#FireService~Official X account of Barabanki Fire & Emergency Services. Do not report incidents here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of fire/emergency.
दिनांक 04.08.2026 को ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी में फायर फाइटिंग के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए फायर सर्विस चालक स्व० तीर्थपाल सिंह एवं फायरमैन स्व० रोहित यादव के असामयिक एवं दुःखद निधन पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत वीर अग्निशमन कर्मियों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रियजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित सर्वोच्च बलिदान को शत्-शत् नमन।
श्रीमती पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की एवं कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों तथा घटना के दौरान घायल हुए अग्निशमन कर्मियों व उनके परिजनों से भेंट कर दुःख प्रकट करते हुए संवेदना व्यक्त की गई उन्होंने घायल कर्मियों के बेहतर उपचार एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
जनपद बाराबंकी शहर क्षेत्रार्न्तगत सीवेज के कंक्रीट कवर में बच्चे का पैर फंस गया था जिस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाराबंकी के निर्देशन में अग्निशमन तथा आपात सेवा बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
@UPGovt@homeupgov@fireserviceup
जनपद बाराबंकी शहर क्षेत्रार्न्तगत सीवेज के कंक्रीट कवर में बच्चे का पैर फंस गया था जिस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाराबंकी के निर्देशन में अग्निशमन तथा आपात सेवा बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
@UPGovt@homeupgov@fireserviceup
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाराबंकी द्वारा थाना रामनगर अर्न्तगत श्री लोधेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया ,मेला क्षेत्र में दुकानदारों को अग्निसुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया तथा मेला क्षेत्र में लगी ड्यूटियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
पवित्र सावन के प्रथम सोमवार को प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरो और घाटों पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा सुरक्षा हेतु व्यापक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं।
श्रीमती पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा के निर्देशन में प्रदेश के समस्त जनपदों में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं अग्नि दुर्घटनाओं से मुक्त रहे।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।
#सुरक्षा_सर्वप्रथम #UPFireService #सावन