#बरेली
थाना भमोरा के ग्रा.आलमपूर जाफराबाद में सवर्ण का आतंक दलित ब्यक्ति पर जानलेवा हमला कर नाक काट दी @myogiadityanath जी की सरकार में दलित सुरक्षित नहीं पूरे उतर प्रदेश मे आपकी सरकार कानून व्यवस्था में विफल रही @adgzonebareilly संज्ञान ले कठोर कार्रवाई करे @bareillypolice
आज मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा क्षेत्र-22 से हमारे प्रत्याशी, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य भाई दामोदर यादव जी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया। दतिया की सम्मानित जनता से अपील की कि वे "केतली" चुनाव चिन्ह के सामने वाला बटन दबाकर भाई दामोदर यादव जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
मुझे केवल आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि दतिया की सम्मानित जनता अपना अमूल्य मत और आशीर्वाद देकर भाई दामोदर यादव जी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएगी।
जनसभा में उपस्थित सम्मानित नागरिकों, पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सभी समर्थकों का हृदय से आभार।
#ChandraShekharAzad #DamodarYadavMandal #DatiaByElection #AzadSamajParty #JaiBhim
उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के बिलग्राम थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय दलित नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक, अमानवीय और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि बच्ची 22 जून से लापता थी, लेकिन सूचना देने के बावजूद पुलिस ने उसी दिन शिकायत दर्ज नहीं की और अगले दिन एफआईआर दर्ज की। 28 जून को बच्ची के मिलने के बाद, परिजनों के अनुसार, उसे अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। इसके बावजूद यदि उसका समय पर चिकित्सीय उपचार और मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया तथा महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उसे डराने-धमकाने की भी शिकायत है। ये आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इनकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
परिजनों का यह भी आरोप है कि मामले में प्रारंभिक स्तर पर POCSO अधिनियम और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान भी लागू नहीं किए गए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आखिर बेटियों को समय पर न्याय और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था कब मिलेगी?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि पीड़िता को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, मामले की निष्पक्ष, समयबद्ध और प्रभावी जांच कर सभी आवश्यक कानूनी प्रावधानों, जिनमें POCSO अधिनियम और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की लागू होने वाली धाराएं भी शामिल हैं, के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही, संवेदनहीनता या अनुचित व्यवहार पर सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़िता और उसके परिवार को शीघ्र न्याय मिले।
भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की हरदोई टीम शुरुआत से ही पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है।
@CMOfficeUP
@dmbareilly स्वच्छ भारत मिशन के दावों की पोल खोल रहा है बरेली का ग्रामसमुंहा (विकास खंड नवाबगंज)। नालियांचोक हैंऔर गंदापानी घरों के मुहाने पर खड़ा है छोटे बच्चोंऔर बुजुर्गों के स्वास्थ्य के साथ यह खिलवाड़ कबतक चलेगा तुरंत सफाई सुनिश्चित की जाए !
@myogioffice@UPGovt@ChiefSecyUP
@dmbareilly जिला बरेली आशीष कुमार शाक्य
पद: सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)
विकास खंड – नवाबगंज, बरेली IGRS गलत रिपोर्ट लगाई गई है इस मामले में तत्काल संज्ञान में अन्यथा भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी नवाबगंज ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन करेगी @myogiadityanath@bareillypolice@CMOfficeUP
बरेली के विकास खंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत में गली में जलभराव और टूटी सड़क से ग्रामीण परेशान हैं। शिकायत के बावजूद "कार्य पूर्ण" की गलत रिपोर्ट लगा दी गई, जबकि तस्वीर सच्चाई बता रही है। कृपया निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई कर सड़क व जल निकासी का कार्य तत्काल कराया जाए।
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय दलित नाबालिग बच्ची के साथ बंधक बनाकर 32 लोगों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म की घटना अत्यंत भयावह और मानवता को शर्मसार करने वाली है।
पीड़िता के अनुसार, उसके साथ कभी तीन से चार और कभी इससे अधिक लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया।बार-बार होने वाले हमलों से जब भी उसे दर्द होता था, तो उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया जाता था। यह अपराध क्रूरता की सभी सीमाओं को पार करने वाला है।
इससे भी अधिक शर्मनाक और आक्रोशजनक बात यह है कि घटना के खुलासे के 15 दिन बाद भी इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, आखिर आधा महीना बीत जाने के बाद भी बाकी दरिंदे पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों हैं?
हम @RajGovOfficial से मांग करते हैं कि 24 घंटे के भीतर फरार चल रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस पूरे मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और सरकार मजबूत पैरवी करते हुए दोष सिद्ध होने पर सभी आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाना सुनिश्चित करे। पीड़ित दलित परिवार को तत्काल सुरक्षा, न्याय और उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए।
Ac मे बैठने वालों से उम्मीद नहीं करती जानता औऱ मे जानता की न्याय की आशा हु।
इसलिए मुझे अपने लोगो मे जाने से कोई रोक नहीं सकता।
@BhimArmyChief जी जिंदाबाद
“सत्ता ही सब कुछ है। सत्ता के बिना कुछ नहीं हो सकता।” यह बात बिल्कुल सही है, लेकिन हमारे रहबर मान्यवर साहब कांशीराम जी कहा करते थे कि “सत्ता संघर्ष से मिलती है।”
सभी साथी इस वीडियो को अवश्य शेयर करें 👇🏻
"सहारनपुर से बिजनौर तक के कार्यकर्ता डिटेन किये यह आपका लोकतंत्र है? हमारी आस्था है संविधान में, हमने जुल्म सहा और संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे"
मेरठ जाते वक्त @BhimArmyChief चंद्रशेखर आजाद को पुलिस द्वारा रोका गया जिसके बाद उन्होंने प्रशासन के साथ-साथ पूरी सरकार को कठघरे में खड़ा किया
सिर्फ मेरठ ही नहीं बल्कि सहारनपुर, बिजनौर और बरेली तक के उनके नेताओं को रातों रात डिटेन किया गया। जिसे लेकर चन्द्रशेखर आजाद सरकार पर जमकर बरसे।।
मेरठ प्रकरण में आज माननीय सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर आज़ाद जी पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े होने का भरोसा दिया। अन्याय के खिलाफ यह संघर्ष जारी रहेगा। @BhimArmyChief#ChandrashekharAzad#Meerut
बरेली के विकास खंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत में गली में जलभराव और टूटी सड़क से ग्रामीण परेशान हैं। शिकायत के बावजूद "कार्य पूर्ण" की गलत रिपोर्ट लगा दी गई, जबकि तस्वीर सच्चाई बता रही है। कृपया निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई कर सड़क व जल निकासी का कार्य तत्काल कराया जाए।
स्वच्छ भारत मिशन के दावों की पोल खोल रहा है बरेली का ग्राम समुंहा (विकास खंड नवाबगंज)। नालियां चोक हैंऔर गंदापानी घरों के मुहाने पर खड़ा है छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के साथ यह खिलवाड़ कबतक चलेगा तुरंत सफाई सुनिश्चित की जाए ! @myogioffice @dm_bareilly @ChiefSecyUP
मेरठ एसएसपी महोदय अवनीश पांडेय जी यदि पीड़ित बेटी दलित समाज से है, तो क्या उसके लिए न्याय की मांग करना गलत है? न्याय की माँग कर रहे लोगों पर आपने इस तरह से जो दुर्व्यवहार किया वो बेहद ग़लत और दुर्भाग्यपूर्ण है हम पूर्ण रूप से इसका विरोध करते हैं ! @BhimArmyChief@Uppolice
यूपी के रायबरेली में मृतक मेवालाल पासी के परिवार से मिलने पहुंचे @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद को देखने भारी जनसैलाब उमड़ा 👇🏻
इस दौरान चन्द्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद का भी लोगों से आवाहन किया जिसके बाद लोगों ने मदद की
वाकई में चन्द्रशेखर आजाद इस बहुजन समाज के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं...!!
इसका नाम सोमपाल है जो कैंट थाने का रहने वाला है जिसका सोशल मीडिया SompaliPhone इसने एक वीडियो सोशल मीडिया का अपलोड किया जिसमें वाल्मीकि समाज का जाति के आधार पर अपमान कर रहा है ये अपमान बरदास। नहीं किया जाएगा बरेली पुलिस इस पर सख्त कार्रवाई करें @bareillypolice@adgup@uppolice
@Uppolice जिला बरेली में उसके ससुराल बालों ने उसे मारपीट कर पीड़ित किया इससे भी जी नहीं भरा तो उसे गलत दवा खिलाकर उसकी मौत के घाट उतार दिया बरेली पुलिस मुकदमा लिखने की वजह हाथ पैर हाथ धरे बैठे हैं कृपया उक्त मामले में तत्काल मुकदमा पंजीकृत करें @bareillypolice@adgzonebareilly