व्यापारी की हत्या मामले में धरना खत्म
धरने पर बैठे लोगों के साथ बनी सहमति
डिप्टी SP और CI को हटाने पर बनी बात
कुचामन थाने का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर
शव का हुआ पोस्टमार्टम, जल्द होगा अंतिम संस्कार
#kuchamanCity#CrimeNews#RajasthanWithNews@Didwanapolice
आरएलपी पार्टी नहीं, हनुमान जी का परिवार है —
आदेश मिला और योद्धा मैदान में उतर गए!
— एसएमएस आग पीड़ितों के लिए डॉ. श्रवण चौधरी और टीम धरने पर —
गिरफ्तार हुए, पर झुके नहीं! 💪 #RLP
— जहाँ सिस्टम चुप था, वहाँ आरएलपी बोल उठी
धरना भी दिया, गिरफ्तारी भी झेली!
— बेनीवाल पहुंचे मौके पर,
योद्धा पहले से मैदान में थे —
यही फर्क है, यही परिवार है!
— आग एसएमएस में लगी थी,
पर जलता ज़मीर आरएलपी का दिखा!
@hanumanbeniwal@BhajanlalBjp
हनुमान बेनीवाल जहाँ भी जाते है न्याय दिलाकर ही आते है.....
आज भी परिजनों की सभी मांगे मान ली गयी है....
1. डिप्टी SP और CI को तुरन्त हटाया जायेगा और सस्पेंड किया जायेगा..
2. थाने के स्टाफ जिनका सहयोग नहीं मिला उन सबको लाइन हाजिर किया जायेगा....
3. परिजनों को निशुल्क सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी...
4. पुरे मामले की जाँच ADG क्राइम और ADG- SOG की सयुंक्त टीम बनाकर की जाएगी..
5. ACG और ATS ये दोनों मिलकर केंद्र सरकार से वार्ता करके इंटरपोल के माध्यम से इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश करेंगे और संयुक्त कार्रवाई की जाएगी..
6. किसी भी जिले में इस गेंग से जुड़े लोगों की सम्पति कुर्क की जाएगी और बुलडोजर चलवाया जायेगा, वीरेन्द और रोहित की सम्पतियों पर साथ दिन में बुलडोजर चलवाया जायेगा....
7. शहर में अभय कंट्रोल रूम बनाने की कार्रवाई सात दिन में शुरू की जाएगी....
धन्यवाद हनुमान बेनीवाल जी 🙏 ❤️
@hanumanbeniwal
राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेताप्रतिपक्ष,बीकानेर से पूर्व सांसद व किसान नेता बड़े भाई श्री रामेश्वर जी डूडी का निधन की खबर अत्यंत दुःखद है | ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें,मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष,बीकानेर से पूर्व सांसद व किसान नेता श्री रामेश्वर जी डूडी का निधन हो जाना अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है | हमेशा परिवारिक सदस्य की तरह स्नेह रखने वाले रामेश्वर जी डूडी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है | श्री रामेश्वर जी डूडी जब नेता प्रतिपक्ष थे ,तब मैं उनके साथ विधायक रहा,उन्होंने सदन में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दायित्व को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया |
मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि वो उनकी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें,मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
#si_भर्ती_2021 ट्रेनी SI वंदना ने @hanumanbeniwal की बड़ी तारीफ की 🥵
"बेनीवाल जी बहुत अच्छे नेता हैं, उनके एक बयान से सरकार, अधिकारी झुक जाते हैं, हमेशा किसान,पीड़ित का साथ दिया"
HB ने कहा बेटा इस भर्ती में बहुत फर्जी है मैं इसलिए साथ नही दे सकता माफ करना !
@1K_Nazar#si_भर्ती
संघर्ष की राह कठिन ज़रूर होती है, लेकिन हनुमान बेनीवाल जी का संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता।
हाईकोर्ट का SI भर्ती 2021 रद्द करने का निर्णय जनता की जीत है और बेनीवाल जी की ऐतिहासिक लड़ाई का परिणाम। 🔰
#SI_भर्ती_2021@hanumanbeniwal
#SI_भर्ती_2021 पेपर लीक मामले में माननीय न्यायालय ने कि भर्ती रद्द की घोषणा।
आज सत्य जीत गया है माफिया हार गए हैं।
4 वर्षों व पिछले 4 महिने का हमारा संघर्ष आज जीत गया है।
सत्यमेव जयते 💪🔥
#si_भर्ती_2021_रद्द_करो
सेवा में,
श्री नरेंद्र मोदी जी
माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार
नई दिल्ली, भारत - 110001
विषय: अश्लील एवं अर्ध-अश्लील (Porn एवं Semi-Porn) वेबसाइटों एवं सोशल मीडिया सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु अनुरोध।
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि वर्तमान समय में इंटरनेट एवं सोशल मीडिया पर अश्लील एवं अर्ध-अश्लील सामग्री अत्यधिक मात्रा में उपलब्ध है। यह सामग्री समाज, विशेषकर बच्चों, किशोरों एवं युवाओं के मानसिक और नैतिक विकास पर गहरा एवं नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।
इन साइट्स/कॉन्टेंट के दुष्प्रभाव निम्नलिखित हैं:
01. किशोरों और युवाओं में लत उत्पन्न कर उनका भविष्य बर्बाद करती है।
02. समाज में यौन अपराधों, छेड़छाड़ एवं शोषण की प्रवृत्ति को बढ़ावा देती है।
03. पारिवारिक संबंधों में दरार एवं सामाजिक मूल्यों का ह्रास करती है।
04. बच्चों के मनोविज्ञान पर गंभीर चोट पहुँचाकर उन्हें गलत दिशा की ओर मोड़ती है।
माननीय प्रधानमंत्री जी, जिस प्रकार आपकी सरकार ने ऑनलाइन रियल मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाकर एक ऐतिहासिक सामाजिक सुधार किया है, उसी प्रकार यदि Porn एवं Semi-Porn वेबसाइटों और सोशल मीडिया सामग्री पर भी कठोर प्रतिबंध लगाया जाए तो यह हमारे देश के परिवार, समाज एवं युवा वर्ग के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
अतः, नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (@NCIBHQ) आपसे विनम्र अनुरोध करता है कि इस विषय पर तत्काल ठोस कदम उठाते हुए संबंधित मंत्रालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की कृपा करें। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में यह कदम निश्चित ही भारत को नैतिक, सशक्त एवं सुरक्षित समाज की ओर अग्रसर करेगा।
सादर,
सुरेश शुक्ल
अध्यक्षा/ निदेशक
नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो
(राष्ट्रव्यापी गैर सरकारी संगठन)
ईमेल: [email protected]@narendramodi@PMOIndia@rashtrapatibhvn@HMOIndia
जोधपुर जिले की बावड़ी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 20 (गंगाणी) में हुए उप -चुनाव के परिणाम में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार श्री भगाराम ईनाणीया को 589 मतों से चुनाव जीतने पर मैं RLP परिवार की तरफ से उन्हें बधाई देता हूं | इस वार्ड के मतदाताओं ने कांग्रेस व भाजपा जैसे राष्ट्रीय पार्टियों को नकारकर उन्हें तीसरे व चौथे नंबर पर रखते हुए यह संदेश दिया कि आने वाले पंचायती राज चुनाव में जनता की भावना मजबूती से RLP के साथ रहेगी |
आज दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से उनके आवास पर मुलाकात करके नागौर व डीडवाना - कुचामन जिले सहित राजस्थान के सड़को के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की , मुख्यत: निम्न मांगो / मुद्दों पर मंत्री जी से बात हुई -
1- नागौर जिला मुख्यालय पर स्थित मानासर फाटक पर बने ROB की गलत डिजाइन व निम्न गुणवत्ता का खामियाजा आज आम जन भुगत रहा है,मैने विगत दिनों इस ROB का निरीक्षण किया और जो कमियां सामने आई उन्हें मंत्री को बताया और इस ROB की गलत डिजाइन,घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार अभियंता,ठेकेदार और DPR बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग रखी,मंत्री जी कहा इस मामले में गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर इस ROB को तोड़कर पुनः बनाया जाएगा |
2- नागौर शहर में मुंडवा तिराहे से अठियासन फ्लाई ओवर तक फॉर लेन सड़क मय डिवाइडर व रोड़ लाइट्स के कार्य की स्वीकृति करने की मांग दोहराई,
3- मानासर आरओबी से चिमरानी की तरफ बाईपास तक 7 किमी सड़क के फॉर लेन सड़क मय डिवाइडर व रोड़ लाइट्स के कार्य की स्वीकृति की मांग दोहराई
4- नागौर शहर में पुराने बीकानेर बाईपास पर आरटीडीसी होटल से कृषि मंडी तिराहे तक फॉर लेन सड़क के नवीनीकरण व चौड़ाईकरण मय डिवाइडर व रोड़ लाइट्स के कार्य की स्वीकृति की मांग रखी,
5-नागौर शहर में विजय वल्लभ चौक से अमरपुरा तक फॉर लेन सड़क के चौड़ाईकरण व नई रोड़ लाइट्स लगाने के कार्य की मांग दोहराई,
6- डीडवाना - कुचामन जिले में बांठड़ी चौराहे पर फ्लाई ओवर बनाने की मांग दोहराई
7- डीडवाना - कुचामन जिले के शेरानी आबाद में जल्द से जल्द बाईपास की वित्तीय स्वीकृति जारी करने की मांग रखी,
8- नागौर से सालासर तक बनने वाले फॉर लेन सड़क की डीपीआर में ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर फ्लाई ओवर, जंक्शन सुधार के कार्य सम्मिलित करवाने इसी प्रकार नागौर से बीकानेर तक प्रस्तावित फॉर लेन सड़क की डीपीआर में रोड़ सेफ्टी की दृष्टि से फ्लाई ओवर बनाने व जंक्शन सुधार के कार्य सम्मिलित करवाने की मांग रखी
9- नागौर व डीडवाना - कुचामन जिले में विभिन्न रेलवे फाटकों पर सीआरआईएफ सहित अन्य योजनाओं में आरओबी बनवाने की मांग रखी ,
10- राजस्थान में देसूरी नाल में स्थित खतरनाक पंजाब मोड़ पर बहुत दुर्घटनाएं होती है ऐसे में इस मार्ग के सुधार हेतु आवश्यक DPR बनवाकर रोड़ सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य की स्वीकृति की मांग रखी,
11- जोधपुर जिले में जाजीवाल कलां से खांगटा वाया सालवां कलां, पीपाड़ रोड, रतकुड़ीया तक 62 कि.मी. सड़क की स्वीकृति सीआरआईएफ के अंतर्गत करवाने की बात दोहराई व हाल ही में इस सड़क निर्माण की मांग को लेकर हुए आंदोलन से मंत्री जी को अवगत करवाया ,
इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े समय -समय जनता द्वारा मुझे दिए गए सुझाव / कार्यों से भी मंत्री जी को अवगत करवाया व कई सड़को के निर्माण की स्वीकृति की मांग भी रखी |
श्री गडकरी जी ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा की व मौके पर ही मंत्रालय के अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए |
@nitin_gadkari@MORTHIndia@NHAI_Official@RLPINDIAorg
पत्रकार:- आपका पसंदीदा नेता कौन और क्यों.?
मुकेश मारवाड़ी:- एक ही नाम हनुमान बेनीवाल.......
Full video:- https://t.co/egJuTFBkIZ
@theloknetra@hanumanbeniwal
आदरणीय नागौर सांसद @hanumanbeniwal जी -
अपने 'जर्जर स्कूल मरम्मत कराओ अभियान' के तहत कल मैंने नागौर विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - पाडाण (सथेरण) का अवलोकन किया।
इस दौरान यहां निम्न समस्याएं मिली -
1) स्कूल में दर्ज छात्रसंख्या के अनुपात में कक्षाओं के कमरे काफी कम हैं। कम कमरों के कारण एक ही कमरे में दो कक्षाएं चल रही थीं और कुछ कक्षाएं तो बाहर खुले में चल रही थीं।
2) कुछ कमरों की छतें काफी जर्जर हैं और बारिश में पानी अंदर टपकता है।
3) बच्चों के टॉयलेट जर्जर हैं व इस्तेमाल करने लायक नहीं हैं।
4) सीनियर स्कूल होने के बावजूद कोई फर्स्ट ग्रेड शिक्षक नहीं हैं और शिक्षकों के पद स्वीकृत भी नहीं है, इस वजह से शिक्षकों की ज़बरदस्त कमी है।
इन सब के बावजूद स्कूल का रिज़ल्ट शानदार रहा था, कुछ बच्चियों के 93 परसेंट से भी अधिक नंबर आए बोर्ड एग्जाम में।
इस पोस्ट में माननीय सांसद साहब को टैग करने का कारण यह है कि स्कूल दौरे पर मुझे प्रिंसिपल साहब ने सांसद जी के नाम एक पत्र सौंपा जिसमें सांसद जी के MP-LAD फंड से एक बड़े सभा कक्ष एवं अतिरिक्त कक्षा कक्ष की मांग की गई है। नागौर से कुचेरा जाते समय, कल ही मैंने ये पत्र एमपी साहब के नागौर निवास स्थित उनके सांसद कार्यालय में दे दिया था।
मुझे पूरी आशा है कि सांसद जी जल्द ही इन अतिरिक्त कमरों की स्वीकृति के अलावा, इस स्कूल की अन्य समस्याओं का भी समाधान करवाएंगे।
नोट - कुल कमरों की मांग 5 है जिसमें से दो सांसद जी से, एक नागौर विधायक जी से (जिसकी अर्ज़ी विधायक जी को पहले ही दे दी गई है) और 2 कलेक्टर साहब से DMFT फंड से मांगे गए हैं। सीनियर स्कूल होने और अच्छी छात्रसंख्या एवं रिजल्ट होने के कारण, मुझे उम्मीद है कि जल्द ही सभी गणमान्य लोग इन मांगों को पूरा करेंगे। @HarendraMirdha@DmNagaur
बाड़मेर -जैसलमेर के पूर्व सांसद व बायतु के पूर्व विधायक कर्नल सोनाराम जी चौधरी का देवलोकगमन हो जाना अत्यंत पीड़ादायक व दुःखद खबर है | कर्नल साहब से सदैव आत्मीय संबंध रहे ,उनका निधन हो जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है |
कर्नल साहब ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रखर वक्ता व लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए राजस्थान की राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी, उनकी कमी सदैव महसूस होती रहेगी | ईश्वर से प्रार्थना है कि वो दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके परिजनों को इस गहरे आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति |
राजस्थान की जनता को अब इस लडके हनुमान बेनीवाल को मजबूत करने की जरुरत है,हनुमान बेनीवाल अगर हमारे लिए हर जगह दीवार बनकर खड़ा होता है तो हमें भी उस दीवार में वोट रूपी पत्थर लगाने होंगे.... पंचायत चुनाव से ही शुरुवात कर दीजिये इस बंदे को मजबूत करने की 🙏 @hanumanbeniwal