अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही—
अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को @chandaulipolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1,185 पेटी (10,451.52 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया गया है।
अभियुक्त द्वारा पानीपत (हरियाणा) के पास एक व्यक्ति से शराब लदा ट्रक लेकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस से बचने के उद्देश्य से शराब की बोरियों के ऊपर लकड़ी के बुरादे की बोरियां लादकर परिवहन किया जा रहा था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा इन्वेस्टमेंट के नाम पर पीड़ित से साइबर ठगी किए गए ₹03 लाख 39 हजार 708/- @azamgarhpolice थाना निजामाबाद, साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
हर मोबाइल की वापसी—भरोसे की मजबूती
दिनांक 12.05.2026 से 30.09.2026 के बीच विभिन्न तिथियों में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत @mathurapolice द्वारा 543 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹02 करोड़, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
पुलिस अधिकारी के नाम/पहचान का दुरुपयोग कर विद्युत चोरी के प्रकरण में FIR दर्ज न करने के एवज में पैसों की मांग कर साइबर ठगी का प्रयास करने वाले 02 साइबर अपराधियों को @auraiyapolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण के एक साथी द्वारा विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों, जैसे UPCOP, से मुकदमों से संबंधित व्यक्तियों के नाम, पते एवं मोबाइल नंबर प्राप्त कर उपलब्ध कराए जाते थे। इसके बाद अभियुक्तगण स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर फोन करते तथा मुकदमे के निस्तारण/सेटलमेंट के नाम पर धनराशि की मांग करते थे। प्राप्त धनराशि QR कोड के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में मंगाई जाती थी तथा साइबर ठगी के लिए सिम कार्ड एवं बैंक खाते अन्य लोगों को पैसों का लालच देकर प्राप्त किए जाते थे।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
ऑनलाइन गेमिंग/बेटिंग वेबसाइट के माध्यम से करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले सिंडिकेट के 02 साइबर अपराधियों को @etawahpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए 01 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया है।
उनके कब्जे से ठगी से अर्जित ₹15 लाख/- नकद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 01 चार पहिया वाहन एवं ऑनलाइन ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल डेटा व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन गेमिंग/बेटिंग साइटों के माध्यम से रातों-रात दुगुना-तिगुना लाभ कमाने का लालच देकर फर्जी विज्ञापन प्रसारित किए जाते थे। विज्ञापनों में दिए गए मोबाइल नंबरों के माध्यम से लोगों से संपर्क कर व्हाट्सऐप एवं WATI APP ग्रुप पर फर्जी गेमिंग आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराए जाते थे। इसके बाद कूटरचित QR कोड एवं म्यूल बैंक खातों के माध्यम से लोगों से ऑनलाइन धनराशि जमा कराई जाती थी। धनराशि निकालने की मांग करने पर गेमिंग आईडी ब्लॉक कर दी जाती थी और जमा धनराशि हड़प ली जाती थी।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस —
चोरी की घटना का 04 घंटे के अन्दर @sambhalpolice द्वारा अनावरण कर एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी किए गए लगभग ₹18 लाख/- मूल्य के सम्पूर्ण आभूषण बरामद किए गए हैं।
महिला अभियुक्त द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते योजना बनाकर रात्रि में घर के अंदर परिजन के कमरे से सोने-चाँदी के आभूषण चोरी किए गए। चोरी किए गए आभूषणों को अपने कमरे में छिपाकर रखा गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
Zero tolerance Against Narcotics—
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्करों को #ANTFUP थाना मेरठ एवं @agrapolice के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 11 किलो 05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ—चरस बरामद की गयी है।
अभियुक्तगण द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी। बरामद चरस एक व्यक्ति से प्राप्त कर आगरा निवासी दूसरे व्यक्ति को सप्लाई की जानी थी, जो इसे आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों में आगे सप्लाई करता था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkANTF
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सक्रिय सदस्यों को @uppstf द्वारा लखनऊ से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 05 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा बिहार एवं मध्य प्रदेश से ₹30–40 हजार में अवैध असलहे खरीदकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ₹80 हजार से ₹01 लाख तक में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था। अभियुक्तगण द्वारा संगठित रूप से अवैध शस्त्रों की तस्करी कर उनकी सप्लाई की जाती थी।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkSTF
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
बायोमेट्रिक धोखाधड़ी कर फर्जी/एक्टिवेटेड सिम कार्ड बेचने वाले एक अभियुक्त को @sitapurpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 25 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त द्वारा POS एजेंट आईडी एवं बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर अन्य व्यक्तियों के नाम पर सिम कार्ड एक्टिवेट किए जाते थे। इसके बाद सक्रिय सिम कार्डों को अधिक कीमत पर अनधिकृत व्यक्तियों को बेच दिया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
लोक भवन, लखनऊ में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति वीरता पदक एवं मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया। महिला उप निरीक्षक निशा ने इन वीरता पुरस्कार प्राप्त पुलिसकर्मियों से संवाद किया।
बातचीत के दौरान पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य निभाते समय आई चुनौतियों, साहसिक कार्रवाई और अपने अनुभवों को साझा किया।
सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने वर्ष 2019 में बरेली के एक व्यापारी से हुई 15 लाख रुपये की लूट के मामले में की गई कार्रवाई के बारे में बताया। उनके अनुसार, घटना के आठ घंटे के भीतर हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए और लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली गई। उनकी टीम में शामिल इंस्पेक्टर गीतेश गौतम ने युवाओं को संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस से सफलता हासिल की जा सकती है।
यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर घनश्याम यादव ने बताया कि गोंडा में संगठित अपराधियों के खिलाफ हुई मुठभेड़ में उन्हें और उनके एक साथी को गोली लगी। इसके बावजूद वे अपने कर्तव्य पर डटे रहे और अपराधियों को गिरफ्तार किया।
इन वीरों की कहानियाँ केवल सम्मान की नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा की भी हैं।
#KhakiKeSitare
#UPPolice
#Bravery
#GallantryAward
सेवा, संवेदना और स्वास्थ्य — वामा वेलनेस कैम्प के साथ 🩺
वामा सारथी (उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के मार्गदर्शन में परिकल्पित “वामा वेलनेस कैम्प” के अंतर्गत सभी जनपदों में पुलिस बल के सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए होम्योपैथिक/एलोपैथिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया।
वामा वेलनेस कैम्प में 7,293 पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही, अपोलोमेडिक्स द्वारा 01 जनपद व Tata 1mg द्वारा 10 जनपद/पीएसी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया।
वामा वेलनेस कैंप पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य, मानसिक सुख-समृद्धि और समग्र कल्याण को समर्पित एक संवेदनशील पहल है।
#VaamaSaarthi #UPPolice #UPPCares
#PoliceWelfare #VaamaWellnessCamp
Zero tolerance Against Narcotics—
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 04 अभियुक्तों को @aligarhpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से 45 किलोग्राम मादक पदार्थ (चरस) बरामद किया गया है।
#UPPNabsNarcos#GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित को कॉल कर स्वयं को बैंक कर्मचारी बताते हुए KYC कराने के नाम पर UPI के माध्यम से साइबर ठगी किए गए ₹61 हजार 406/- @kanpurdehatpol थाना गजनेर, साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
जनपद में शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु #barabankipolice द्वारा पैदल गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही है-
#UPPolice
जनपद में शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु #barabankipolice द्वारा पैदल गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही है-
#UPPolice
जनपद में शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु #barabankipolice द्वारा पैदल गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही है-
#UPPolice