25 मई 2013 को नक्सलियों द्वारा किए गए नापाक कायराने हमले में शहीद हुए,
हमारे प्रदेश के समस्त नेतागण के पुण्यतिथि पर उनके प्रदेश के लिए दिये गये बलिदानों को स्मरण कर नमन प्रणाम करता श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ ।
आप सभी को अक्षय तृतीया (अक्ती/आखा तीज) की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से आपके कार्य सफल हों और घर में सदा लक्ष्मी का वास रहे।
भारतीय संविधान के वास्तुकार, शोषित-वंचित वर्ग की मुखर आवाज "भारत रत्न" बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर हम सभी उनका पावन स्मरण करते हैं.
आप सभी को श्री संकट मोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव की बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ।
संकट मोचन भगवान बजरंगबली सभी के कष्टों को दूर कर बल, बुद्धि, विवेक और दीर्घायु प्रदान करें।
जय श्री राम!
अहिंसा परमो धर्म:
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
सत्य, अहिंसा और त्याग पर आधारित भगवान महावीर जी का तपस्वी जीवन व उनकी शिक्षाएं हमें धर्म के मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती है।
नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नमः।
नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणताः स्म ताम्॥
आदिशक्ति माँ जगदम्बा की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और आरोग्य का वास हो।
पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्र निर्माण और समाज को संस्कार एवं आकार देने में अद्वितीय भूमिका निभाने वाली सभी मातृशक्तियों को नमन।
#महिला_दिवस
रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। आपके हर सपने में रंग भरे, हर रिश्ते में मिठास घोले और हर दिन खुशियों से सराबोर हो।
आप सभी को होली की बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸🎨
#Holi2026
अन्याय और अधर्म पर भक्ति व सत्य का संदेश देने वाले पावन पर्व होलिका दहन की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
होलिका की पवित्र अग्नि आपके जीवन से हर कष्ट दूर कर सुख-समृद्धि का प्रकाश फैलाए।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिम पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
सभी देशवासियों को पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ आप सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें।
हर हर महादेव।
आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस पर गौरवमयी बधाई एवं शुभकामनाएँ.
आज का दिन हमें हमारी संवैधानिक शक्तियों और एक नागरिक के तौर पर हमें प्रदत्त अधिकारों का स्मरण कराता है.
हम सबका कर्तव्य है कि हमारे संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता जैसे मूल्यों को हम कमजोर न होने दें. देश की एकता और अखंडता, शांति और भाईचारा ही हमारी ताक़त है.
हमारा गणतंत्र उत्तरोत्तर मज़बूत हो, ऐसी हम सब कामना करते हैं.
#गणतंत्र_दिवस #RepublicDay
छत्तीसगढ़ के लोक परब, दान-पुन के #तिहार_छेरछेरा के आप सब्बो झन मन ला गाड़ा-गाड़ा बधई...
छत्तीसगढ़ महतारी ले प्रार्थना हावे कि ए तिहार आप सब्बो के जिनगी मा सुख-समृद्धि अउ खुशहाली लाए अउ आप जम्मो झन के धान के कोठी भरे रहय।
धन्यवाद आभार प्रणाम
The Indian National Congress makes 3 demands, clearly and unequivocally —
1️⃣Withdraw the VB GRAM G Act
2️⃣Restore MGNREGA as a rights based law
3️⃣Restore the Right to Work and Panchayats’ authority
That is why we have launched the nation-wide “MGNREGA Bachao Sangram” —
MGNREGA is not charity. It is a legal guarantee. Crores of poorest people got work in their own villages; MGNREGA reduced hunger and distress migration, raised rural wages, and strengthened women’s economic dignity.
VB GRAM G is designed to dismantle this right. Congress opposes it because
⦿ Work will no longer be a guaranteed right, only a permission in selected Panchayats.
⦿ Budgets will be capped, so work ends when money ends even during crisis.
⦿ Delhi will decide funds and works, pushing Gram Sabhas and Panchayats into irrelevance.
⦿ 60 day work blackout will legalise denial of work during peak distress
⦿ Wages will become uncertain and suppressible instead of being a protected entitlement
⦿ States will be forced to fund 40 percent, weakening federalism and harming poor States
⦿ Technology will exclude workers through biometric and app based barriers
⦿ Village assets will be replaced by contractor style projects
Attacking MGNREGA is attacking crores of workers and their Constitutional Rights.
We will RESIST, peacefully and firmly, from every Panchayat to Parliament.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस साफ तौर पर 3 मांगें करती है —
1️⃣VB GRAM G क़ानून वापस लिया जाए
2️⃣MGNREGA को अधिकार आधारित कानून के तौर पर बहाल किया जाए
3️⃣काम के अधिकार और पंचायतों के अधिकार को बहाल किया जाए
इसीलिए हमने देशव्यापी “MGNREGA बचाओ संग्राम” शुरू किया है —
MGNREGA कोई चैरिटी नहीं है। यह एक कानूनी गारंटी है। करोड़ों सबसे गरीब लोगों को उनके अपने गांवों में काम मिला, भूख और मजबूरी में पलायन कम हुआ, ग्रामीण मज़दूरी बढ़ी, और महिलाओं की आर्थिक गरिमा मज़बूत हुई।
VB GRAM G इस अधिकार को खत्म करने के लिए बनाया गया है। कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है क्योंकि
⦿ काम अब गारंटी वाला अधिकार नहीं रहेगा, बल्कि चुनी हुई पंचायतों में सिर्फ़ एक अनुमति होगी।
⦿ बजट सीमित कर दिया जाएगा, इसलिए संकट के समय भी पैसा खत्म होने पर काम बंद हो जाएगा।
⦿ दिल्ली फंड और काम तय करेगी, जिससे ग्राम सभाएं और पंचायतें बेकार हो जाएंगी।
⦿ 60 दिन के काम के ब्लैकआउट से सबसे ज़्यादा ज़रूरत के समय काम न देने को कानूनी मान्यता मिल जाएगी।
⦿ मज़दूरी एक सुरक्षित हक होने के बजाय अनिश्चित और कम की जा सकेगी।
⦿ राज्यों को 40 प्रतिशत फंड देने के लिए मजबूर किया जाएगा, जिससे संघवाद कमज़ोर होगा और गरीब राज्यों को नुकसान होगा।
⦿ टेक्नोलॉजी बायोमेट्रिक और ऐप आधारित रुकावटों के ज़रिए मज़दूरों को बाहर कर देगी।
⦿ गाँव की संपत्तियों की जगह ठेकेदार शैली की परियोजनाएं ले लेंगी।
MGNREGA पर हमला करना करोड़ों मज़दूरों और उनके संवैधानिक अधिकारों पर हमला करना है।
हम हर पंचायत से लेकर संसद तक, शांतिपूर्वक तरीक़े और मज़बूती से इसका विरोध करेंगे।
आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हर कांग्रेसजन को हार्दिक शुभकामनाएं।
हम उस ऐतिहासिक विरासत और उन महान बलिदानियों को नमन करते हैं जिन्होंने भारत को आज़ादी दिलाई, संविधान की नींव रखी और लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समानता के मूल्यों को मजबूत किया।
कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, भारत की आत्मा की आवाज़ है - जो हर कमजोर, हर वंचित और हर मेहनतकश के साथ खड़ी रही है।
संकल्प है कि नफ़रत, अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ सत्य, साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई और अधिक मज़बूती से लड़ेंगे।
जय हिंद। जय कांग्रेस।
दैनिक भास्कर की यह रिपोर्ट हरियाणा के लिए गंभीर चेतावनी है।
22 ज़िलों में लिए गए 17350 सैंपल में 529 खाद्य पदार्थ सेहत के लिए बेहद खतरनाक पाए गए, और 5 वर्षों में एक भी प्रभावी एफआईआर दर्ज नहीं। यह हरियाणा की भाजपा सरकार की घोर विफलता है।
आज हरियाणा के लोग चारों तरफ़ से संकट में हैं।
नदियों में बढ़ता प्रदूषण कैंसर जैसी घातक बीमारियों को जन्म दे रहा है। ज़हरीली हवा से लोगों के फेफड़े खराब हो रहे हैं। और अब मिलावटी दूध, घी, पनीर, मावा और मिठाइयाँ आम परिवारों की थाली तक ज़हर पहुँचा रही हैं।
भाजपा सरकार ने हरियाणा की जनता को हर मोर्चे पर असुरक्षित छोड़ दिया है। स्वास्थ्य, पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा जैसे बुनियादी विषयों पर लापरवाही अब लोगों की ज़िंदगी पर भारी पड़ रही है।