: बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत। महिला अपनी भतीजी को देखने लखनऊ जा रही थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। @Barabankipolice
बाराबंकी के दहिला-पोखरा मार्ग पर संभलखेड़ा-खैरा के बीच मरम्मत के महज दो महीने बाद सड़क फिर धंस गई गहरे गड्ढे में दो ट्रक फंसने से आवागमन बाधित
सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाते हुए ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की तकनीकी जांच व कार्रवाई की मांग की@pmGSY
बाराबंकी फतेहपुर थाना क्षेत्र में भैंस बिक्री के रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट से संबंधित 48,300 नकद और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर बरामद की गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन दिलशाद और मयंक के रूप में हुई है
लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर मुर्गी का दाना लदे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जल उठा।
आग के चलते हाईवे पर एक तरफ का यातायात बाधित हो गया, फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना लोनी कटरा थाना क्षेत्र की है।@barabankipolice
🚨 बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर के पास बुधवार देर रात बाइक डीसीएम से टकरा गई, हादसे में श्रवण (38) और अमित (30) की मौके पर मौत हो गई, जबकि धर्मराज (32) गंभीर घायल हो गया। @Barabankipolice
🚨 बाराबंकी ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
बाराबंकी के लोनी कटरा क्षेत्र के गुरुदयाल पुरवा में धान के खेत में करीब 12 फुट लंबा विशाल अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची लोनी कटरा पुलिस और वन विभाग की टीम ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे अपने साथ ले गई।
हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, दोनों गंभीर घायल।
किर्सिया निवासी प्रेम (60) और निसार (25) को सीएचसी हैदरगढ़ से जिला अस्पताल रेफर किया गया, हादसे के बाद चालक फरार।@barabankipolice
हैदरगढ़ पावर हाउस क्षेत्र के खैरा वीरू गांव में तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत पोल टूट गया था। विद्युत कर्मियों ने टूटी जगह से लाइन काटकर बाकी सप्लाई चालू कर दी, लेकिन दूसरे दिन भी नया पोल नहीं लग सका, जिससे आधे गांव की बिजली पूरी तरह ठप पड़ी है @UPPCLLKO संज्ञान ले
बाराबंकी: छेंदरौली मोड़ पर एक महिला का सड़क हादसा हो गया है। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
जिस किसी को महिला के बारे में जानकारी हो, वह छबील चौकी इंचार्ज को तत्काल सूचित करें, ताकि परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।@barabankipolice
बाराबंकी शिवनाम गांव में बिजली पोल के सपोर्ट तार में करंट उतरने से खेल रही मासूम बच्ची झुलस गई। परिजनों ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब 2 घंटे बाद भी बिजली विभाग की टीम नहीं पहुंची और स्टे तार में अभी भी करंट बना हुआ है@uppcl
बाराबंकी: हैदरगढ़ पावर हाउस के मझुपुर फीडर में 36 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीण बेहाल। अब हवा भी थम गई, फिर भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। ग्रामीणों का सवाल—अब तो लाइट दे सकते हो? अधिकारी कब लेंगे संज्ञान?@mvvnlbarabanki@UPPCLLKO
बाराबंकी सिविल लाइन में डीएम आवास के पास शनिवार दोपहर बारिश के बीच विशाल पेड़ अचानक कार पर गिर गया।
हादसे में कार बुरी तरह दब गई, लेकिन ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई और लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया, रास्ता खोलने के प्रयास जारी हैं।
🗞️ ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी: दो नाबालिग बेटियों संग दहशत में विधवा महिला, मांगी सुरक्षा
एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप, महिला ने सीओ सिटी को प्रार्थना पत्र देकर बेटियों समेत परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। @Barabankipolice