#FireService~Official X account of Hapur Fire & Emergency Services. Do not report incidents here. Not monitored 24/7 Dial 112 in Case of Fire/Emergency.
दिनांक 5-6-2026 को महानिदेशक, UPF&ES महोदय के आदेशानुसार स्कीम संख्या-05 के अंतर्गत CFO हापुड़ महोदय के निर्देशन में होटल/ रेस्टोरेंट भवनों का फायर ऑडिट किया गया। अग्नि सुरक्षा मानक व सुरक्षित पलायन मार्गों को चैक किया गया। इस दौरान 11 भवनों में लगभग 122 लोगों प्रशिक्षण दिया गया।
दिनांक 05 जून 2026 को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों में उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा, जनपद हापुड़ द्वारा होटल, रेस्टोरेंट में चलाए गए अग्नि सुरक्षा निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान को प्रमुखता से स्थान दिया गया।
#UPFireService#HapurFire#FireSafety#FirePrevention
महानिदेशक @fireserviceup के निर्देशानुसार 04 से 10 जून 2026 तक प्रदेशभर के होटल, रेस्तरां एवं पब्लिक क्लबों में विशेष अग्निसुरक्षा निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फायर ऑडिट, सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच तथा कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
#UPFireService #FireSafety #FirePrevention #SafeUP
महानिदेशक @fireserviceup के निर्देशानुसार जनपद हापुड़ में होटल/रेस्तरां/पब्लिक क्लबों में विशेष अग्निसुरक्षा निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फायर ऑडिट, सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच तथा कर्मचारियों को अग्निसुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया किया जा रहा है
महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा उ0प्र0 महोदय के निर्देशानुसार CFO हापुड़ द्वारा होटल भवनों में अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। भवन में मानकों के अनुसार अग्निशमन व्यवस्थायें, अवरोधमुक्त निकास, पर्याप्त वेन्टीलेशन, विद्युत सुरक्षा ऑडिट आदि के संबंध में निर्देशित किया।
फायर सर्विस हापुड़ द्वारा डीएम पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ में एनसीसी कैम्प के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ माॅक ड्रिल भी कराई गई।
आज दिनांक 02.06-2026 को प्रीत विहार, द्वारिका धाम कालोनी, हापुड़ में मकान की सेकंड फ्लोर की ममटी में रखे इनवर्टर ,बैटरी तथा सेफ के अंदर रखे कपड़े में आग लगी थी । जिसको फायर सर्विस हापुड़ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्ण रूप से बुझाया। उक्त घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ महोदय के आदेशानुसार जनपद हापुड़ में पुलिस थानों कार्यालयों का विद्युत शॉर्ट सर्किट से घटित होने वाले अग्निकांडों को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत सुरक्षा विभाग के साथ फायर ऑडिट किया गया।
#firesafety#UPFES
@bstvlive@fireserviceup फायर सर्विस यूनिट के पहुँचने से पूर्व ही स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझा लिया गया। उक्त घटना में कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है।
आज दिनांक 22 .5. 2026 को फ्रीगंज रोड पर विशाल मेगा मार्ट के सामने फ्रीगंज रोड हापुड पर KIA Syros गाड़ी नंबर UP23AW0639 में आग धू धू कर जल रही थी, जिसको फायर सर्विस यूनिट ने शीघ्र ही घटना स्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत एवं सूझ के साथ कार्य करते हुए आग को बुझाया गया।
आज रात्रि में समय 01.36 बजे दिनांक 20.5. 2026 को हापुड़ नगर कोतवाली के सामने अशोका लीलैंड ट्रेलर HR38AF7442 गाड़ी के केबिन में आग धुं धुं कर जल रही थी। जिसको फायर सर्विस यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कठिन परिश्रम कर बुझाकर शांत किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई ।