प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, थार क्षेत्र की मेरी विधानसभा बायतु में आपका हार्दिक स्वागत है।
कल आपका देश के अत्यंत महत्वपूर्ण उपक्रम HRRL रिफाइनरी के दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
चूँकि स्थानीय विधायक होने के बावजूद मुझे आपके इस दौरे के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है, इसलिए इस औद्योगिक उपक्रम से जुड़े आपके दौरे के मद्देनज़र मैं थार क्षेत्र के निवासियों की कुछ माँगें इस प्लेटफार्म के माध्यम से आपके समक्ष रखना चाहता हूँ-
1. देश में काम करने वाली व्यवसायिक कंपनीज पर जिम्मेदारी है कि CSR के तहत वे अपने मुनाफे का 2.5% हिस्सा उस क्षेत्र के विकास कार्यों पर लगाए, इसे केंद्र की सरकार द्वारा अब .25% कर दिया गया है। इस निर्णय से लाखों-करोड़ों रुपए जिनसे क्षेत्र में विकास कार्य किए जा सकते थे उनमें कटौती हुई है। इस क्षेत्र के प्रभावितों के हितों पर कुठाराघात करने वाले इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।
2. रिफायनरी से जुड़े पेट्रोकेमिकल जोन की स्थापना करते हुए क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने हेतु देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर कर में छूट (Tax Rebate) दी जाए। जिससे क्षेत्र में निवेशकों की संख्या बढ़े तथा इस क्षेत्र से जुड़े छोटे-छोटे रोजगार के अवसर भी बढ़े।
उम्मीद है थार वासियों की इन माँगों पर विचार करते हुए जल्द आमजन के हित में उचित निर्णय हो।
भारतमाला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बायतु विधानसभा के हमारे बागावास मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम मेघवाल जी के गंभीर रूप से घायल होने तथा दलपत सिंह राजपुरोहित जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और दुःखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाबूराम जी एवं दलपत सिंह जी की धर्मपत्नी के उपचार को लेकर मैं चिकित्सकों के निरंतर संपर्क में हूँ। महादेव से प्रार्थना है कि दोनों शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर सकुशल घर लौटें।
आज इंदिरा भवन नई दिल्ली में @INCIndia के हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष @kharge जी की अध्यक्षता में एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता @RahulGandhi जी,संगठन महासचिव @kcvenugopalmp जी की उपस्थिति में प्रदेश प्रभारियों एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया।
https://t.co/jfrG3aXEHi
हम गांधी-नेहरू-अंबेडकर की विचारधारा के वाहक हैं न लाठी से डरेंगे न खाकी से।
लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई को मजबूती से लड़ते रहेंगे।
📍दिल्ली
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@INCMP
बढ़ता बायतु-अपना बायतु
धोरों के बीच चमचमाती यह भव्य इमारत कोई साधारण भवन नहीं, स्थानीय विधायक Harish Chaudhary के प्रयासों से बना बायतु अस्पताल का नया परिसर है। आने वाले समय में यह क्षेत्र के आमजन के लिए आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र बनेगा,
@Barmer_Harish
चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कुलदेवी माँ कालका माताजी के पावन दरबार में दर्शन एवं पूजन कर प्रदेश और देश में अमन-चैन, सुख-शांति, समृद्धि तथा सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। माँ का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।
पहले विवेक मर जाता है
जनता ने अपना अमूल्य मत देकर उन्हें जनप्रतिनिधि बनाया है। ऐसे में जिला कलेक्ट्रेट के भीतर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास करना न केवल महज नौटंकी प्रतीत होता है, बल्कि यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना कदम भी है।
जो युवा अनेक लोगों के लिए आदर्श माना जाता हो, उसे इस प्रकार की नौटंकियां और अमर्यादित आचरण शोभा नहीं देता। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध दर्ज कराने के अनेक लोकतांत्रिक और मर्यादित तरीके मौजूद हैं, लेकिन आज की यह घटना प्रदेश की राजनीति में काले अक्षरों में दर्ज की जाएगी।
रेत के धोरों से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी सादगी, संघर्ष और जनसेवा की पहचान बनाने वाले जमीनी जननेता,बायतु के लोकप्रिय विधायक एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आदरणीय @Barmer_Harish जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपने हमेशा राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि समाज और संगठन की सेवा का माध्यम माना।
कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़े रहना, गाँव-ढाणी के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ को मजबूती से उठाना और कांग्रेस की विचारधारा को ज़मीन पर जीवंत बनाए रखना यही आपकी सबसे बड़ी पहचान है।
एक कुशल संगठनकर्ता और दूरदर्शी रणनीतिकार के रूप में आपने हर चुनौती के बीच कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य किया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, दीर्घायु रहें और इसी तरह आमजन की उम्मीदों को मजबूती देते हुए जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें।
#HBDHarishChaudhary
#JaiJagat
थार की अपणायत' थार मरुस्थल माटी में निहित प्रेम, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और अपनत्व की भावना। यह सिर्फ़ एक नारा नहीं, बल्कि एक संस्कृति है जहाँ नफरत की दीवार के स्थान पर मोहब्बत का पुल बनाया जाता है। यह क्षेत्र के निवासियों की पहचान है, जो सभी को एक मानकर पूरक के रूप में रहने का संदेश देती हैं - हरीश चौधरी
@Barmer_Harish साब ❤️✌️
गत शाम होली के रामा श्यामा पर बायतु ढाणी पधारे सांसद उम्मेदाराम जी बेनीवाल व बायतु प्रधान सिमरथाराम जी ने आत्मीय भेंट कर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।
@UmmedaRamBaytu
लाखों और करोड़ों में राशि गिनाकर राजस्थान को भ्रमित नहीं कर सकते @KumariDiya जी।
मैंने सदन में भी कहा था अभी भी जिम्मेदारी से कह रहा हूँ आप तो ये बताइए इस बजट में कुल राशि का कितना प्रतिशत शिक्षा को दिया जा रहा है?
क्या यह हिस्सा पिछले से कम है या ज़्यादा? यदि कम है तो यह मान लिया जाए कि प्रदेश की सरकार द्वारा शिक्षा के हिस्से को कम किया जा रहा है?
पिछले बजट में कुल राशि का 18% और इस बजट में कुल राशि का 17.1% शिक्षा पर व्यय रखा गया है। 0.9% की कटौती यदि आपकी नजर में सफलता है तो यह सफलता राजस्थान स्वीकार नहीं करता है, यह शिक्षा हित में नहीं है।
विधानसभा क्षेत्र के भोजासर सहित आसपास के गाँवों में हाइटेंशन विद्युत लाइन बिछाने के कार्य में किसानों के साथ हो रही मनमानी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
पिछले काफ़ी दिन से किसान इस मामले को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन संबंधित कंपनियाँ बलपूर्वक यह कार्य करना चाहती है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस विषय में जिला प्रशासन से वार्ता करने जा रहे किसानों को बीच रास्ते में जबरदस्ती रोका गया है। अपनी बात रखने का सबको अधिकार है। प्रशासन की इस तरह एक तरफ़ा कार्यवाही न्याय की बात को दबा नहीं सकती।
इस संबंध में जिला प्रशासन व सरकार के जिम्मेदारों को पूर्व में भी अवगत करवा चुका हूँ, आज पुनः इस मामले में प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बात हुई है।
सरकार इस मामले में त्वरित संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करावें।
@RajGovOfficial@BhajanlalBjp
मुझे राजनीति सिखाई..आज जो मै पग बांध कर खड़ा हूं। राहुल गांधी जी ने मुझे कहा था कि पंजाब में सियासत करना है तो मेरे साथ पग बांध कर आओ..तभी मै तुम्हे मानूंगा..
तुम इधर भेजो मुझे , तुम उधर भेजो मुझे,
नक़्शों से खेल कर चाहे जिधर भेजो मुझे।
सीमाएँ बदलने से ना डरूँगा ना झुकूँगा
मैं अपने लोगो के साथ खड़ा हूँ चाहे किधर भेजो मुझे।
#बढ़ता_बायतु