"आजादी के आंदोलन में योगदान देने वाले राजस्थान के वीर क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ"
अगर हम अपना उज्जवल इतिहास पढ़ेंगे तो अवश्य ही हमें हमारे महान क्रांतिकारियों पर गौरव होगा।
प्रताप सिंह को बरेली जेल से कोटा षडयंत्र के तहत हजारीबाग जेल में सजा काट रहे पिता केसरी सिंह से मिलाने के लिए लाया गया। इस समय अंग्रेज अधिकारी ने कहा कि "ठाकुर साहब, प्रताप को आपसे मिलाने के लिए लाए हैं। उनसे आप कह दीजिए कि वे सच्ची बात बतला दे, प्रताप और आप छोड़ दिए जायेंगे।"
पुत्र प्रताप सिंह बारहट की और कटु दृष्टि से देखते हुए पिता केसरी सिंह ने कठोर शब्दों में कहा कि- "प्रताप, तुम अपने कर्त्तव्य से विमुख होकर उद्देश्य से फिर सकते हो, साथियों के साथ विश्वासघात कर उनका भंडाफोड़ कर सकते हो, लेकिन याद रखना, अपने पिता की गोली का निशाना नहीं चुका सकोगे। यदि तुम विचलित होकर फूट गए तो केसरी सिंह की गोली तुम्हारे सीने में होगी, यहाँ से छूटते ही मैं सबसे पहले तुम्हे जान से मारूंगा।"
केसरी सिंह एक ऐसे महान क्रांतिकारी व्यक्तिव है जिन्होंने मां भारती को बेड़ियों से मुक्त करवाने के लिए अपने सम्पूर्ण परिवार को स्वतंत्रता के यज्ञ में आहुत कर दिया था। हजारीबाग जेल में अंग्रेजी यातनाओं को सहते पिता के सम्मुख जब पुत्र प्रताप का चेहरा आया होगा तो एक घड़ी के लिए ही सही मगर पुत्र मोह एवं राष्ट्र प्रेम का द्वंद मस्तिष्क में तिलमिलाया तो होगा मगर केसरी सिंह के वचन थे कि मां भारती के विराट स्वरूप के आगे पुत्र की पहचान धूमिल सी हो जाती है।
तब पूज्य पिता के चरणों में प्रणाम करते हुए प्रताप ने कहा - "दाता मैं आपका पुत्र हूँ, मुझसे स्वप्न में भी देशद्रोह न होगा। ये लोग नाहक ही मुझे यहाँ घसीट लाए।" यह पिता और पुत्र का अंतिम मिलन था।ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी, प्रातः स्मरणीय, सदा वंदनीय पूज्य प्रताप सिंह जी बारहठ की जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। यह देश ऐसे महान बलिदानों की नींवों पर ही खड़ा है।
"'मेरी माँ रोती है तो रोने दो, मैं अपनी माँ को हंसाने के लिए हजारों माताओं को नहीं रुलाना चाहता!""
@narendramodi@BhajanlalBjp
#जन्म_जयंती
#प्रताप_सिंह_बारहठ
अमेरिका 250 साल से विश्व की अनवरत और प्रबल महाशक्ति बना हुआ हैं।
यूक्रेन - रूस, इजरायल - हमास और भारत - पाकिस्तान के युद्ध ने दिखा दिया।
भारत को अगले 25 साल तक रैपिड आर्थिक विकास, मज़बूत आंतरिक सुरक्षा , इंटेलीजेंस प्रणाली रिफॉर्म और हथियार अपग्रेडेशन पर फोकस करना चाहिए।
जो देश आर्थिक और तकनीकी महाशक्ति होगा वहीं विश्व को संचालित करेगा। भारत को कूटनीतिक क्षेत्र में अभी बहुत लंबा सफर करना बाकी हैं।
भारतीय सेनाओं ने बख़ूबी काबिले तारीफ भूमिका अदा की हैं 🇮🇳🙏।
#ceasefire #IndiaPakistanWar2025
नरेंद्र मोदी जी,
आप मां दुर्गा के भक्त हैं न,
दुर्गा माता को याद करिए और आगे बढ़कर पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाइये,
PoK को भारत में मिलाइये और पाकिस्तान को दो टुकड़ों में तोड़िये,
हम 140 करोड़ भारतीय इस समय आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।
: रेवंत रेड्डी, मुख्यमंत्री, तेलंगाना