माननीय मुख्यमंत्री जी,
@myogiadityanath
हम पिछड़े दलित वर्ग के बच्चे पिछले चार साल से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
अब हाईकोर्ट का फैसला 69000 शिक्षक भर्ती पर आ गया है कृपया फैसले का पालन करते हुए नियुक्ति दें।
#69000_शिक्षकभर्ती_आरक्षण_घोटाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला स्वीकार करते हुए चयन सूची रद्द कर दिया है।
नई चयन सूची बनाने का दिया आदेश।
#69000_शिक्षकभर्ती_आरक्षण_घोटाला
यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में HC की डबल बेंच का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द की।
आरक्षण का सही तरीके से पालन करते हुए नई लिस्ट 3 महीने के अंदर बनाये विभाग ....
#69000_शिक्षक_भर्ती_आरक्षण_घोटाला
मैंने इस विषय को हमेशा सदन से लेकर सर्वोच्च स्तर पर उठाया है। जब तक इस प्रकरण में वंचित वर्ग को न्याय नहीं मिल जाता मैं इस विषय को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए लगातार हर संभव प्रयास करती रहूंगी।
अब जबकि माननीय उच्च न्यायालय ने आरक्षण नियमों का पूर्ण पालन करते हुए नई मेरिट लिस्ट बनाने का आदेश दिया है, तब उम्मीद करती हूं कि वंचित वर्ग के प्रति न्याय होगा। जो माननीय उच्च न्यायालय ने कहा है, मैंने भी हमेशा वही कहा है।
69000 शिक्षक भर्ती मामले में माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत है। खुद पिछड़ा वर्ग आयोग ने माना था कि इस भर्ती मामले में आरक्षण नियमों की अनदेखी हुई।
सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री @thisissanjubjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
प्रकृति आपको इतनी शक्ति दे कि आप 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले से प्रभावित ओबीसी एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय दे सकें व बाबू जी के मिशन को आगे बढ़ा सकें।
अयोध्या में बीजेपी के हार का एक कारण ये भी है 👇
पिछड़े दलित वर्ग के बच्चे 640 दिन लगातार ठंडी, गर्मी, बरसात में बैठे रहें, लेकिन सरकार ने उन्हें न्याय नहीं दिया।
पिछड़ा दलित समाज सब देख रहा था।
#69000_शिक्षक_भर्ती_आरक्षण_घोटाला
आदरणीय अमित शाह जी, आदरणीय जेपी नड्डा जी,
आदरणीया अनुप्रिया पटेल जी आपको इस प्रकरण से अवगत करा चुकीं हैं।
अगर आप लोग आरक्षण के पक्ष में हो, तो 69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़े, दलित वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण क्यों नहीं दिलाते?
#69000_शिक्षक_भर्ती_आरक्षण_घोटाला
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
@narendramodi
केशव प्रसाद मौर्या जी ने 69000 शिक्षक भर्ती में हुए आरक्षण घोटाला से आपको अवगत कराया था।
परंतु आप ओबीसी एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण नहीं दिला सकें।
और अब आरक्षण के रक्षक बन रहे हैं।
#69000_शिक्षक_भर्ती_आरक्षण_घोटाला