जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई @yadavakhilesh जी।
PDA की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिल कर पूरा करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं।
दलित, वंचित एवं शोषित समाज की सशक्त आवाज़, संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आदरणीय श्री प्रदीप नरवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🎉🌹🙏
@Narwal_inc
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महासचिव आदरणीय भाईसाहब श्री Rahul Richhariya जी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा सम्मानित किए जाने पर हृदय से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
यह सम्मान आपके अथक परिश्रम,उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण व प्रतिभा का गौरवपूर्ण सम्मान है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर विद्वान, दूरदर्शी राजनेता एवं आधुनिक भारत की आर्थिक प्रगति के प्रमुख शिल्पकार आदरणीय श्री पी. वी. नरसिंह राव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
..बहुजन आंदोलन के वाहक और अंबेडकर मिशन से जुड़े हुए पूर्व मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष #RajendraPalGautam जी को प्रभारी महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बनाऐ जाने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव, सरल स्वभाव, उत्कृष्ट व्यक्तित्व एवं कुशल संगठनकर्ता, प्रदेश में कांग्रेस संगठन को सशक्त और गतिशील बनाने के लिए सदैव समर्पित आदरणीय श्री अनिल यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🎉💐
@AnilYadavINC_
जो कल तक अपने माता-पिता की उम्मीद थे, आज सिर्फ यादों में रह गए।
इन मासूम चेहरों की मुस्कान, उनके अधूरे सपने व सुनहरे भविष्य की कल्पनाएँ अब हमेशा दिलों में जीवित रहेंगी।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें व परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
🙏💐
वीरा पासी जी ने अपने साहस और पराक्रम से ब्रिटिश हुकूमत की चूलें हिला दीं थीं। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
आज वीरा पासी जी की मूर्ति के अनावरण के मौके पर जननायक राहुल गांधी जी का धन्यवाद करता हूं, उनका अभिनन्दन करता हूं।
रायबरेली यूपी 📍
नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलने वाले, भारत की उम्मीद और जनता की मुखर आवाज़ श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
युवाओं के आदर्श और संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननायक को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना।
आपका संघर्ष देश के करोड़ों लोगों को एक न्यायपूर्ण और समतावादी भारत बनाने की प्रेरणा देता है।
आज भारतीय राजनीति के प्रमुख नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें 🎉🎂💐
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आदिवासी अस्मिता और अधिकारों के महानायक बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
''मैं जला हुआ राख नहीं, अमर दीप हूं
जो मिट गया वतन पर, मैं वो शहीद हूं"
भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अप्रतिम नायक अमर शहीद सुखदेव थापर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
महान विधिवेत्ता,समाज सुधारक और संविधान के शिल्पकार डॉ. अंबेडकर जी ने अपने जीवन में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा, एकता और संघर्ष के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
महान विधिवेत्ता, समाज सुधारक और संविधान के शिल्पकार डॉ. अंबेडकर जी ने अपने जीवन में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा, एकता और संघर्ष के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।
महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत, जातिवाद और अज्ञानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने का उनका प्रयास आज भी हमें प्रेरित करता है।
मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूतों में शामिल मंगल पांडे जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो साहस और बलिदान दिखाया, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
संकट मोचन, अंजनी पुत्र, प्रभु श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान जी शक्ति, भक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची निष्ठा, साहस और विनम्रता से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।
एक ईमानदार अधिकारी का सिस्टम से हारकर इस्तीफा देना, यूपी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति की पोल खोलता है।
जिस जांबाज IAS ने भ्रष्टाचार के खिलाफ 7 गोलियां खाईं, उसे भाजपा सरकार ने 8 महीने तक किनारे लगा कर रखा। साफ है कि इस सरकार में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण और ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ना मिलती है।
अंकुश राज जैसे अधिकारियों का जाना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। शर्मनाक!
#UPPolitics #Corruption #IASResignation
असम की जनता एक तरफ भाजपा के बेलगाम भ्रष्टाचार से त्रस्त है तो दूसरी तरफ उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। पूरे प्रदेश को या तो एक परिवार लूट रहा है या फिर असम के सारे संसाधन चंद उद्योगपतियों को सौंपे जा रहे हैं। लोग सवाल न करें, इसके लिए जनता में डर का राज कायम किया जा रहा है। असम की निडर और स्वाभिमानी जनता को ये तानाशाही मंजूर नहीं है। असम को ऐसी सरकार चाहिए जो प्रदेश को लूटने की जगह जनता की सेवा करे।
आज नाजिरा, असम में आयोजित जनसभा के माध्यम से प्रदेश के भाई-बहनों से संवाद किया।