मोदीजी राजस्थान में शिक्षकों को बंदी बना कर क्या करोगे,क्या इनकी मांग गलत है। पानी, बिजली, मायक सब कुछ बंद कर दिया गया है। सभी अभिभावक अधिक से अधिक शहीद स्मारक जयपुर पहुंचे 🙏😢🤨
@PMOIndia@narendramodi@aajtak@abplive@rahulGandhi
तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादलों की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से आग्रह हैं कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के लंबे समय से लंबित तबादला प्रकरण का शीघ्र संज्ञान लेकर स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करें, ताकि शिक्षकों की मांग का समाधान हो सके और विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित हो सके।
@BhajanlalBjp@RajCMO
मोबाइल टोर्च की रोशनी में आंदोलन जारी - तबादलों से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर मोबाइल टोर्च की रोशनी में धरना देते तृतीय श्रेणी शिक्षक।।।।
#ट्रांसफर
शहीद स्मारक जयपुर धरने पर 7 हजार से ज्यादा शिक्षक साथी एकत्रित हो गए हैं।।।
पधारने वाले सभी साथियों का आभार
उम्मीद है जल्द ही 3rd ग्रेड शिक्षकों को राहत मिल जाएगी।।
#3rd_ग्रेड_ट्रांसफर
#जयपुर
तृतीय श्रेणी शिक्षक अपनी लंबे समय से स्थानांतरण की मांग लेकर आज शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे हैं। ये शिक्षक लंबे समय से सरकार से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
सरकार से आग्रह है कि शिक्षकों की जायज़ माँग को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। जो शिक्षक वर्षों से दूर-दराज़ क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, उन्हें स्थानांतरण का उचित अवसर दे और इस समस्या का जल्द समाधान करें।
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वर्षों से लंबित स्थानांतरण की न्यायोचित मांग को लेकर आज जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं।
प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में वर्षों से सेवाएं दे रहे ये शिक्षक अपने परिवारों से दूर रहकर भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं। ऐसे में उनकी पारिवारिक एवं मानवीय परिस्थितियों को समझते हुए स्थानांतरण की मांग का समयबद्ध समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
राज्य सरकार से मेरा अनुरोध है कि शिक्षकों की जायज मांग के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लें।
@BhajanlalBjp@RajCMO
तबादला नीति लागू करवाने एवं अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के तृतीय श्रेणी शिक्षक जयपुर के शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं।
भाजपा ने चुनाव के समय वोट बैंक की राजनीति के लिए अपने संकल्प पत्र में 100 दिनों में शिक्षकों के लिए पारदर्शी एवं स्थानांतरण नीति लागू करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही अपने ही वादों से मुकर गई। आज ढाई साल बीत जाने के बाद भी शिक्षकों की मांगों पर संवाद करने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने और आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। जो न्यायोचित एवं लोकतांत्रिक नहीं है l
सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर शिक्षकों के प्रतिनिधियों से सकारात्मक संवाद करे और उनकी न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए l @RajCMO@BhajanlalBjp
जयपुर
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वर्षों पुरानी स्थानांतरण की जायज़ मांग को लेकर आज जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।
जो शिक्षक वर्षों से दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहकर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं, वे अपने परिवार से दूर रहकर भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं। ऐसे शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान होना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
सरकार से विनम्र आग्रह है कि शिक्षकों की इस न्यायोचित मांग पर संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए तथा स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए। शिक्षक संतुष्ट होंगे तो शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।@BhajanlalBjp
कहीं राजस्थान में भी जंतर-मंतर जैसे हालात न बन जाएं… सरकार को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आंदोलन को बिल्कुल हल्के में नहीं लेना चाहिए।
तृतीय श्रेणी शिक्षक वर्षों से अपनी जायज़ ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। अब हजारों शिक्षक जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने पर बैठने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय संवेदनहीन भाजपा सरकार आवाज़ दबाने में लगी है। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक बंद कर दीं गई हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
हमारी मांग है कि सरकार को गंभीरता के साथ तुरंत शिक्षकों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकालना चाहिए। अगर समय रहते संवाद नहीं हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की हठधर्मिता पर होगी।
@BhajanlalBjp@RajCMO
#Jaipur: तृतीय श्रेणी शिक्षकों का सरकार के खिलाफ मोर्चा
शहीद स्मारक पर बड़ा प्रदर्शन, बड़ी संख्या में जुटे थर्ड ग्रेड के शिक्षक, परिवार से दूरी और मानसिक तनाव का मुद्दा उठाया...
#RajasthanWithFirstIndia@i_dimplesharma
तृतीय श्रेणी शिक्षक लम्बे समय से स्थानांतरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज अपनी इस जायज मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्होंने धरना भी दिया |
जब शिक्षक ही अपनी मूलभूत प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हों, तो यह सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग करता हूँ कि इन शिक्षकों की पीड़ा को सुनते हुए जल्द से जल्द पारदर्शी रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला करने से जुड़ी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाये |
@RajCMO