श्रावण में महादेव का स्मरण और सेवा का अवसर, इससे बढ़कर सौभाग्य और क्या हो सकता है।
देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर आज लाखोटिया उद्यान, पाली में सांसद कोष से ₹22 लाख की लागत से निर्मित भव्य रंगमंच का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
लोकार्पण के पश्चात भोलेनाथ की महाआरती में सहभागी बनकर भगवान शिव के श्रीचरणों में शीश नवाया और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री ज्ञानचंद जी पारख, जिलाध्यक्ष श्री सुनील जी भंडारी, पूर्व सभापति श्री महेन्द्र जी बोहरा, पूर्व सभापति श्रीमती कुसुम जी सोनी, वरिष्ठ नेता श्री पुखराज जी पटेल, पूर्व उप महापौर श्री ललित प्रीतमानी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री देवीलाल मेघवाल जी, जिला महामंत्री श्री नारायण कुमावत जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री रामकिशोर साबू जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल ओझा जी, सोमनाथ मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश जी पंवार, शिवाजी मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल जी बंजारा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ॐ नमः शिवाय। हर-हर महादेव! 🔱🙏
संगठन का संकल्प, कार्यकर्ताओं का परिश्रम और जन-जन का विश्वास; यही हमारी विजय की शक्ति है!
आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा जोधपुर शहर/देहात की संगठनात्मक बैठक में सहभागिता कर चुनावी तैयारियों, संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत मंथन किया।
सम्मानित पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की ऊर्जा और उत्साह ने बैठक को नई दिशा और नई गति प्रदान की।
@BJP4India@BJP4Rajasthan
आज छांव मिली… कल सपनों को उड़ान मिलेगी।
तिंवरी एवं बावड़ी क्षेत्र के 13 विद्यालयों में ₹70 लाख की लागत से सांसद निधि से निर्मित टीन शेड एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण।
📍 राउमावि भैंसेर कोटवाली
हर घर तिरंगा अभियान अब देशप्रेम की सहज अभिव्यक्ति का माध्यम बन गया है, निवेदन है पूर्व के वर्षों की भांति इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाए रखें-
#MannKiBaat#HarGharTiranga
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का देश के युवाओं के लिए संदेश …
“मैं जानता हूँ कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। यह लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बेहद पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए हैं। गुनहगारों को पकड़ा गया है और वे जेल में हैं।
सरकार ने अपनी पूरी शक्ति लगाकर कम-से-कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं संपन्न कराने का प्रबंध किया। पांच-छह दिन पहले, 19 तारीख को परिणाम भी आ गया। देशभर से उत्तीर्ण विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं।
लेकिन हम इतने भर से संतोष करने वाले नहीं हैं। मैंने फास्ट-ट्रैक कोर्ट के संबंध में विभागों को निर्देश दिए थे। विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे इसका मसौदा भी दे दिया है।
फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाले इस मसौदे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। हमारा प्रयास है कि इस बिल को जल्द-से-जल्द सदन से पारित कराया जाए।”
आज नई दिल्ली में संसद की प्राक्कलन समिति की “स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स, सॉलिड वेस्ट एवं वॉटर मैनेजमेंट के माध्यम से शहरी बदलाव” विषय पर आयोजित बैठक में सहभागिता की।
बैठक में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के साथ शहरी विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं टिकाऊ बुनियादी ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
पिछले दिनों राजस्थान में बहुत बड़ी ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की गई।
कुछ सप्ताह पहले देश का तीसरा सेमीकंडक्टर प्लांट देश को समर्पित किया गया।
अभी कुछ दिन पहले ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन देश को समर्पित की गई है। विश्व के बहुत कम देश ऐसे हैं, जिसके पास ये सुविधा है।
लेकिन भारत ने जो हाइड्रोजन ट्रेन देशवासियों को समर्पित की है, वो सबसे ताकतवर इंजन वाली और सबसे लंबी है।
- पीएम श्री @narendramodi
"जब समाज अपनी संस्कृति से जुड़ता है, तब केवल भवन नहीं बनते; पीढ़ियाँ गढ़ी जाती हैं, चरित्र निर्मित होते हैं और राष्ट्र सशक्त होता है।"
आज बिराई की पावन धरा पर भारतीय सनातन पुनरुत्थान भवन के लोकार्पण समारोह में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
परम पूज्य श्री सुंदरदास जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में, अनंत श्री सुखराम जी रामसनेही संप्रदाय, श्री रामधाम राम चौकी बिराई द्वारा राउमावि, बिराई में निर्मित यह भवन भारतीय संस्कृति, बौद्धिक और नैतिक विकास के साथ सामाजिक चेतना का सशक्त केंद्र बनेगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए राष्ट्रभक्ति, संस्कार और लोकमंगल की भावना से प्रेरित करेगा।
इस पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही पूर्व राज्यसभा सांसद भाईसाहब श्री नारायण लाल जी पंचारिया, श्रीमती कमसा जी मेघवाल, श्री पुखराज जी गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री त्रिभुवन सिंह जी भाटी, जिला उपाध्यक्ष श्री जयकिशन जी पंचारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं देवतुल्य ग्रामीणजनों की आत्मीय सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ मैं, पाली के हर क्षेत्र और हर वर्ग वर्ग की उन्नति के लिए प्रयासरत हूं।
लोकप्रिय समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका में मेरा साक्षात्कार
@rpbreakingnews