@Paramskylerr@uptrafficpolice@Uppolice@dgpup उक्त प्रकरण के संबंध में कावड़ यात्रा निकलने की वजह से यातायात पुलिस जनपद बरेली द्वारा ट्रैफिक रोक दिया गया था जिस कारण जाम की स्थिति बन गई थी।उसी वक्त ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया गया,अब यातायात सामान्य है।
@PuneetS08684773@bareillypolice@Uppolice@igrangebareilly जनपद/इकाई के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने एवं समस्त यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना अनिवार्य है।
नियमों उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
@santosh35171414 महोदय उक्त चालान ICCC के कैमरें द्वारा किया गया है कैमरे द्वारा स्पष्ट फोटो न आनें के कारण वाहन संख्या UP 25 DX 1804 की जगह त्रुटिवश वाहन संख्या UP 25 DX 1884 का चालान हो गया है जिसके संशोधन की कार्यवाही कर दी जाएगी । धन्यवाद
@jai_poot@Uppolice महोदय यातायात पुलिस जनपद बरेली के द्वारा मौके पहुंच कर वाहनों को हटवा दिया गया है, यातायात सामान्य रूप से चल रहा है यातायात पुलिस मौके पर मौजूद है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
🇮🇳 आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है।
इस स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लें—
✅ सीट बेल्ट लगाएँ
✅ हेलमेट पहनें
✅ गति सीमा का पालन करें
✅ मोबाइल व नशे से दूर रहें
🇮🇳 सुरक्षित यातायात, सुरक्षित भारत।
जय हिंद!
🇮🇳 सुरक्षित यातायात, सुरक्षित भारत। जय हिंद! 🇮🇳
@himanshuRPT उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में यातायात पुलिस जनपद बरेली द्वारा यातायात नियमों के सम्बन्ध में दिशा -निर्देश दिये गये व नो पार्किंग में खड़े पाये गये वाहनों के विरुध यातायात नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गयी अत: नो पार्किंग के 12 चालान किये गये।
@arorasakshay@sspbareilly@Uppolice उक्त प्रकरण के संबंध में वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं है इसलिए कार्यवाही करना सम्भव नहीं है।कृपया वाहन नंबर स्पष्ट करें जिससे कार्यवाही कर सके।
@gaurasharma007@Uppolice महोदय, रजिस्ट्री तिराहे पर यातायात का दबाव बढ़ गया था। यातायात पुलिस बरेली मौके पर मौजूद है यातायात का सुचारु संचालन कराया गया व यातायात को सामान्य कराया गया। वर्तमान में यातायात सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित है ट्रैफिक जाम सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है। धन्यवाद ।
@shashank5800@Uppolice@adgzonebareilly महोदय उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में जनपद बरेली की यातायात पुलिस की समस्त ड्यूटीज को अलर्ट कर दिया गया है की उक्त वाहन के कहीं भी मिलनें पर आवश्यक कार्यवाही की जाए व उक्त वाहन संख्या को ICCC कार्यालय से सम्पर्क कर अलर्ट पर लगवा दिया गया है ।
@ashuvajpayee@dmbareilly@bareillypolice श्रीमान जी कावंड़ यात्रा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है ताकि कावंड़ यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके और यातायात का सुगम संचालन भी होता रहे जिससे आमजन को कोई समस्या न हो, फिर भी उच्चाधिकारिणों से इस सम्बन्ध में विचार विमर्श कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।