हरियाणा में डॉ. बी.आर. अंबेडकर लाइब्रेरी का नाम परिवर्तित किए जाने के निर्णय को निरस्त कर मूल नाम बहाल किए जाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रद्धेया द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया।
@mygovindia@rashtrapatibhvn
जय भीम! जय संविधान! जय मंडल! जय जोहार! जय भारत!
उत्तर प्रदेश की धरती पर अब एक नया सवेरा होने जा रहा है! हक, हिस्सेदारी और सामाजिक न्याय की आवाज़ को बुलंद करने के लिए इस जून से शुरू हो रही है ऐतिहासिक 'सत्ता परिवर्तन यात्रा'।
यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि दबे-कुचले, शोषित और वंचित समाज के आत्मसम्मान की हुंकार है। बाबा साहेब के संविधान और मंडल कमीशन के अधिकारों की रक्षा के लिए अब हमें एकजुट होना होगा। जब तक हर हाथ को काम और हर वर्ग को सही सम्मान नहीं मिलता, हमारा यह संघर्ष थमेगा नहीं।
बदलाव की इस महाक्रांति में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं। यात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट, रूट और लाइव कार्यक्रमों की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी हमारे आधिकारिक WhatsApp Channel से जुड़ें।
🔗 Join Link: https://t.co/7jANuE1jFW…
उठो, जागो और अपने अधिकारों के लिए इस बदलाव का हिस्सा बनो!
देश की आज़ादी के लिए मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में अपना सब कुछ न्योछावर कर हँस्ते-हँस्ते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं!
4 जून से @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद जी के नेतृत्व में शुरू होने वाली #सत्ता_परिवर्तन_यात्रा के संबंध में आज ASP के राष्ट्रीय महासचिव @Ravinder_ASPK जी के नेतृत्व में मुरादाबाद मंडल की बैठक हुई
यह दिन डायरी में नोट करके रख लो, चन्द्रशेखर आजाद जी के नेतृत्व में हजारों लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर बताएंगे कि अब यूपी में परिवर्तन की हवा चल रही है
उत्तर प्रदेश में @AzadSamajParty धूम मचाने वाली है 🔥
विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ी की खबरों के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों को लेकर सामने आ रही शिकायतें बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं।
भाजपाइयों, कोई तो परीक्षा ठीक से करवा लीजिए।
नाकामियों की भी हद है — कभी पेपर लीक, कभी भर्ती घोटाले, कभी परीक्षा रद्द, कभी कॉपी बदलने के आरोप, कभी “वीआईपी रोल नंबर” की चर्चा और अब परिणामों तक पर सवाल उठ रहे हैं।
युवाओं का भविष्य मजाक बनाकर रख दिया गया है।
तीनों खबरें साफ बता रही हैं कि मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के “निर्बाध बिजली आपूर्ति” वाले निर्देश हर साल की औपचारिकता बन चुके हैं, क्योंकि हर गर्मी में वही बिजली संकट, वही कटौती, वही ट्रिपिंग और वही प्रशासनिक दावे दोहराए जाते हैं।
थर्मल पावर इकाइयों का बंद होना, ट्रांसफॉर्मरों पर बढ़ता भार, कर्मचारियों की भारी कमी और कमजोर बिजली प्रबंधन ने पूरे संकट को और भयावह बना दिया है। जनता से भारी बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के नाम पर वसूली तो हो रही है, लेकिन बदले में अंधेरा और परेशानियां मिल रही हैं।
जब हालात हर साल वही हैं, तो इस बार के निर्देश भी सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाएंगे।
और हाँ, अब बस मानसून आने दीजिए… फिर जलभराव रोकने और तैयारी के निर्देशों वाली खबरें भी आने लगेंगी, जबकि हर साल मुख्यमंत्री जी का अपना जिला गोरखपुर ही जलभराव और बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीर बना रहता है।
यूपी में जंगलराज कायम है। कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में दलित समाज की बेटी पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला बेहद शर्मनाक है।
@Uppolice@dgpup अभी तक की गई कार्यवाही से अवगत कराया एवं घटना से जुड़े सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
10 विधानसभा मार्ग, लखनऊ स्थित बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर महासभा एवं अस्थि कलश स्थल को यथास्थिति बनाए रखने तथा संरक्षित किए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@CMOfficeUP
जिला कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा संभरपुर गांव में 16 वर्षीय दलित किशोर शिवम कोरी और उसके पिता के साथ हुई बर्बरता कोई 5000 साल पुरानी घटना नहीं, बल्कि सिर्फ 13 दिन पहले, 2 मई की रात 9 बजे घटी एक सच्चाई है जो आज भी हमारे समाज के माथे पर कलंक बनकर खड़ी है।
मजदूरी और खेती कर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले पिता-पुत्र खेत में काम कर रहे थे। तभी प्यास से बेहाल बेटे ने पिता के कहने पर सरकारी हैंडपंप पर रखे बाल्टी-लोटे से पानी पी लिया। बस इतनी सी बात पर जातंकवादियों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गालियां दीं और कहा कि “नीच जाति ने बाल्टी छूकर धर्म भ्रष्ट कर दिया है।” इसके बाद जो हुआ, वह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला है- उसे मुर्गा बनाया गया, निर्वस्त्र किया गया, जूतों से बेरहमी से पीटा गया, जूते में थूक कर चटवाया गया और उसी जूते में पानी भरकर पिलाया गया। इतनी क्रूरता की गई कि उसकी पसलियां तक तोड़ दी गईं।
यह घटना साफ दिखाती है कि आज भी दलित समाज को इंसान नहीं समझा जा रहा है और अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है।
@UPGovt से हमारी मांग है:- इस अमानवीय कृत्य के सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी धाराएं लगाई जाएं और पीड़ित परिवार को सुरक्षा तथा समुचित मुआवजा दिया जाए।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषित-वंचित समाज और महिलाओं के महान मुक्तिदाता, ज्ञान के अप्रतिम प्रतीक विश्व रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर आज मध्य प्रदेश के दतिया ज़िले में आयोजित “आदरांजलि सभा” में उन्हें विनम्र आदरांजलि अर्पित की।
बाबा साहेब का जीवन हमें न्याय, समानता और सामाजिक सम्मान के लिए निर्भीक संघर्ष करने का मार्ग दिखाता है।
हम उनके सपने—भेदभावमुक्त और बराबरी पर आधारित भारत—को साकार करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
#babasahabambedkar
हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पुरन कुमार जी के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। वे एक ऐसे अधिकारी थे जिन्होंने हमेशा प्रशासन में पारदर्शिता, वरिष्ठता के अधिकार और अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधित्व के मुद्दों पर साहसपूर्वक आवाज उठाई।
कुमार साहब ने कई बार भेदभाव और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ अपनी बात रखी। विशेष रूप से उन्होंने नए पद सृजित कर उन्हें अपमानित करना और भेदभावपूर्ण तरीके से तैनाती करना—जैसे कि IGP (होम गार्ड्स) पद पर नियुक्ति—को सार्वजनिक रूप से उजागर किया। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे केवल व्यक्तिगत अधिकारों तक सीमित नहीं थे, बल्कि पूरे सिस्टम में न्यायसंगत और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए महत्वपूर्ण थे।
यह दुखद है कि ऐसे संवेदनशील और साहसी अधिकारी का जीवन इस प्रकार समाप्त हुआ। हम @cmohry से मांग करते हैं कि इस मामले की त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी सीबीआई जांच सुनिश्चित की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त दंड मिले।
हम अपनी संवेदनाएँ परिवार और सहयोगियों के लिए व्यक्त करते है।
@NayabSainiBJP
बीरपुर अम्बेडकर पार्क की जगह में धांधली करने तथा भीम आर्मी कार्यकर्ता अरविन्द बाल्मीकि पर झूठा मुकदमा लगाने व जेल भेजे जाने के विरोध में घाटमपुर SDM कार्यलय का घेराव दिनांक 20/09/25 सुबह 11 बजे बीरपुर पार्क से SDM कार्यालय
सभी साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।
बीरपुर अम्बेडकर पार्क की जगह में धांधली करने तथा भीम आर्मी कार्यकर्ता अरविन्द बाल्मीकि पर झूठा मुकदमा लगाने व जेल भेजे जाने के विरोध में घाटमपुर SDM कार्यलय का घेराव दिनांक 20/09/25 सुबह 11 बजे बीरपुर पार्क से SDM कार्यालय
सभी साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।
@Uppolice
@KaushalValmiki5@Uppolice बीरपुर अम्बेडकर पार्क की जगह में धांधली करने तथा भीम आर्मी कार्यकर्ता अरविन्द बाल्मीकि पर झूठा मुकदमा लगाने व जेल भेजे जाने के विरोध में घाटमपुर SDM कार्यलय का घेराव दिनांक 20/09/25 सुबह 11 बजे बीरपुर पार्क से SDM कार्यालय
सभी साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।
@UPPolNRI
कल कानपुर देहात के ज्योति ग्राम के निवासियों के साथ हुई बैठक में,भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के मिशन और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया और ग्रामवासियों ने माननीय चंद्र शेखर आजाद जी और माननीय विनय रतन सिंह जी के कार्यों को समर्थन देने का वचन दिया।
@BhimArmyChief
उत्तरप्रदेश के जिला ग़ाज़ियाबाद के ग्राम *मसोटा थाना मसूरी* में दलित परिवार को ठाकुर दबंगों द्वारा घर में बंधक बनाकर पीटा गया। पीड़ित पक्ष की गुहार पर भी पुलिस गाँव तक नहीं पहुँची, बल्कि दिखावटी कार्यवाही की गई। FIR में भी गम्भीर धाराएँ लगाना पुलिस ने जानबूझकर टाल दिया।
ये साफ़ दर्शाता है कि प्रदेश की सरकार जातीय हिंसा को बढ़ावा दे रही है और प्रशासन दबंगों की कठपुतली बन चुका है। पीड़ितों को न्याय दिलाने की बजाय पुलिस अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।
भीमआर्मी भारत एकता मिशन की माँग हैं कि-
* दोषियों पर *सख़्त धाराओं* में मुक़दमा दर्ज किया जाए।
* पूरे मामले की *निष्पक्ष जाँच* हो।
* लापरवाह व पक्षपाती पुलिस अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
* भयभीत पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए।
@CMOfficeUP@Uppolice@dgpup@ghaziabadpolice तत्काल संज्ञान लें और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएँ।
भीमआर्मी व आज़ाद समाज पार्टी (का•) पीड़ित परिवार के साथ हैं
महामना रामस्वरूप वर्मा जी के साथ मिलकर ‘अर्जक संघ’ की नींव रखने वाले, वैज्ञानिक चिंतक, मानववादी विचारक, पूर्व सांसद महाराज सिंह भारती जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
जय अर्जक, जय भीम, जय मंडल, जय जोहार, जय संविधान।