सचिन पायलट ने हेमाराम चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि ताकत पदों और कुर्सियों से नहीं मिलती, असली ताकत तो मेरे सामने बैठी हुई है।
न विधायक, न सांसद और न ही मंत्री, फिर भी आज पूरे राजस्थान में लोगों का हेमाराम चौधरी से वही जुड़ाव और प्यार बना हुआ है।
क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और राजनीति में सचिन पायलट आप दोनों ही सिक्सर मारने के लिए जाने जाते हो.. लेकिन क्या आप के पास पायलट का लाइसेंस है और ये सरनेम कैसे पड़ा.?
जी हां मेरे पास लाइसेंस है.. इंदिरा गांधी जी ने मेरे स्वर्गीय पिताजी राजेश पायलट जी को चुनाव लड़ने के लिए कहा था जब मेरे पिता इलेक्शन के लिए नॉमिनेशन भर रहे थे तो वहां रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें सलाह दी आपका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है लेकिन आप पायलट हो इसलिए आप अपने नाम के साथ पायलट लगाएं जिससे लोग आपको पहचानेंगे..
फिर उन्होंने एक एफिडेविट दिया और तब से वो राजेश पायलट कहलाने लगे.
📍 द इंपीरियल होटल नई दिल्ली
The Women Conclave and Shakti Award 2026
@SachinPilot
प्रयागराज आ रहा हूं - देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं।
एक बात साफ़ है: यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान हो चुका है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं - कमी उस system की नीयत में है जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती।
पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ, सालों का इंतज़ार और जवाबदेही किसी की नहीं।
कोटा में छात्र बोले, देहरादून में फिर आवाज़ उठी और दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियाँ चलीं - सिर्फ़ सवाल पूछने के लिए। आखिर में एक मंत्री को जाना पड़ा।
यह सरकार झुकती है बस आवाज़ एक साथ उठनी चाहिए।
कल प्रयागराज में यही बात करने आ रहा हूं। आप भी आइए। 8 अगस्त, शाम 5 बजे - के.पी. ग्राउंड, प्रयागराज।
#ChhatronKiGoonj
देश के छात्रों की तीन मांग हैं, जिनसे समझौता नहीं हो सकता।
• शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से हटाया जाए
• छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर सख्त एक्शन हो
• नरेंद्र मोदी देश के छात्रों से माफी मांगें
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।
शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।
अपने भविष्य की रक्षा में डटकर खड़े होने वाले हर युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी को जिस बर्बरता के साथ घसीटा गया, उन्हें चोट पहुंची, ये स्वीकार्य नहीं है।
राहुल गांधी जी लोक कल्याण मार्ग पर लोगों की भलाई के लिए बैठे थे, लेकिन उन्हें और प्रियंका गांधी जी समेत कई अन्य नेताओं को वहां से उठा लिया गया।
आज जो हुआ, वह लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है।
: @SachinPilot जी
मैं अब से सिर्फ उन्हीं सवालों का जवाब दूंगी, जो जरूरी हैं। आप सब (मीडिया) वही सवाल पूछते हैं, जो सरकार आप से पुछवाना चाहती है।
• क्या आपने सरकार के मंत्रियों से सवाल पूछा?
• क्या आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा कि वो इस्तीफा कब देंगे?
• छात्र आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन PM मोदी सदन में नहीं आए, क्या आपने सवाल पूछा?
• क्या आपने अमित शाह से पूछा कि छात्रों पर लाठियां क्यों चलवाईं, बच्चे हॉस्पिटल में क्यों हैं? किसलिए... क्या ये छात्र आतंकवादी हैं?
जब आप सरकार से ये सवाल करेंगे, तब मैं आपके सवालों का जवाब दूंगी।
: कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
हमने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर संसद में छात्रों के मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की।
लेकिन लोकसभा स्पीकर ने कहा है कि चर्चा करवाने के लिए उन्हें सरकार से 'परमिशन' लेनी होगी।
ये छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, जिन्हें मारा-पीटा जा रहा है, जो ठीक नहीं है। नरेंद्र मोदी ने इसके लिए माफी तक नहीं मांगी है।
ये युवा देश की ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
Why is the Prime Minister silent? He should apologise to the students and stop this nonsense of thrashing students.
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
5 साल रोज़ाना 10 घंटे की तैयारी और औसतन ₹9 लाख - हर छात्र की मेहनत और उसके परिवार का त्याग।
10 साल में 152 पेपर लीक, सीट-नौकरी का रेट कार्ड, 0 सज़ा, 7.5 करोड़ युवाओं का बर्बाद भविष्य - System की हालत।
इस भ्रष्ट Education System को जड़ से बदलना होगा - बनानी होगी 21वीं सदी की परीक्षा व्यवस्था, स्वतंत्र और जवाबदेह संस्था जहां छात्रों को मिले पूरी सुरक्षा।
#ChhatronKiGoonj
पिछले 10 साल में कुल 152 पेपर लीक हुए हैं यानी हर महीने एक पेपर लीक। इससे 7.5 करोड़ छात्रों को नुकसान हुआ है। लेकिन एक भी व्यक्ति को सजा नहीं हुई। ये देश युवाओं, उनके माता-पिता, उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का अपमान है।
~ राहुल गांधी जी, नेता विपक्ष
#ChhatronKiGoonj