दि0 2/3.07.26 की रात्रि #SPCity द्वारा थाना सीबीगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर जनसुनवाई, महिला अपराध, विवेचनाओं एवं थाना अभिलेखों की समीक्षा की गई। थाना कार्यालय, हवालात, CCTNS व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर अभिलेख अद्यावधिक रखने एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🎥 हर वीडियो पूरी सच्चाई नहीं दिखाता।
अधूरी जानकारी के आधार पर निष्कर्ष न निकालें और भ्रामक वीडियो साझा करने से बचें। सही तथ्य जानें, जिम्मेदार नागरिक बनें।
🚦 यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।
#UPPolice#UPPInNews#Media_Reports
कांवड़ यात्रा पर डीआईजी सख्त, जारी किए निर्देश: बिना अनुमति शिविर नहीं, सीसीटीवी और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान
https://t.co/NMg2rLZsPZ
02 जुलाई, 2026
बरेली।
अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली एवं मुरादाबाद परिक्षेत्र तथा बरेली जोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित कर आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक से सम्बन्धित दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें:
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम भरने, पॉलिसी को अपडेट कराने एवं लाभ दिलाने के नाम पर अवैध रूप से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 05 साइबर अपराधियों को @varanasipolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 06 मोबाइल फोन, ₹65,000/- नकद व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त स्वयं को इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी/अधिकारी बताकर प्रीमियम जमा कराने, पॉलिसी अपडेट करने एवं अधिक लाभ दिलाने का झांसा देते थे। ठगी की गई धनराशि को फर्जी म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर कर विभिन्न माध्यमों से निकाल लेते थे।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
Zero tolerance Against Narcotics—
औषधि प्रशासन विभाग एवं @bahraichpolice की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों तथा प्रतिबंधित/नियंत्रित औषधियों की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 01 एजेंसी संचालक को गिरफ्तार किया गया है।
मेडिकल एजेंसी के अवैध गोदाम से 8,140 कोडीन युक्त कफ सिरप एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 चार वाहन बरामद किया गया है।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
जब वादी निकला अपराधी—
षड्यंत्र रचकर लूट की झूठी सूचना देने वाले 02 अभियुक्तों को @baghpatpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 02 चार पहिया वाहन व कूटचरित नंबर प्लेट बरामद की गयी है।
अभियुक्त द्वारा आर्थिक कर्ज से बचने एवं बीमा क्लेम के माध्यम से अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी लूट की कहानी रची गयी थी।
#UPPAgainstCrime
#SatyamevJayate
#GoodWorkUPP
Zero Tolerance Towards Narcotics—
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को @firozabadpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 03 कुंतल 69 किलो 92 ग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 कन्टेनर वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त उड़ीसा राज्य से कम कीमत पर अवैध गांजा खरीदकर उसे कंटेनर में छिपाकर विभिन्न स्थानों तक ले जाते थे और गांजे की पुड़िया बनाकर 4-5 गुना अधिक कीमत पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
अपराध का अंत, सुबूतों के संग—
वर्ष 2020 में पंजीकृत हत्या के अभियोग में @muzafarnagarpol द्वारा वैज्ञानिक विधि से विवेचना, अचूक साक्ष्य संकलन करते हुए अभियोजन शाखा के साथ प्रभावी पैरवी कर आरोपी अभियुक्त को मृत्युदंड एवं ₹1,10,000/- के अर्थदंड से दण्डित कराया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा कम्पनी/पोर्टल पर निवेश कर धनलाभ कमाने का प्रलोभन देकर साइबर ठगी किए गए ₹01 लाख/- @saharanpurpol द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोलर पैनल लगाने के नाम पर साइबर ठगी किए गए ₹01 लाख/- @ayodhya_police द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता को डिजिटल अरेस्ट करते हुए फोन-पे के माध्यम से साइबर ठगी किए गए ₹69 हजार/- @unnaopolice द्वारा वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पासपोर्ट तैयार कराने वाले 01 अभियुक्त को @meerutpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 10 आधार कार्ड, 10 पासपोर्ट एप्लीकेशन फॉर्म एवं कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#WellDoneCops
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
@meerutpolice द्वारा डकैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं 02 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन, लूटी गई धनराशि, मोबाइल पार्ट्स तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तों ने दिनांक 19.06.2026 को थाना रोहटा क्षेत्र में कार से मोटरसाइकिल सवार को रोककर भयभीत करते हुए डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP