बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रविवार को राजस्थान दिवस समारोह–2026 के उपलक्ष्य में विकसित राजस्थान रन–2026 का आयोजन किया गया l इसमें जन प्रतिनिधियों,विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जवानों , विद्यार्थियों के साथ आमजन ने खासा उत्साह दिखाया l
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से विकसित राजस्थान रन–2026 को जिला कलक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, समाजसेवी स्वरूप सिंह खारा,किशोर सिंह कानोड़,देवी लाल कुमावत,रमेश सिंह इंदा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l
राजस्थान दिवस समारोह के तहत बाड़मेर शहर स्थित वेणासर तालाब पर प्रातः स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया।
इस अभियान के साथ स्वच्छता सप्ताह का आगाज हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का संकल्प लिया।
#RajasthanDiwas#SwachhataSaptah#SwachhBharat@SmdsbmU
स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री रवि जैन जी द्वारा जोधपुर की स्वच्छता संबंधी तैयारियों की सराहना करते हुए आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहन दिया तथा जोधपुर संभाग के सभी नगरीय निकायों का उत्साहवर्धन किया गया |
@SwachhBharatGov
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों को मजबूती देने हेतु नगर निगम जोधपुर में आयोजित क्षमता विकास कार्यशाला में समीक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान करते स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री रवि जैन जी, साथ में संभाग के नगरीय निकायों के अधिकारीगण।
#swachhbharat@SwachhBharatGov@SmdsbmU@MoHUA_India@RoopaMishra77
बाड़मेर में कलेक्टर महोदया द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के थैले अपनाने की अपील की गई तथा दैनिक जीवन में उनके उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया।
@SmdsbmU@SwachhBharatGov
@BarmerCouncil के स्वच्छता प्रभारी एवं सहायक अभियंता श्री पुरखाराम ने 'स्वच्छ भारत मिशन' के लक्ष्यों और नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया।
@IndiaPostOffice के जनसंपर्क निरीक्षक श्री दिनेश छाजेड़ ने बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए 'सुकन्या समृद्धि योजना' और PLI की जानकारी दी।
नगर परिषद बाड़मेर द्वारा घर-घर कम्पोस्टिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं को होम कम्पोस्टिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि रसोई से निकलने वाले गीले कचरे से खाद बनाया जाए।
#SwachhBharat#HomeComposting@SwachhBharatGov@SmdsbmU