गतदिवस जिला @KankerDistrict में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय किरण उसेंडी सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं 500 से अधिक मितानिन बहनों की सहभागिता रही। रैली से शुभारंभ, प्रेरक गीत, वीएचएसएनसी के प्रयासों की प्रस्तुति, तीन प्रमुख मुद्दों पर जनसंवाद एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, आंगनबाड़ी दीदी,सीएचओ, आरएचओ, और एएनएम का सम्मान किया गया।
#SwasthPanchayat #Mitanin #CommunityHealth #Kanker #Chhattisgarh
बस्तर के वनांचल से सरगुजा के पहाड़ों तक... हर घर, हर आंगन हमारा है!
33 जिलों में 72,000 से ज्यादा मितानीन बहनें मिलकर बुनती हैं, एक स्वस्थ समाज...हम स्वास्थ्य तंत्र की वो मजबूत ढाल हैं... जो कभी थकती नहीं, कभी रुकती नहीं।
#MitaninDidi#ShsrcChhattisgarh