असम प्रवास के क्रम में आज कछार जिले के सिल्चर लोकसभा क्षेत्र के सुनाई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सांगठनिक बैठक में शामिल हुआ।
बैठक में जिला अध्यक्ष श्री रूपम शाह जी जिला प्रभारी श्रीमती मून स्वर्णकार जी माननीय सांसद श्री परिमल शुक्ल वैद्य जी सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन को और मज़बूत बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।@blsanthosh
जोरहाट जिला प्रवास के दौरान आज तीताबोर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कोर टीम बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश मंत्री श्री लक्ष्मीकांत ताशा जी, जिला अध्यक्ष श्री शान्तनु पुजारी जी, जिला प्रभारी श्री मृगांक बर्मन जी, सभी मंडलों के अध्यक्ष, सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन का विस्तार केवल संरचना नहीं, बल्कि एक संकल्प है — हर कार्यकर्ता तक पहुँचने और हर जनभावना से जुड़ने का।
यही भावना भाजपा को अजेय बनाती है।@blsanthosh
हिंदी साहित्य के शिखर पुरुष जनपद बस्ती के गौरव आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी की जन्म जयंती पर हार्दिक शुभकामनाए
आप अपनी कृतियों के लिए युगों युगों तक याद किए जाएंगे !
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा त्याग, निःस्वार्थ सेवा, राष्ट्र निर्माण और अनुशासन की अद्भुत मिसाल है। RSS के शताब्दी समारोह का हिस्सा बनकर अत्यंत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं।
भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर संभवत: स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।
इस सिक्के के ऊपर संघ का बोध वाक्य भी अंकित है- राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम।
जिस तरह विशाल नदियों के किनारे मानव सभ्यताएं पनपती हैं, उसी तरह संघ के किनारे भी और संघ की धारा में भी सैकड़ों जीवन पुष्पित, पल्लवित हुए हैं।
अपने गठन के बाद से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विराट उद्देश्य लेकर चला। ये उद्देश्य रहा- राष्ट्र निर्माण।
1963 में RSS के स्वयंसेवक भी 26 जनवरी की परेड में शामिल हुए थे।
उन्होंने बहुत आन-बान-शान से राष्ट्रभक्ति की धुन पर कदमताल किया था।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
देश हमें सबकुछ देता है, तो हम भी कुछ देना सीखें।
इसी दृष्टि से, राष्ट्र के घटक होने के नाते हम राष्ट्र और समाज के लिए बिना किसी शर्त अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबोले का संबोधन
#RSS100Years