।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@CHARANJITCHANNI@LambaAlka@incrajasthan
लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव के लिए हमारा संकल्प अडिग..!
जिला कांग्रेस कमेटी, बारां द्वारा कलेक्ट्रेट पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की शुचिता व निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर पुतला दहन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया..।
चुनाव प्रणाली और मतदाता सूचियों में सामने आ रही विसंगतियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि लोकतंत्र पर जनता का विश्वास बना रहे..।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा जी, पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ जी, पूर्व विधायक निर्मला सहरिया जी, पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा जी सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे..।
निष्पक्ष चुनाव ही जीवंत लोकतंत्र की आत्मा हैं, और इसके संरक्षण के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
साहिल अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उसके परिवार की आंखों में न्याय की उम्मीद आज भी जिंदा है।
साहिल वाकोडे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और परिवार को न्याय मिले। न्याय की इस लड़ाई में साहिल के परिवार और छात्रों के साथ हम मजबूती से खड़े हैं।
साहिल को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
अपनी विनम्रता, ईमानदारी और दूरदर्शिता से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक निर्णय और अमूल्य योगदान हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।
देश पर एक system का कब्ज़ा है - परत दर परत।
कौन है ये सिस्टम?
RSS और "हम दो, हमारे दो" की अगुवाई में गिनती के लोगों ने मिल कर भारत की हर संस्था पर अपना नियंत्रण कर लिया है।
सरकार हो, व्यापार हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, खेल हो, मीडिया हो, न्यायपालिका हो, चुनाव आयोग हो या bureaucracy - इस सिस्टम में हुनर नहीं, पैसा और पहुंच मायने रखता है।
इस क़ब्ज़े के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, अन्याय के खिलाफ छात्रों की आवाज़ ही सिस्टम के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
इसीलिए system को students से खतरा है - क्योंकि वो सवाल पूछते हैं, जवाबदेही मांगते हैं।
इसी डर से सिस्टम छात्र नहीं, अंधभक्त चाहता है - छात्रों को प्रताड़ित करता है, अंधभक्त को बढ़ावा देता है, ताकि कोई सवाल न उठे और मनमानी चलती रहे।
#ChhatronKiGoonj
“उस मासूम की क्या गलती थी?”
सत्य निकेतन की त्रासदी में अपने बेटे, अर्पित जाज, को खोने वाला परिवार डबडबाई आंखों से यही सवाल पूछ रहा है।
अगर अच्छे और सुरक्षित हॉस्टल होते, तो उन्हें अपने बच्चे को ऐसी खतरनाक जगह में रखने के लिए मजबूर न होना पड़ता। और अगर सुरक्षा मानकों का सच में पालन होता, तो शायद यह त्रासदी होती ही नहीं - एक ऐसी त्रासदी, जिसकी कल्पना उन बच्चों और उनके माता-पिता ने सपने में भी नहीं की होगी।
सिस्टम की गैर-जिम्मेदारी और भ्रष्टाचार ने सपनों से भरी कई जिंदगियां छीन लीं और उम्मीदों से भरे कई परिवारों को उजाड़ दिया।
अर्पित का परिवार भी पूरे देश की तरह जवाबदेही मांग रहा है। वे चाहते हैं कि छात्रों की जिंदगी की जिम्मेदारी तय हो, ताकि फिर किसी माता-पिता को अपने बच्चे को इस तरह खोने का दर्द न सहना पड़े।
सिस्टम से मेरा सीधा सवाल है: नए और सुरक्षित हॉस्टल क्यों नहीं बनाए जा रहे? छात्रों को असुरक्षित PG में रहने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ रहा है? सत्य निकेतन हादसे की जांच कहां तक पहुंची?
The video from Jamui, Bihar is deeply disturbing.
Two Class 10 students were stopped on a road. Harassed. Humiliated. Molested. A young girl, hands folded, begged to be let go while goons groped her and dragged her away.
Who gave these men the right to behave like this? This is not "culture." It is patriarchy: the belief that any man can police a girl's body, her movement, her choices.
When control is mistaken for culture, and such attitudes are normalised by Andhbhakts, mobs start believing they are the law.
Every individual in that video must be identified and prosecuted under POCSO, and justice must be swift. And if the incident happened on September 19th, why are the culprits not behind bars yet?
And the Bihar government must answer why a girl is not safe on a public road at 7 pm?
बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है।
10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया। उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया। बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे।
इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया? यह "संस्कृति" नहीं है, यह patriarchy है: ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है।
जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर 'अंधभक्त' ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है।
उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। और अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं?
और बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?