A Wife's Silent Sin – A forbidden journey of an Indian wife In quiet nights, devoted Anjali faces temptation, guilt, and raw desire... Will she surrender to her silent sins? 18+ explicit erotica. Dive in now! https://t.co/mb2wgBQ2kE #EroticRomance#IndianErotica#NewRelease
!! इश्क़ की नादानियाँ !!
ऐ दिल..!
ज़रा आहिस्ता
धड़क,कुछ कहा है
मैंने, शायद तूने सुना नहीं,
तू छीन सकता है मेरा चैन ओ
सुकून,पर मेरे इश्क़ का वो मीठा सा
दीवानापन नहीं..!!
हर
झुकी हुई नज़र
का मतलब, सिर्फ़ इंकार
नहीं होता, जो लफ़्ज़ों में बयां
हो जाए आसानी से,वो मुकम्मल
प्यार नहीं होता..!!
यूँ तो
महक उठती
हैं रातें,चंद कलियों
के खिल जाने से,मगर हर
दिलकश ख़ुशबू का सबब,सिर्फ़
गुलज़ार नहीं होता..!!
शरमाती
हुई इन गालों
की सुर्ख़ी पर,तेरे ही
नाम के पहरे होते हैं,मेरी
काजल वाली इन आँखों में,
तेरे ही ख़्वाब गहरे होते हैं..!!
दिखावे
के लिए जिनसे
अक्सर, कर लेती हूँ
मैं झूठी सी तकरार, सच
तो ये है कि इस दिल में, उन्हीं के
निशान गहरे होते हैं..!!
एक
शाम मैंने भी
रब से दुआ मांगी,
दुआ में तेरी सारी उदासियाँ
मांगी, रब ने हँसकर कहा, तुझे
ग़म तो उसके दे दूँ मगर, उसे क्या
कहूँ जिसने अपनी हर दुआ में, सिर्फ़ तेरी मुस्कुराहटों की रवानगी मांगी..!!
ऐ दिल..!
ज़रा आहिस्ता
धड़क,कुछ कहा है
मैंने, शायद तूने सुना नहीं,
तू छीन सकता है मेरा चैन ओ
सुकून,पर मेरे इश्क़ का वो मीठा सा
दीवानापन नहीं..!!
#Khusboosingh #ख़ुशबू_सिंह