#FireService~Official X account of Sultanpur Fire & Emergency Services. Do not report incidents here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of fire/emergency.
DG, F&ES महोदय के निर्देशन में स्कीम नंबर- 02 के तहत जनपद के विभिन्न स्कूलों में मॉक ड्रिल कराकर मौजूद छात्रों व अध्यापकों को स्थापित अग्निशमन यंत्रों का प्रशिक्षण प्रदान कराया गया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आज स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक अवसंरचना, ग्रामीण आजीविका, ऊर्जा, कृषि, डेटा सेंटर, ईवी चार्जिंग तथा अन्य जनहितकारी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो। विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष चिकित्सालयों तथा होटलों में फायर एनओसी की स्थिति का तत्काल सत्यापन कराया जाए। जिन संस्थानों की फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने वाली है अथवा जिनके पास वैध फायर एनओसी उपलब्ध नहीं है, उन्हें तत्काल नोटिस जारी की जाएं। जनसुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
अग्नि सुरक्षा एवं जन जागरूकता के दृष्टिगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में उपस्थित स्टाफ व जनसमान्य को अग्नि सुरक्षा के बारे में बताया गया तथा प्राथमिक अग्निशमान यँत्र को चलाने का प्रशिक्षण भी प्रदान कराया गया।
पुलिस अधीक्षक @sultanpurpolice महोदया के आदेशानुसार जनपद में संचालित कोचिंग सेंटरों/लाइब्रेरी का अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत फायर आडिट कर, सम्बंधित को अग्निशमन व्यवस्था को पूर्ण कर सदैव कार्यशील दशा में रखने तथा प्रवेश/निकास मार्ग को अवरोधमुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का एक श्रेष्ठ माध्यम है नियमित योग हमें स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है
आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत और स्वस्थ विश्व के निर्माण में योगदान दे #InternationalYogaDay
थाना फूलपुर क्षेत्र के करखियाव स्थित गेल सीएनजी पंप के भंडारण क्षेत्र में रखे प्लास्टिक पाइप के बंडलों में आग लगने की सूचना पर @varanasifire ने तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की।वाराणसी एवं जौनपुर की फायर सर्विस 11 फायर टेंडर्स (अग्निशमन वाहनों) व पुलिस टीम के समन्वित प्रयासों से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा कोई जनहानि नहीं हुई है।
घटनाक्रम और की गई कार्रवाई के संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) की बाइट-
@homeupgov@Uppolice@varanasipolice
महानिदेशक @fireserviceup महोदय, के आदेशानुसार CFO @sultanpurfire के निर्देशन में जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर सप्ताहिक ड्रिल का आयोजन करके रेस्क्यू उपकरणों का रख-रखाव तथा चलाने का अभ्यास किया गया।
गर्मी बढ़ने के साथ AC का उपयोग भी बढ़ जाता है, लेकिन खराब वायरिंग, ओवरलोडेड सॉकेट, समय पर सर्विस न कराना और विद्युत उपकरणों की अनदेखी आग लगने का कारण बन सकती है। एक छोटी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है।
इस वीडियो में जानिए एसी से आग लगने के प्रमुख कारण, आवश्यक सुरक्षा उपाय और वे बातें जिनका ध्यान रखकर आप अपने घर, परिवार और संपत्ति को सुरक्षित रख सकते हैं।
जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।
@UPGovt@homeupgov@ChiefSecyUP@Uppolice@noidapolice@noidafire
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुल्तानपुर महोदय द्वारा तहसील लम्भुआ के अंतर्गत निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र लम्भुआ का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कार्यदाई संस्था को गुणवत्तापूर्ण, समयान्तर्गत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
मुख्यालय @fireserviceup के निर्देशानुसार सभी फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक ड्रिल का आयोजन करके परेड, फायर टेंडर से फोम टेस्टिंग एवं उपकरणों का रख-रखाव, साफ सफाई तथा चलाने का अभ्यास किया गया।
मुख्यालय @fireserviceup के निर्देशानुसार जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर सप्ताहिक ड्रिल के आयोजन में लैडर ड्रिल का अभ्यास किया गया तथा लैडर के पार्ट्स के बारे में जानकारी की गई।
आगरा में 100 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर नया जीवन देने वाले फायरमैन अमरजीत सिंह ने साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।
श्री सुजीत पाण्डेय, महानिदेशक @fireserviceup द्वारा उनके अदम्य साहस एवं उत्कृष्ट रेस्क्यू कार्य के लिए ₹10,000 से सम्मानित किया गया। 🇮🇳🚒
#UPFireService #Agra #RescueOperation #FiremanAmarjeetSingh #PrideOfUP
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग की समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग में विशेषीकृत रेस्क्यू ग्रुप (एसआरजी) का गठन किया जा रहा है। पहले चरण में 10 जनपदों में एसआरजी की स्थापना की तैयारी पूरी कर ली गई है।
प्रदेश की 350 तहसीलों में से 296 तहसीलों में 326 स्थायी अग्निशमन केंद्र संचालित हैं। 26 नए केंद्र लोकार्पण के लिए तैयार हैं, जबकि 25 केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 47 अन्य प्रस्तावित केंद्रों की डीपीआर तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि शेष तहसीलों में भी अग्निशमन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही तेज की जाए।
अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए संकल्पित #UPCM@myogiadityanath जी ने जनपद गौतमबुद्ध नगर में तहसील जेवर अग्निशमन केंद्र के आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए धनराशि ₹2333.44 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।
@CMOfficeUP@UPGovt@sanjaychapps1@noidapolice
#firesefty
मुख्यालय F&ES उ0प्र0 के आदेशानुसार स्कीम-5 (होटल और रेस्टोरेंट) के अंतर्गत दिनांक 08.06.2026 को @sultanpurfire की टीम द्वारा जनपद के होटलों एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण/फायर आडिट किया गया तथा अग्नि से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
#firesefty
मुख्यालय अग्निशमन तथा आपात सेवा उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार स्कीम-5 के अंतर्गत @sultanpurfire की टीम द्वारा जनपद के होटलों एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण/फायर आडिट किया गया तथा अग्नि से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जनपद- गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-113 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-75 स्थित आईबी काउंटी सोसाइटी के 27 मंजिला अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल पर लगी आग को @noidafire द्वारा पूर्णतः बुझा दिया गया है। सीएफओ गौतमबुद्ध नगर के अनुसार, मौके पर 5 फायर टेंडर एवं हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की सहायता से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है तथा स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।
@UPGovt@homeupgov@Uppolice