रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मा. मुख्यमंत्री जी की घोषणा के कार्यक्रम का निकुंज हॉल में सजीव प्रसारण किया गया। रक्षाबन्धन पर्व पर महिलाओं हेतु निःशुल्क बस यात्रा की इस जनकल्याणकारी पहल को लेकर उपस्थित जनों में उत्साह रहा।🚌
#RakshaBandhan2026#UPSRTC#FreeBusTravel
@dmbulandshahr महोदय के निर्देश पर जनपद के 72 माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विद्यालयों का रैण्डम निरीक्षण किया गया। शैक्षिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर कमियों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अनधिकृत अनुपस्थिति पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एम.एस.इंटर कॉलेज सिकंदराबाद का निरीक्षण किया गया। सभी व्यवस्थाएं देखी गई।छात्र-छात्राओं से बात कर संतुष्टि ली गई और उनसे बात कर प्रोत्साहित किया गया।
आज जनपद की सिकन्द्राबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर, जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। अनिस्तारित शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।
@UPGovt@UpRuralDev@InfoDeptUP
आज निर्माणाधीन मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय, चन्देरू, सिकन्द्राबाद का निरीक्षण कर निर्माण प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
आज विकास खण्ड बुलन्दशहर स्थित खेतलपुर भाँसोली गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंजिकाओं को अद्यतन रखने, व्यापक साफ-सफाई कराने तथा नियमित रूप से हरे चारे की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। एक पंखा खराब पाए जाने पर उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये गये।
ब्लॉक सिकन्द्राबाद में गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गोवंशों के बारिश से बचाव, जलभराव की स्थिति, स्वच्छ पेयजल, हरा चारा व भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित करने, CCTV को कंट्रोल रूम से जोड़ने तथा कमियों के तत्काल निस्तारण के निर्देश। #गौसेवा
ब्लॉक बुलन्दशहर में गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गोवंशों के बारिश से बचाव, जलभराव की स्थिति, स्वच्छ पेयजल, हरा चारा व भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित करने, CCTV को कंट्रोल रूम से जोड़ने तथा कमियों के तत्काल निस्तारण के निर्देश। #गौसेवा
#HarGharTiranga 🇮🇳अभियान अंतर्गत मा. जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में भव्य #तिरंगा_कॉन्सर्ट, #तिरंगा_मेला एवं #तिरंगा_प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा तिरंगे से प्रेरित उत्पाद, कलाकृतियाँ, राखी आदि के स्टॉल लगाए गए, जिनका मा. जनप्रतिनिधिगण ने भ्रमण कर सराहना की।
#कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आज खुर्जा के सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर तथा शिकारपुर के गांव बरासऊ में शिव मन्दिर तथा आवागमन के रास्तों का भ्रमण किया, #जलाभिषेक के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को देखा गया। सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
@UPGovt
दिनाँक 29 जुलाई, 2026 को आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक आहूत की गयी। बैठक में कृषि एवं सम्बन्धित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों तक अधिकतम लाभ पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न।
छोट बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न॥
वाराणसी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष पर आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' के शुभारंभ समारोह में संबोधित कर परमपूज्य संत श्री निरंजन दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री गुरु रविदास महाराज जी की वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित पवित्र जन्मस्थली की पावन माटी को कलशों में संग्रहित कर देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में भेजकर सामाजिक समरसता का संकल्प लिया गया।
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के संदेश ऐसे समाज की परिकल्पना करते हैं, जहां सभी के लिए समान अवसर, सम्मान और समृद्धि हो। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ इसी लोककल्याणकारी संकल्प को धरातल पर साकार कर रही है।
इस अवसर पर मा. केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री @arjunrammeghwal जी, मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, मा. राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री @tarunchughbjp जी, भाजपा के मा. राष्ट्रीय महासचिव श्री @dushyanttgautam जी, मा. केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी, भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @LalSinghArya जी, राजस्थान के मा. उप मुख्यमंत्री डॉ. @DrPrembairwa जी, मा. उप मुख्यमंत्री श्री @brajeshpathakup जी, मा. मंत्रीगण, पूज्य संतगण, भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
📢 जल सारथी (Jal Sarthi) ऐप से ग्रामीण जलापूर्ति की रियल टाइम जानकारियाँ एक क्लिक पर
इसके माध्यम से #जलजीवन मिशन से जुड़े
उ०प्र० के गांवों की ग्रामीण पेयजल योजना की विभिन्न सेवाएं-
🤖 Android (Play Store):
https://t.co/NrMfcguHx5
🍎 iPhone (App Store):
https://t.co/TQ1qe49xPf
जनपद में #कांवड़_यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए आज अनूपशहर में विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों/कार्यों की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की गयी। सम्बन्धित अधिकारियों को सभी आवश्यक #सुविधाएँ समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों का आज आयुक्त मेरठ मंडल, मेरठ श्री भानु चन्द्र गोस्वामी, डीआईजी मेरठ रेंज श्री कलानिधि नैथानी जी द्वारा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
सावन मास के अवसर पर रामघाट तथा नरौरा गंगा घाट पर कांवड़ियों/श्रद्धालुओं हेतु की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली तथा सुरक्षा, पार्किंग, लाइट्स, पेयजल,शौचालय, गोताखोरों आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गए।