भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश, वाराणसी सेक्टर की ट्रैप टीम द्वारा उपायुक्त जीएसटी (राज्य) सेक्टर-6 वाराणसी को ₹50 हजार/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
लोकसेवक से जुड़े भ्रष्टाचार की रिपोर्ट सतर्कता अधिष्ठान के हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर करें।
#UPPolice
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, केरल आदि राज्यों के फर्जी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले एक अपराधी को @uppstf द्वारा जनपद बिजनौर से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 02 लैपटॉप, मोबाइल फोन, 04 कूटरचित आधार कार्ड, 04 एटीएम कार्ड व 03 चेकबुक बरामद की गयी हैं।
अभियुक्त ऑनलाइन माध्यम से लोगों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाता था। जिन व्यक्तियों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती थी, उनसे धनराशि लेकर आधार e-KYC के माध्यम से आवेदन करता था तथा TEMPER MONKEY एक्सटेंशन एवं जावा स्क्रिप्ट का उपयोग कर ऑनलाइन परीक्षा के दौरान वीडियो सत्यापन (Video Verification) को बायपास कर स्वयं परीक्षा पूरी करता था। इसके बाद तैयार लर्निंग लाइसेंस की PDF व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर यूपीआई से शुल्क प्राप्त करता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkSTF
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को @uppstf द्वारा जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से रोज़ रिंग्ड प्रजाति के 380 तोते व 200 लाल मुनिया बरामद की गयी हैं।
अभियुक्त संगठित गिरोह बनाकर प्रतिबंधित एवं संरक्षित पक्षियों एवं वन्यजीवों को बलरामपुर एवं लखीमपुर के जंगलों से एकत्र कर बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली एवं अन्य राज्यों के तस्करों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkSTF
Rain is an act of nature.
A careless splash is a choice.
Drive slower through waterlogged roads and let courtesy travel with you this monsoon.
If you witness a road accident or anyone in need of immediate assistance, dial 112.
#DriveResponsibly#Monsoon#RoadSafety#SafeRoads
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं डिजिटल अरेस्ट कर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को @azamgarhpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 05 मोबाइल फोन व 02 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।
साइबर अपराधियों द्वारा फर्म के बैंक खाते का उपयोग अवैध वित्तीय लेन-देन के लिए किया गया। मात्र 5 दिनों में इस खाते में ₹4.85 करोड़ से अधिक का लेन-देन हुआ।
इस खाते से संबंधित देश के विभिन्न राज्यों में 73 साइबर शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें कुल ₹83.94 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी होना पाया गया है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी करने वाले गिरोह का अनावरण करते हुए @ambedkarnagrpol द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹10.80 लाख/- मूल्य के पीली व सफेद धातु के आभूषण, ₹1,40,620/- नकद व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के आसपास स्थित दूरस्थ एवं संपन्न गांवों को अपना निशाना बनाते थे। वे रात्रि के समय घरों की खिड़कियों की जालियां काटकर अथवा निकालकर तथा दरवाजों के ताले तोड़कर घरों में प्रवेश करते थे और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर मौके से फरार हो जाते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹3,10,010/- नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद किये गए हैं।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP
#BastiPolice थाना सोनहा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सांयकालीन पैदल गस्त कर व्यक्तियों/वाहनो को चेकिंग की गयी तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।
#BastiPolice थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सांयकालीन पैदल गस्त कर व्यक्तियों/वाहनो को चेकिंग की गयी तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।
#BastiPolice थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सांयकालीन पैदल गस्त कर व्यक्तियों/वाहनो को चेकिंग की गयी तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।
थाना कप्तानगंज कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों व दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर सुनी गईं समस्याएं जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी
#BastiPolice प्रभारी यातायात मय पुलिस टीम द्वारा रोडवेज से पचपेडिया तक पैदल गश्त करते हुए अतिक्रमण हटवाया गया एवं अनियमित वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।
जनपद के विभिन्न थानों द्वारा अपने-अपने थाना अंतर्गत रोमियो चेकिंग कर #मिशन_शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हे0नं0 की जानकारी देते हुए इसके प्रयोग के बारे में बताया गया तथा महिला अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई-
मानव तस्करी की रोकथाम हेतु थाना लालगंज, कप्तानगंज तथा हरैया क्षेत्र के विद्यालयों में चलाया गया “ऑपरेशन रक्षा” एवं विशेष अभियान मानव तस्करी, बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति, बच्चा चोरी, जहर खुरानी तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090, 181, 1076 आदि के संबंध में जागरूक किया गया।
#BastiPolice थाना सोनहा पुलिस द्वारा शांति एवं क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत एक व्यक्ति के विरुद्ध अंतर्गत धारा 170, 126,135 BNSS के तहत कार्यवाही कर मा० न्यायालय भेजा गया।