Deeply saddened by the passing of Suraj Hegde ji.
As AICC Secretary and Former In-charge of the Indian Youth Congress, he worked with a deep belief in the party’s ideals.
The Youth Congress was not just an assignment for him. He mentored young Indians who today carry forward the Congress’s commitment to justice and democracy.
His demise is an irreparable loss to the Congress family. My condolences to his family, his colleagues, and every Congress karyakarta whose life he touched.
देहरादून की सड़कों पर आज छात्रों का आक्रोश साफ़ दिखाई दिया।
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN जी के नेतृत्व में NEET पेपर लीक और CBSE के OSM Evaluation System से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के खिलाफ हजारों छात्र-छात्राओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सचिवालय का घेराव किया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NTA को बैन करने की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा की धामी सरकार ने छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए वाटर कैनन का सहारा लिया, लेकिन NSUI के कार्यकर्ता न डरने वाले हैं, न झुकने वाले हैं।
हम न रुकेंगे, न झुकेंगे।
जब तक NEET और CBSE के छात्रों को न्याय नहीं मिलता, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और NTA जैसी भ्रष्ट संस्था को बैन नहीं किया जाता, तब तक देशभर की सड़कों पर NSUI का संघर्ष जारी रहेगा।
📍 देहरादून, उत्तराखंड
#BanNTA #SackDharmendraPradhan #StudentsDemandJustice #NSUI
मुख्यमंत्री जी कह रहे थे कि कोई मेरे पर उंगली उठा दे, यानी किया क्या है जो कोई उंगली उठाएगा। उंगली तो तभी उठेगी ना जब कोई काम करोगे।
. उंगली मैं उठा रहा हूँ, बता दीजिए यहाँ जो NEET का पेपर लीक हुआ तो 9 दिनों तक मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ, बता दीजिए।
. मैं उंगली उठा रहा हूँ, उदयपुर में जो आदिवासियों की जमीन दबाई गई, उन पर आपने क्या कार्रवाई की, बता दो, जवाब दे दो।
. आप बताइए कि आपने जो पीकेसी, राम जल सेतु और ERCP का नाम बदल-बदलकर जो काम किया और आपने कहा कि राष्ट्रीय परियोजना बनाएंगे, क्या परियोजना बना पाए? आप बताइए।
. जवाब दीजिए। आपने 35 लाख करोड़ के MOU का दावा किया था, उनकी हवा निकल गई। धरातल पर क्या हुआ? मैं पूछ रहा हूँ, आप बताइए, जवाब दीजिए।
जनता जवाब चाहती है। राजस्थान की जनता, युवाओं से जो अपने झूठे वादे किए थे, उनका जवाब चाहती है।
आप बताइए कि आपने 35 लाख करोड़ के MOU की बात कही थी, उनमें से कितने धरातल पर आए?
ERCP के लिए मोदी जी ने दो बार घोषणा की थी कि हम इसको राष्ट्रीय परियोजना घोषित करेंगे। आज ढाई साल से ज्यादा गुजर गया, भारत सरकार एक रुपया नहीं दे रही है।
यह सिर्फ कहना आसान है, मुख्यमंत्री जी।
कांग्रेस पार्टी एवं हमारे नेता @RahulGandhi जी की दूरदर्शी सोच से प्रारंभ हुए संगठन सृजन अभियान के माध्यम से मुझे जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभाने का अवसर मिला है। मैं इसे केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन, विचारधारा और लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विश्वास का सम्मान मानता हूँ।
संगठन सृजन अभियान का मूल उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं कार्यकर्ता-केंद्रित बनाना है। इस अभियान ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नया उत्साह और संगठन के प्रति नए विश्वास का संचार किया है। यह केवल संगठनात्मक बदलाव का अभियान नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और कार्यकर्ताओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है।
प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त मार्गदर्शन ने हमें स्पष्ट दिशा दी है कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। इसी सोच के साथ हम ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़, जवाबदेह और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय बनाने का कार्य करेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की निर्णय प्रक्रिया का सहभागी बने और कांग्रेस का हर मंच आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाए।
दस दिवसीय प्रशिक्षण में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हमारे ऊर्जावान संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जी, सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी,हमारे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी,पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जी,मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जी, CP जोशी जी सहित वरिष्ठ नेताओं से संगठन निर्माण, कार्यकर्ताओं की भूमिका और कांग्रेस की विचारधारा को लेकर जो मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, वह आने वाले समय में हमारे कार्य का आधार बनेगा।
मैं संकल्प लेता हूँ कि बाड़मेर जिले में एक ऐसा संगठन खड़ा करने का प्रयास करूँगा जो पूरी तरह कार्यकर्ता आधारित, जनसरोकारों से जुड़ा हुआ और जनता के सुख-दुख में सहभागी हो। हमारा लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि ऐसा संगठन निर्माण करना है जो हर गांव, हर ढाणी और हर बूथ पर कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा की भावना को मजबूत करे।
इस दौरान राहुल गांधी जी द्वारा हमारे परिवारजनों से की गई आत्मीय मुलाकात और स्नेहपूर्ण संवाद ने यह संदेश दिया कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सम्मान, सहभागिता और विश्वास पर आधारित एक परिवार है। यह अपनापन और प्रेरणा जीवनभर स्मरणीय रहेगी।
संगठन सृजन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि कांग्रेस को जड़ों से और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प है। इस संकल्प को लेकर हम सब मिलकर एक सशक्त, सक्रिय और जनआधारित संगठन के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
@INCIndia@INCRajasthan@kcvenugopalmp@Sukhjinder_INC@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@ashokgehlot51@Barmer_Harish@SachinPilot@BarmerCongress
आज पुष्कर में आयोजित “संगठन सृजन” जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर राजस्थान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों से मुलाकात कर पूर्व में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए मिले अनुभव साझा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने एवं आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाने पर चर्चा की।
संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और एकजुटता से ही संभव है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर अनुभवों के आदान-प्रदान के साथ संगठन को नई सोच, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।
@INCRajasthan@RahulGandhi@GovindDotasra@TikaRamJullyINC
.@RahulGandhi Ji, your valuable words and appreciation mean a lot to us.
Thank you for your trust, encouragement, and inspiring leadership. Your guidance motivates us to continue working tirelessly for the people and to uphold the values that bind our nation together.
@Sukhjinder_INC@TikaRamJullyINC
आज पुष्कर (अजमेर) में आयोजित "संगठन सृजन अभियान" के जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया।
शिविर में राजस्थान और दिल्ली के सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से विस्तृत संवाद कर संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी इस प्रशिक्षण से प्राप्त ऊर्जा और विजन के साथ जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को और मुखरता से आगे बढ़ाएंगे।
आज पुष्कर में "संगठन सृजन अभियान" के तहत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर नेता विपक्ष @RahulGandhi जी से मिले प्रेरणादायी मार्गदर्शन ने संगठनात्मक सशक्तिकरण के संकल्प को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।
राहुल जी ने राजस्थान और दिल्ली के नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्षों से संवाद करते हुए स्पष्ट कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल संगठन का संचालन करना नहीं है, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा, कार्यकर्ताओं के विश्वास और जनता से गहरे जुड़ाव को अपने कार्य का आधार बनाना है।
उनका मार्गदर्शन इस विश्वास को और दृढ़ करता है कि सशक्त और सक्रिय संगठन ही जनता के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की लड़ाई का सबसे मजबूत आधार है। राजस्थान कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता इसी भावना के साथ संगठन को और अधिक मज़बूत बनाने एवं जन-जन तक कांग्रेस के विचार को पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
@INCIndia@INCRajasthan
संगठन सृजन की सोच को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुष्कर में आदरणीय @RahulGandhi जी ने राजस्थान कांग्रेस परिवार के साथ सामूहिक संवाद किया।
कांग्रेस पार्टी और हमारे शीर्ष नेतृत्व की सोच को हम सभी एकजुटता के साथ प्रदेश के हर घर,हर जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
@INCIndia@kharge@kcvenugopalmp@INCRajasthan
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बायतु की ओर से बढ़ती महंगाई, बिजली-पानी की गंभीर समस्या, बेरोजगारी और रसोई गैस की किल्लत जैसी जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के साथ खड़ी है और उनके हितों की लड़ाई लड़ रही है।
@INCRajasthan
आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
अपने प्रगतिशील विचारों से भारत के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सूत्रधार रहे पंडित नेहरू जी का देश की प्रगति में अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#JawaharlalNehru
“हाथ कंगन को आरसी क्या,
पढ़े-लिखे को फ़ारसी क्या!”
PIB के अधिकृत बयान के अनुसार, आज से ठीक बारह साल पहले 26 मई 2014 को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली थी, उस दिन भारतीय basket का कच्चा तेल $108.05 प्रति बैरल था और डॉलर-रुपया exchange rate 58.59 रुपए थी। उस समय पेट्रोल ₹71.51 और डीज़ल ₹56.71 प्रति लीटर मिल रहा था।
आज कच्चे तेल की कीमत $99 प्रति बैरल से कम है, लेकिन पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़कर क्रमशः ₹102.12 और ₹95.20 प्रति लीटर हो गए हैं।
यानी कच्चा तेल सस्ता हुआ, लेकिन पेट्रोल करीब 42.8 % और डीज़ल करीब 67.9 % महँगा हो गया।
हर अर्थशास्त्री जानता है कि पेट्रोल-डीज़ल की महँगाई का असर हर क्षेत्र पर पड़ता है। परिवहन से लेकर खाद्य वस्तुओं तक, आम आदमी पर महँगाई की मार बढ़ती है। इसके बावजूद सरकार की मुनाफ़ाख़ोरी जारी है।
सवाल सीधा है कि जब कच्चा तेल सस्ता हुआ, तो पेट्रोल-डीज़ल महँगा क्यों?
जनता को राहत क्यों नहीं?
जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे।
क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी।
और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।
अब जब छात्र, NSUI और INC के कार्यकर्ता न्याय की आवाज़ उठा रहे हैं - BJP की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियाँ बरसा रही हैं।
जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं - डर से चलती है।
पर हम डरने वाले नहीं हैं।
हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित सिस्टम नहीं बनता।
यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने चुराया।
जब लाखों युवा सड़क पर हों, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और PM चुप हो - तो सरकार जवाब देने नहीं, बचने में लगी है।
जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और NEET जैसे पेपर लीक रोकने के लिए foolproof सिस्टम नहीं बनता - हम रुकेंगे नहीं।
महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला।
पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं - ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे।
मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे - और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया।
और, ये बढ़त होती ही जाएगी।
महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है - चुनाव में वादे, और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार।
थार के रेतीले धोरों से उठी लोक सुरों की वह मधुर गूंज, जिसने आज विश्व पटल पर राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयाँ दी हैं,जैसलमेर की धरती के गौरव, सुप्रसिद्ध अलगोजा वादक श्री तगाराम भील जी को पद्मश्री’ सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह सम्मान केवल एक कलाकार का सम्मान नहीं, बल्कि राजस्थान की लोक आत्मा, मरुधरा की संस्कृति, लोक संगीत की परंपरा और उन अनगिनत कलाकारों के संघर्ष, साधना और समर्पण का सम्मान है, जिन्होंने अपनी कला से मिट्टी की खुशबू को देश-दुनिया तक पहुँचाया।
श्री तगाराम भील जी ने अपने अलगोजा की सुरलहरियों से थार की संस्कृति को नई पहचान दी है। आपकी साधना, सादगी और लोक कला के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
पूरा राजस्थान आज आपके इस गौरवपूर्ण सम्मान पर गर्व महसूस कर रहा है। ईश्वर से कामना है कि आप इसी प्रकार अपनी कला के माध्यम से हमारी समृद्ध लोक विरासत को नई पीढ़ियों तक पहुँचाते रहें और भारतीय लोक संस्कृति का मान-सम्मान बढ़ाते रहें।
मोदी-प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया।
दशकों में पहली बार CBSE बोर्ड परीक्षा पर इतने गंभीर सवाल उठे हैं। 18.5 लाख बच्चों ने परीक्षा दी - और एक हफ़्ते से OSM, ग़लत मार्किंग और जाँच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।
एक 17 साल का बच्चा, जिसकी कॉपी ग़लत जाँची गई, न्याय की उम्मीद में सोशल मीडिया पर आया।
मगर, उसे मदद नहीं, गालियाँ मिलीं - BJP के IT cell ने उसे “Anti-National” कहा, “Soros का एजेंट” कहा, “Deep State” का हिस्सा कहा।
एक 17 साल का बच्चा अपने भविष्य के लिए आवाज़ उठाता है और यह BJP उसे देशद्रोही बना देती है।
सच यह है - मोदी सरकार युवाओं और Gen Z से डरती है, क्योंकि वो अब सवाल पूछ रहे हैं। और जो सवाल पूछे, उसे यह सरकार बदनाम करती है, डराती है, कुचलती है।
पर सुन लीजिए, मोदी जी - यही युवा, यही Gen-Z आपका अहंकार तोड़ेगा।