#UPPFactCheck- हरियाणा के पानीपत में आयोजित इज्तिमा के वीडियो को गाजियाबाद में मस्जिद गिराए जाने के विरोध प्रदर्शन का बताकर भ्रामक रूप से प्रसारित किए जाने का @ghaziabadpolice द्वारा खण्डन करके अफवाह फैलाने वालो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
https://t.co/zPev3nN7aW
भ्रामक दावों से सावधान रहें !
कतिपय सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हरियाणा के पानीपत से संबंधित एक वीडियो को गाजियाबाद का बताकर भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है। वीडियो के माध्यम से यह गलत दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
सभी से अपील है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे साझा न करें और न ही भ्रामक दावों को प्रसारित कर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करें।
सतर्क रहें, सत्यापित जानकारी ही साझा करें।
@Uppolice@UPPViralCheck
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा स्पाइस मनी कम्पनी के कलेक्शन एजेंट द्वारा कम्पनी की धनराशि हड़पने के उद्देश्य से रची गई 06 लाख 49 हजार रुपये की झूठी लूट की घटना का पुलिस टीमों द्वारा 06 घण्टे के अंदर किया गया सफल अनावरण के सम्बन्ध मे #SP_CITY की बाइट।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किये जा रहे उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के कुल 3212 पदों पर अधियाचन प्राप्त होने सम्बन्धी पत्र भ्रामक, कूटरचित व पूर्णतः असत्य है । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उक्त कूट रचित पत्र का खंडन करता है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें ।
किसी भी प्रकार की प्रामाणिक एवं अद्यतन जानकारी के लिए केवल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow तथा बोर्ड के आधिकारिक X (Twitter) हैंडल @upprpb का ही अवलोकन करें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@aastha11st81@GauravR84686106
#baghpatpolice
🚨 बागपत पुलिस – फैक्ट चेक 🚨
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को खिलौना समझकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। उक्त वीडियो को जनपद बागपत से जोड़कर भ्रामक रूप से प्रचारित किया जा रहा है।
बागपत पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि वायरल वीडियो का जनपद बागपत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो को बागपत का बताकर प्रसारित किया जाना भ्रामक एवं तथ्यहीन है।
कृपया बिना सत्यता की जांच किए किसी भी वीडियो अथवा भ्रामक पोस्ट को साझा न करें।
बागपत पुलिस – सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।
@Uppolice
दिनांक 11.11.2026 को समय लगभग 18:00 बजे थाना विजयनगर क्षेत्रान्तर्गत सर्वोदय नगर में दो व्यक्तियों के मध्य मारपीट का विवाद हुआ, जिसके दौरान एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया । घायल व्यक्ति को उसके परिवारजनों द्वारा स्वयं थाना विजयनगर लाया गया । पुलिस द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सहायता हेतु घायल को उसके परिवारजनों के साथ ही अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया ।
स्पष्ट किया जाता है कि मृतक व्यक्ति की मृत्यु न तो थाने पर हुई है और न ही थाने पर किसी प्रकार की हत्या/मर्डर की घटना हुई है। इस सम्बन्ध में पुलिस के पास प्रयाप्त सीसीटीवी फुटेज एवं इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य उपलब्ध हैं।
कुछ व्यक्तियों/सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा जानबूझकर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि मृतक की मृत्यु थाने पर हुई अथवा थाने पर ही मर्डर किया गया । ऐसी अफवाहें पूर्णतः झूठी, भ्रामक एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली हैं ।
उक्त झूठी अफवाहें फैलाने वाले सभी सोशल मीडिया हैंडल्स/व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर दंडात्मक/वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । संबंधित हैंडल्स की पहचान कर उनके विरुद्ध तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है । जन सामान्य से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें । अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
@Uppolice@UPPViralCheck
#baghpatpolice
दिनांक 08.11.2026 को रात्रि लगभग 09:45 बजे थाना रमाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुर खड़ाना में गांव के ही रहने वाले मोनू उर्फ प्रवीण एवं धीरज द्वारा गोली चलाई गई, जो दीवार से टकराकर (रिकोचिट होकर) वादी के पुत्र सौरभ को लग गई, जिससे वह घायल हो गया। सौरभ वर्तमान में राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात है। इसके अतिरिक्त, आरोपियों द्वारा सौरभ के भाई विनीत के सिर पर डंडे से प्रहार कर उसे भी घायल कर दिया गया था।
घायल सौरभ का उपचार मेरठ स्थित अस्पताल में चल रहा है तथा उसकी स्थिति सामान्य है। उनके स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जा रही खबरें असत्य एवं भ्रामक हैं।
प्रकरण में थाना रमाला पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
@Uppolice
🚨 खण्डन | तथ्यात्मक स्पष्टीकरण:-
थाना बसखारी क्षेत्रान्तर्गत चाकू से हमला किए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना के संदर्भ में स्पष्ट किया जाता है कि प्रकरण गन्ने के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के मध्य आपसी कहासुनी से संबंधित है।
स्थानीय पुलिस द्वारा जानकारी करने पर चाकू से हमला किए जाने संबंधी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत भी प्रस्तुत नहीं की गई है।
मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
#AmbedkarNagarPolice #UPPolice #FactCheck
@prachiIPS@Uppolice
#baghpatpolice
🚨 बागपत पुलिस – फैक्ट चेक (Fake News Alert) 🚨
सोशल मीडिया पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ एक व्यक्ति की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे बागपत में हुए विवाद के दौरान गोली लगने से घायल हुए सौरभ तोमर की तस्वीर बताकर पोस्ट किया जा रहा है।
बागपत पुलिस द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह दावा भ्रामक पाया गया है।
वायरल तस्वीर नवंबर 2025 की है, जिसमें माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ दिखाई दे रहे व्यक्ति सौरभ एस. नायर हैं, जो राष्ट्रपति के ADC (Aide-de-Camp) हैं तथा स्वस्थ हैं।
यह तस्वीर बागपत की घटना में घायल सौरभ तोमर की नहीं है।
⚠️ बागपत पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी फोटो अथवा खबर की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे शेयर न करें। भ्रामक खबरों एवं अफवाहों से बचें तथा जिम्मेदार नागरिक बनें।
सतर्क नागरिक – सुरक्षित समाज।
@Uppolice
भ्रामक दावों से सावधान रहें !
कतिपय सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हरियाणा के पानीपत से संबंधित एक वीडियो को गाजियाबाद का बताकर भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है। वीडियो के माध्यम से यह गलत दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
सभी से अपील है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे साझा न करें और न ही भ्रामक दावों को प्रसारित कर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करें।
सतर्क रहें, सत्यापित जानकारी ही साझा करें।
@Uppolice@UPPViralCheck
खंडन / FAKE NEWS ALERT--- कतिपय सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा निम्न भ्रामक एवं असत्य सूचना/पोस्ट का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
"दीपावली से पहले 05 तारीख को सैलरी भुगतान का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है। सभी कंपनियों को इस आदेश का पालन करना होगा, चाहे वह प्राइवेट हो या सरकारी। 05 नवंबर तक हर कर्मचारी के खाते में सैलरी प्लस ₹5,100 दीपावली बोनस पहुंच जाना चाहिए। ऐसा निर्देश दिया गया है। यह सुनते ही कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। यदि कोई भी कंपनी इस आदेश का पालन नहीं करती है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
उक्त सूचना पूर्णतः असत्य, भ्रामक एवं निराधार है। कंपनियों द्वारा नियमानुसार निर्धारित देय भुगतान किए जा रहे हैं।
उपरोक्त भ्रामक खबर तैयार कर पोस्ट करने वाले के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । भ्रामक, असत्य अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री का प्रसार कर औद्योगिक अशांति फैलाने वाले षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जनसामान्य से अपील है कि ऐसे भ्रामक एवं अपुष्ट संदेशों का प्रसार न करें तथा किसी भी सूचना को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें।
@Diksha_sharma03 आपके द्वारा बिना सत्यापन/पुष्टि किए बिना जनपद हापुड़ की घटना दर्शाकर उक्त भ्रामक वीडियो पोस्ट की गई है, जो पूरी तरह तथ्यहीन है, इसलिए आपके विरुद्ध थाना हापुड़ नगर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
@Uppolice
राष्ट्र प्रेम, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान की प्रतीक है- वर्दी
पुलिस स्मृति दिवस पर @Uppolice द्वारा जारी लघु फिल्म 'वर्दी' 'कीर्ति चक्र' से सम्मानित UP-STF के शहीद निरीक्षक श्री सुनील कुमार जी के शौर्य और शहीदों के परिजनों के त्याग व वेदना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि है।
वीरता, संवेदना और समर्पण की इस प्रेरक गाथा को अवश्य देखें...
https://t.co/8d5p1RayP8
1/4
On the occasion of #PoliceCommemorationDay, Shri Rajeev Krishna (@Rajeevkrishna69), IPS, DGP, @Uppolice, pays tribute to the brave police personnel who made the supreme sacrifice in the line of duty and acknowledges their exemplary dedication to the service of the nation.
#SaharanpurPolice#खण्डन
➡️आज दिनांक 17.10.2026 को थाना बेहट क्षेत्र में दीपक सैनी द्वारा डायल-112 पर सूचना दी गई कि रायपुर मार्ग पर चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे मारपीट कर ₹10,10,000/- लूट लिए हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर जाँच की, जिसमें उक्त धनराशि दीपक सैनी की गाड़ी से ही बरामद हुई। पूछताछ में कर्ज के चलते लूट की झूठी सूचना देने की बात सामने आई। प्रकरण में झूठी सूचना देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराने की कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
@Uppolice@adgzonemeerut@digsaharanpur@aajtak@bstvlive@News18UP@abplive
कतिपय सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा "नोएडा पुलिस द्वारा ध्रुव राठी को गिरफ्तार किए जाने" संबंधी सूचना/पोस्ट प्रसारित की जा रही है।
उक्त सूचना पूर्णतः असत्य, भ्रामक व निराधार है। नोएडा पुलिस द्वारा ध्रुव राठी की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
जनसामान्य से अपील है कि ऐसे भ्रामक एवं अपुष्ट संदेशों का प्रसार न करें तथा किसी भी सूचना को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें।
भ्रामक, असत्य अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री का प्रसार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#BijnorPolice
थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पैरूवाला में रामलीला मंचन को स्थानीय पुलिस द्वारा रोके जाने के संबंध में प्रसारित की जा रही भ्रामक सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर की बाइट ।
#UPPolice
अवगत कराना है कि दिनांक 09.10.2026 को थाना पहासू क्षेत्रान्तर्गत नगला खेड़ा गांव में बच्चों की आपसी लड़ाई में दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्ष एक ही संप्रदाय के हैं तथा पड़ोसी हैं एवं पूर्व में एक दूसरे से परिचित हैं। दोनों पक्षों ने अपने-अपने घरों में ईंट-पत्थर फैलाकर पुलिस को पथराव की झूठी सूचना दी। पुलिस द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पथराव का होना नहीं पाया गया दोनों पक्षों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में थाना पहासू पर अभियोग पंजीकृत है तथा मौके से 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पूर्ण शांति व्यवस्था कायम है।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी शिकारपुर श्री दीपक कुमार की बाइट-
#UPPolice