समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को संविधान दिवस (26 नवंबर) की हार्दिक शुभकामनाएं
राजस्थान पुलिस संविधान की गरिमा बनाए रखने, कानून के शासन को सुदृढ़ करने और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों व सुरक्षा की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित है।
#ConstitutionDay#IndianConstitution#RajasthanPolice
महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आइए हम सब मिलकर एक ऐसे सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील समाज के निर्माण का संकल्प लें, जहाँ हर महिला और बालिका बिना किसी भय के अपने सपनों को पूरा कर सके।
#EndViolenceAgainstWomen#WomenSafety#RajasthanPolice
क्या आप भी बिना पढ़े या सोचे-समझे किसी मैसेज को आगे बढ़ा देते हैं?
एक जिम्मेदार नागरिक बनें,अफवाहों के वाहक नहीं! किसी भी सनसनीखेज या चौंकाने वाली खबर पर आँख मूंदकर विश्वास न करें। किसी भी भ्रामक संदेश को आगे Forward न करे। Cyber Helpline 1930 पर दें।
#Rajasthanpolice#fakeNews
पावन पर्व 'देवउठनी एकादशी' और बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ!
किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए 112 पर संपर्क करें।
श्रद्धा, अनुशासन और जन-सहयोग से ही यह पावन जन्मोत्सव पर्व सुरक्षित और यादगार बनेगा!
#RajasthanPolice#PublicSafety
बारां पुलिस :-
परिजनों के रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार पर बारां पुलिस ने स्वयं परिवादी बनकर प्रकरण दर्ज किया। वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय साक्ष्यों के आधार पर 15 दिनों में अनुसंधान पूर्ण कर न्याय की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की।
#BaranPolice#WomenSafety#ChildSafety
भारतीय इतिहास में साहस, पराक्रम और स्वाभिमान की पर्याय, वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
हर महिला की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर है।
महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090/112
#RaniLakshmiBaiJayanti#RajasthanPolice
सड़क पर वाहन चलाते समय न केवल ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है, बल्कि गाड़ी के सभी कानूनी दस्तावेज और आपातकालीन उपकरण साथ रखना भी उतना ही अनिवार्य है।
घर से निकलने से पहले हमेशा अपने दस्तावेजों की जांच कर लें।
#TrafficRules#RajasthanPolice#SafeDriving