वो मकान
अब खंडहर ही गए
जहां संजोयी थी यादे कभी
वो बस्ती
अब वीरान हो गई
जहां हम बसे थे कभी
वो रास्ते
अब सुनसान हो गए
जहां से गुज़रे थे हम कभी
वो आंखें
अब पथरा सी गई
जहां तुम्हारे सपने थे कभी
वो दिल
अब श्मशान हो गया
जो था तेरा बसेरा कभी
#बज़्म#शायरांश
बालकों में ज्ञान चेतना, स्मरण शक्ति अभिवृद्धि हेतु अचूक उपाय
#Thread 🧵
यदि आपको पढ़ा हुआ स्मरण नही रहता,और आपका बच्चा पढ़ने में इतना तीव्र नही है तो करे ये उपाय
रोग निवारण मंत्र
प्रत्येक मंत्र को १०८ बार पास में कांसे के बर्तन में जल रख के जाप करे, जप के पश्चात् जल को स्वयं या रोगी को पिलाए
1. हृदय-विकार (Heart disease)
• ॐ लं ललिता-देवीभ्यां नमः
• ॐ नमः शिवाय संभवे व्योमेशाय नमः ।
हिन्दू पंचांग के शब्दों को आप कितना समझते है?
#Thread
1 प्रहर = सूर्योदय से सूर्यास्त तथा सूर्यास्त से सूर्योदय तक के काल का चौथा भाग।
1 चौघड़िया = सूर्योदय से सूर्यास्त अथवा सूर्यास्त से सूर्योदय तक के समय का आठवाँ भाग ।
1 होरा = सूर्योदय से सूर्यास्त अथवा सूर्यास्त से सूर्योदय तक के काल का बारहवाँ भाग ।
1 प्रहर = अनुमानतः तीन घंटे, 1 चौघड़िया अनुमानतः डेढ़ घंटा और 1 होरा अनुमानतः १ घंटा होता है। परन्तु ऋतु परिवर्तन के कारण दिन या रात लम्बाई में छोटी या बड़ी होने के आधार पर प्रहर, चौघड़िया और होरा क्रमशः तीन, डेढ़ और 1 घण्टे से थोड़ा कम या अधिक वह भी मिनटों में हो सकता है।
काल की ईकाई की वर्तमान में प्रचलित माप के साथ में तुलना कीजिए ।
वर्तमान के प्रचलित माप इस प्रकार है।
1 दिन = 24 घण्टे
1 घण्टे = 60 मिनट
1 मिनट = 60 सैकण्ड
1 सैकण्ड = 60प्रति सैकण्ड
भारत वर्ष की परम्परा के अनुसार 1 दिन (अहोरात्र) के 30 मुहूर्त अथवा 60 घड़ी होती है। इस प्रकार 24 घंटों के 30 मुहूर्त अथवा 60 घड़ी होती है। इसकी तुलना ऐसे होगी ।
60 घड़ी = 24 घंटे
2½ घड़ी = 1 घण्टा = 60 मिनट
1 घड़ी = 24 मिनट
2 घड़ी = 1 मुहूर्त 48 मिनट
1 घड़ी की 24 मिनट के आधार पर गिनती करने पर जान सकते हैं कि 1 मिनट 20,25000 त्रुटि होती है। और 1 सैकण्ड में 33,750 त्रुटि होगी। देखा, समय का कितना सूक्ष्म नाप है ? सैकण्ड का भी 33,750 वाँ भाग है त्रुटि। वास्तव में आश्चर्य में डालने वाली बात है।
त्रुटि, तत्पर, निमेष आदि काल की सूक्ष्म इकाइयाँ हैं। उसी प्रकार से काल की अन्य इकाइयाँ तथा कालगणना की अन्य विविध पद्धतियों का अस्तित्व भारत वर्ष में अलग अलग समय में, अलग अलग क्षेत्रों और प्रदेशों में और विविध परम्पराओं में था। भारत के प्राचीन ग्रन्थों में इसकी क्रमबद्ध जानकारी दी हुई है।
आपके घर का एवं आपका शुभ मंगल कैसे हो?
#thread
1.घर के मुख्य द्वार पर सूखे फूल, पत्ते, हटा दें। इसका मतलब यह है कि घर में शुभ ऊर्जा के प्रवेश में हटाने से कोई बाधा नहीं आती है।
2. घर के सभी कमरों में घड़ियां उत्तर या पूर्व की दीवार पर लगानी चाहिए ताकि घड़ी देखते समय हमारा मुख पूर्व और उत्तर या शुभ दिशा की ओर रहे।
3. बेहतर स्वास्थ्य के लिए उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोएं, यानी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक प्रगति अच्छी होगी।
4. बिस्तर के सामने दर्पण या दर्पण वाली अलमारी न रखें। इससे शरीर में ऊर्जा की हानि होती है और बीमारियाँ बढ़ती हैं।
5. घर में सुखी-समृद्ध जीवन के लिए टूटे हुए दर्पण, टूटे हुए खिलौने, टूटे हुए फर्नीचर आदि। वस्तु का भंडारण न करें.
6. भरपूर तरक्की और सफल सक्रिय जीवन के लिए घर में बंद घड़ियां नहीं रखनी चाहिए।
7. सोते समय बिस्तर घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में होना चाहिए, इसका मतलब अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि है।
8. घर के 25 से 60 वर्ष के कमाने वाले व्यक्ति को उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोना चाहिए। उत्तर दिशा प्रगतिशील है अत: कोई भी कार्य उत्तर दिशा की ओर मुख करके करें।
श्री राम शलाका प्रश्नावली से जानिए आपके प्रश्नों का उत्तर 🙏
हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव के दौरान अनेक बार ऐसे मौके आते हैं जब समझ नहीं आता कि हमें कौनसा रास्ता चुनना चाहिए। इस भटकाव से उबरने के लिए श्री राम शलाका प्रश्नावली या रामायण प्रश्नावली के रूप में एक कीमती कुंजी हमें परंपरा से प्राप्त हुई है। लोक मान्यता है कि श्री राम शलाका की उत्पत्ति वाल्मीकिकृत रामायण से हुई है।
श्री राम चरित मानस एक धार्मिक आस्था का प्रतीक तथा पूज्यनीय ग्रन्थ होने के साथ साथ ज्योतिषीय शास्त्र के रूप में भी अपनी प्रतिष्ठा रखता है। चाहे कैसी भी परेशानी हो, रामायण प्रश्नावली में आपके सभी प्रश्नो का जवाब छुपा है। गोस्वामी तुलसी जी ने नौ चौपाई का प्रयोग इस प्रश्नावली में किया है। एक एक चौपाई अलग अलग ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। अंक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आदि नवग्रहों को एक से लेकर नौ अंको के बीच माना गया है।
श्री रामायण प्रश्नावली में नव चौपाइयों को लेकर ही हर प्रश्न का समाधान दिया गया है। इन नौ चौपाइयों में से तीन चौपाइयों के हिसाब से कार्य में संदेह दिखाया गया है जो कि शनि, राहू, और केतु का फल बताती है और तीन चौपाइयों में कार्य सिद्ध होना बताया है जो कि चन्द्र, वृहस्पति और शुक्र का फल हमारे सामने रखती। इसके अलावा तीन चौपाइयों में अनिश्चय की स्थिति रख कर सूर्य, मंगल और बुध के गुणों को हमारे सामने रखती है।
उपयोग विधि 🔸
इसमें कोष्ठकों में कुछ अक्षर, मात्राएँ आदि लिखे होते हैं। मान्याता है कि किसी को जब कभी अपने अभीष्ट प्रश्न का उत्तर प्राप्त करने की इच्छा हो तो सर्वप्रथम उस व्यक्ति को भगवान श्रीराम का ध्यान करना चाहिए। फिर अपने प्रश्न का चिंतन करते हुए श्री राम शलाका प्रश्नावली के किसी कोष्ट में अँगुली या कोई शलाका (छोटी डण्डी) रख देना चाहिए। अब श्रीरामशलाका प्रश्नावली के उस कोष्ट में लिखे अक्षर या मात्रा को किसी कोरे काग़ज़ या स्लेट पर लिख लेना चाहिए।
अब उस कोष्ट के आगे (दाहिने) और वह पंक्ति समाप्त होने पर नीचे की पंक्तियों पर बाएँ से दाहिने बढ़ते हुए उस कोष्ट से प्रत्येक नवें (9) कोष्ट में लिखे अक्षर या मात्रा को उस कागज या स्लेट पर लिखते जाना चाहिए। इस प्रकार जब सभी नवें अक्षर या मात्राएँ जोड़े जाएँगे तो श्री राम चरित मानस की कोई एक चौपाई पूरी हो जाएगी जिसमें आपको अपने प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा।
9 चौपाई आपके प्रश्नों जवाब छिपे हैं इनमे 🔸
सुनु सिय सत्य असीस हमारी।
पूजिहि मन कामना तुम्हारी।
यह चौपाई बालकाण्ड में श्री सीताजी के गौरीपूजन के प्रसंग में है। गौरीजी ने श्रीसीताजी को आशीर्वाद दिया है। फल - प्रश्नकर्त्ता का प्रश्न उत्तम है, कार्य सिद्ध होगा।
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा।
हृदय राखि कोसलपुर राजा।
यह चौपाई सुन्दरकाण्ड में हनुमानजी के लंका में प्रवेश करने के समय की है। फल - भगवान् का स्मरण करके कार्यारम्भ करो, सफलता मिलेगी।
उघरें अंत न होइ निबाहू।
कालनेमि जिमि रावन राहू।।
यह चौपाई बालकाण्ड के आरम्भ में सत्संग-वर्णन के प्रसंग में है। फल - इस कार्य में भलाई नहीं है। कार्य की सफलता में सन्देह है।
बिधि बस सुजन कुसंगत परहीं।
फनि मनि सम निज गुन अनुसरहीं।।
यह चौपाई बालकाण्ड के आरम्भ में सत्संग-वर्णन के प्रसंग में है। फल - खोटे मनुष्यों का संग छोड़ दो। कार्य की सफलता में सन्देह है।
होइ है सोई जो राम रचि राखा।
को करि तरक बढ़ावहिं साषा।।
यह चौपाई बालकाण्डान्तर्गत शिव और पार्वती के संवाद में है। फलः-कार्य होने में सन्देह है, अतः उसे भगवान् पर छोड़ देना श्रेयष्कर है।
मुद मंगलमय संत समाजू।
जिमि जग जंगम तीरथ राजू।।
यह चौपाई बालकाण्ड में संत-समाजरुपी तीर्थ के वर्णन में है। फल - प्रश्न उत्तम है। कार्य सिद्ध होगा।
गरल सुधा रिपु करय मिताई।
गोपद सिंधु अनल सितलाई।।
यह चौपाई श्रीहनुमान् जी के लंका प्रवेश करने के समय की है। फल - प्रश्न बहुत श्रेष्ठ है। कार्य सफल होगा।
बरुन कुबेर सुरेस समीरा।
रन सनमुख धरि काह न धीरा।।
यह चौपाई लंकाकाण्ड में रावन की मृत्यु के पश्चात् मन्दोदरी के विलाप के प्रसंग में है। फल - कार्य पूर्ण होने में सन्देह है।
सुफल मनोरथ होहुँ तुम्हारे।
राम लखनु सुनि भए सुखारे।।
यह चौपाई बालकाण्ड पुष्पवाटिका से पुष्प लाने पर विश्वामित्रजी का आशीर्वाद है। फल - प्रश्न बहुत उत्तम है। कार्य सिद्ध होगा।
श्री राम चरित मानस रुपी इस शास्त्र को बड़ी श्रद्धा के साथ पीले रंग के वस्त्र में लपेट कर घर में उचित स्थान दे नित्य प्रति पूजन करें तो यह आपके जीवन के सभी प्रश्नों का समाधान करने में सक्षम है।
दुर्लभ जानकारी, सनातन धर्म के इन संस्कारों में छिपा है बड़ा वैज्ञानिक आधार!!
सनातन धर्म में कुछ परम्पराएं हैं, जो सदियों पुरानी जरूर हैं, लेकिन वर्तमान में भी नियमित रूप से इन परम्पराओं का पालन किया जाता है। ऐसा इसलिए भी किया जाता है क्योंकि ये परम्पराएं नाम की नहीं बल्कि बड़े काम की है।
इनके पीछे साइंस का ऐसा लॉजिक छिपा है, जिसे वर्तमान पीढ़ी को जानना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही रीति-रिवाज और परम्पराएं जिनके ढेरों फायदे हैं।
बात चाहे पैर छूने की हो, भगवान के सामने हाथ जोडऩे की हो, तिलक लगाने या फिर महिलाओं के शृंगार के तौर-तरीकों की, इन परम्पराओं का महत्व जानकर आप भी सोचेंगे ऐसा भी हो सकता है...।
सनातन धर्म में किसी व्यक्ति का अभिवादन हाथ जोड़कर या पैर छूकर किया जाता है। इसके अलावा भी ऐसी कई परंपराएं हैं, जिनका सदियों से पालन किया जाता रहा है।
आज भी भारतीय लोगों में ये संस्कार देखने को मिलते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आज के मॉडर्न जमाने में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इन परम्पराओं के महत्व को अतार्किक बताकर नकारने का प्रयास भी करते हैं।
जबकि इन संस्कारों के पीछे कई साइंटिफिक फैक्ट हैं, जो इन्हें अपनाने वालों को एक आधार देते हैं...
यहां जानिए हर संस्कार का एक वैज्ञानिक महत्व...
▪️ नमस्ते करना 🙏
किसी आदरणीय व्यक्ति का अभिवादन करने के लिए भारतीय लोग नमस्ते करते हैं। वैसे तो कोविड के समय ने लोगों को नमस्ते का महत्व भी समझा दिया है, लेकिन इसका वैज्ञानिक तथ्य कहता है कि वास्तव में जब हम नमस्ते करने के लिए हाथ जोड़ते हैं तो हमारी उंगलियां एक-दूसरे को स्पर्श करती हैं।
इस दौरान एक्यूप्रेशर से हमारी आंखों, कानों और दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और किसी तरह के संक्रमण का भी खतरा नहीं रहता। वहीं हाथ मिलाने से एक-दूसरे के हाथों में मौजूद बैक्टीरिया की आवाजाही का खतरा बढ़ता है।
▪️ तिलक लगाना🩸
पूजा-पाठ के दौरान या किसी शुभ मौके पर मस्तक पर तिलक लगाया जाता है। तिलक लगाने के पीछे का वैज्ञानिक तथ्य बताता है कि हमारे मस्तक के बीचोंबीच आज्ञाचक्र होता है। यही स्थान पीनियल ग्रन्थि का होता है। जब उस स्थान पर तिलक लगाया जाता है तो, पीनियल ग्रन्थि का उद्दीपन होता है। इससे शरीर के सूक्ष्म और स्थूल अवयन जागृत होते हैं।
मस्तक पर तिलक लगाने से बीटाएंडोरफिन और सेराटोनिन नामक रसायनों का स्राव संतुलित होता है। इससे मस्तिष्क शांत होता है। एकाग्रता बढ़ती है। यहां तक कि यह गुस्सा और तनाव को भी कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा यह सकारात्मक सोच को बढ़ाता है।
▪️ जमीन पर बैठकर खाना खाना 🍛
आजकल बेशक डाइनिंग टेबल पर भोजन करने का चलन है। लेकिन ज्यादातर घरों में आज भी लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं। जमीन पर पालथी लगाकर बैठा जाता है फिर भोजन किया जाता है।
इस संस्कार का वैज्ञानिक लॉजिक कहता है कि वास्तव में पालथी लगाकर बैठना एक योग क्रिया है। इससे हमारा डायजेशन सिस्टम दुरुस्त होता है। साथ ही साथ बैठकर भोजन करने से आपसी प्रेम बना रहता है।
▪️ पैर छूना 🫳🏽🦵
किसी बड़े का आशीर्वाद पाने के लिए भारतीय लोग चरणों को स्पर्श करते हैं। वास्तव में पैर छूने से दिमाग से निकलने वाली सकारात्मक एनर्जी हाथों और सामने वाले के पैरों से होते हुए एक चक्कर पूरा कर लेती है। इससे नकारात्मकता दूर होती है। अहंकार मिटता है और मनोवैज्ञानिक रूप से प्रेम, समर्पण का भाव जागता है। यही भाव हमारे व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाता है।
▪️ मांग में सिंदूर भरना🩸
शादी के बाद महिलाएं मांग में सिंदूर भरती हैं। इसके पीछे भी एक वैज्ञानिक तथ्य है। वह कहता है कि सिंदूर को सिर के जिस हिस्से पर लगाया जाता है, वो बहुत ही कोमल होता है. इस स्थान को 'ब्रह्मरंध्र' कहते हैं।
सिंदूर में पारा होता है, जो एक दवा की तरह काम करता है और महिलाओं का ब्लडप्रेशर नियंत्रण में रखने में मददगार माना जाता है। ये तनाव और अनिद्रा की समस्या को नियंत्रित करता है। साथ ही यौन उत्तेजना को बढ़ाता है। यही वजह है कि कुंवारी लड़कियों और विधवा महिलाओं के सिंदूर लगाने पर पाबंदी होती है।
▪️ चूडिय़ां पहनना ⭕
महिलाएं हाथों में चूडिय़ां धारण करती हैं, इसका भी वैज्ञानिक तथ्य है। यह बताता है कि चूड़ी हाथ में घर्षण करती है जिससे हाथों का रक्त संचार बढ़ता है। हाथों में चूड़ी पहनना सांस के रोग और दिल की बीमारी की आशंकाओं को घटाता है। चूड़ी पहनने से मानसिक संतुलन बना रहता है, तभी महिलाएं अपने काम को पूरी निष्ठा के साथ करती हैं।
विज्ञान कहता है कि चूडिय़ों का घर्षण ऊर्जा बनाए रखता है। इससे थकान दूर रहती है। विज्ञान का मानना है कि कांच की चूडिय़ों के टकराने से निकलने वाली ध्वनि से वातावरण में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। वहीं कलाई के नीचे से लेकर 6 इंच तक में जो एक्यूपंचर पॉइंट्स होते हैं, इनके समान रूप से दबने पर शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है।
▪️ कान छेदन संस्कार 👂
वैज्ञानिक तथ्य बताते हैं कि जिस जगह कान छिदवाया जाता है, वहां पर दो बहुत जरूरी एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स मौजूद होते हैं। पहला मास्टर सेंसोरियल और दूसरा मास्टर सेरेब्रल जो सुनने की क्षमता को बढ़ाते हैं। इस बारे में एक्यूपंक्चर में कहा गया है कि जब कान छिदवाए जाते हैं तो इसका दबाव ओसीडी पर पड़ता है, जिसके कारण घबराहट कम होती है और कई तरह की मानसिक बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।
कान छिदवाने से दिमाग के कई हिस्से सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए जब बच्चे के दिमाग का विकास हो रहा हो तभी, बच्चे का कान छिदवा देना चाहिए। कान छिदवाने से हमारी आंखों की रोशनी सही रहती है, इसके अलावा यह हमारी ब्रेन पावर को बढ़ाने का काम भी करता है।
कानों के निचले हिस्से का संबंध भूख लगने से भी होता है। कान छिदवाने से पाचन क्रिया दुरुस्त बनी रहती है और मोटापा कम होता है। मान्यता है कि कान छिदवाने से लकवा की बीमारी नहीं होती है।
▪️ शंख बजाना 🐚
शंखनाद यानी शंख बजाना धार्मिक रूप से आध्यात्मिक रूप से शुभ माना गया है। इसीलिए पूजा-पाठ के अलावा विवाह, विजय के उत्सव, राज्याभिषेक, हवन और किसी के आगमन के समय आमतौर पर शंख बजाया जाता है। लेकिन शंख बजाने के कई वैज्ञानिक तथ्य भी हैं जो बताते हैं कि शंख बजाने से हम स्वस्थ रहते हैं। कई रोगों के कीटाणु भी दूर हो जाते हैं।
शंखनाद में प्रदूषण को दूर करने की अद्भुत क्षमता होती है। शंख की आवाज जहां तक जाती है, वहां तक कई रोगों के कीटाणु खत्म हो जाते हैं या फिर वे निष्क्रिय हो जाते हैं। शंख की ध्वनि कई रोगों में लाभदायक है। शंख की ध्वनि लगातार सुनना हृदय रोगियों के लिए लाभदायक है। इससे हार्ट अटैक की संभावनाएं कम होती हैं।
शंखनाद पर हुए कई शोधों का यह निष्कर्ष निकाला गया है कि इसकी तरंगें बैक्टेरिया नष्ट करने के लिए एक तरह से श्रेष्ठ और सस्ती औषधि है। इससे हैजा, मलेरिया के कीटाणु भी नष्ट होते हैं। शंख ध्वनि से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।
मानसिक तनाव, ब्लडप्रेशर, मधुमेह, नाक, कान और पाचन से संबंधित रोगों में रक्षा होती है। पूजा-पाठ के बाद शंख में भरा जल श्रद्धालुओं पर छिड़का जाता है और उसे हम पीते भी हैं। इसमें कीटाणुनाशक शक्ति होती है। वहीं इसमें गंधक, फास्फोरस और कैल्शियम के तत्व भी होते हैं।
विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र (ऋषि मुनियों द्वारा किया गया अनुसंधान)
■ काष्ठा = सैकन्ड का 34000 वाँ भाग
■ 1 त्रुटि = सैकन्ड का 300 वाँ भाग
■ 2 त्रुटि = 1 लव ,
■ 1 लव = 1 क्षण
■ 30 क्षण = 1 विपल ,
■ 60 विपल = 1 पल
■ 60 पल = 1 घड़ी (24 मिनट ) ,
■ 2.5 घड़ी = 1 होरा (घन्टा )
■3 होरा=1प्रहर व 8 प्रहर 1 दिवस (वार)
■ 24 होरा = 1 दिवस (दिन या वार) ,
■ 7 दिवस = 1 सप्ताह
■ 4 सप्ताह = 1 माह ,
■ 2 माह = 1 ऋतू
■ 6 ऋतू = 1 वर्ष ,
■ 100 वर्ष = 1 शताब्दी
■ 10 शताब्दी = 1 सहस्राब्दी ,
■ 432 सहस्राब्दी = 1 युग
■ 2 युग = 1 द्वापर युग ,
■ 3 युग = 1 त्रैता युग ,
■ 4 युग = सतयुग
■ सतयुग + त्रेतायुग + द्वापरयुग + कलियुग = 1 महायुग
■ 72 महायुग = मनवन्तर ,
■ 1000 महायुग = 1 कल्प
■ 1 नित्य प्रलय = 1 महायुग (धरती पर जीवन अन्त और फिर आरम्भ )
■ 1 नैमितिका प्रलय = 1 कल्प ।(देवों का अन्त और जन्म )
■ महालय = 730 कल्प ।(ब्राह्मा का अन्त और जन्म )
सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र यहीं है जो हमारे देश भारत में बना हुआ है । ये हमारा भारत जिस पर हमे गर्व होना चाहिये l
दो लिंग : नर और नारी ।
दो पक्ष : शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष।
दो पूजा : वैदिकी और तांत्रिकी (पुराणोक्त)।
दो अयन : उत्तरायन और दक्षिणायन।
तीन देव : ब्रह्मा, विष्णु, शंकर।
तीन देवियाँ : महा सरस्वती, महा लक्ष्मी, महा गौरी।
तीन लोक : पृथ्वी, आकाश, पाताल।
तीन गुण : सत्वगुण, रजोगुण, तमोगुण।
तीन स्थिति : ठोस, द्रव, वायु।
तीन स्तर : प्रारंभ, मध्य, अंत।
तीन पड़ाव : बचपन, जवानी, बुढ़ापा।
तीन रचनाएँ : देव, दानव, मानव।
तीन अवस्था : जागृत, मृत, बेहोशी।
तीन काल : भूत, भविष्य, वर्तमान।
तीन नाड़ी : इडा, पिंगला, सुषुम्ना।
तीन संध्या : प्रात:, मध्याह्न, सायं।
तीन शक्ति : इच्छाशक्ति, ज्ञानशक्ति, क्रियाशक्ति।
चार धाम : बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम्, द्वारका।
चार मुनि : सनत, सनातन, सनंद, सनत कुमार।
चार वर्ण : ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र।
चार निति : साम, दाम, दंड, भेद।
चार वेद : सामवेद, ॠग्वेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद।
चार स्त्री : माता, पत्नी, बहन, पुत्री।
चार युग : सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग, कलयुग।
चार समय : सुबह, शाम, दिन, रात।
चार अप्सरा : उर्वशी, रंभा, मेनका, तिलोत्तमा।
चार गुरु : माता, पिता, शिक्षक, आध्यात्मिक गुरु।
चार प्राणी : जलचर, थलचर, नभचर, उभयचर।
चार जीव : अण्डज, पिंडज, स्वेदज, उद्भिज।
चार वाणी : ओम्कार्, अकार्, उकार, मकार्।
चार आश्रम : ब्रह्मचर्य, ग्राहस्थ, वानप्रस्थ, सन्यास।
चार भोज्य : खाद्य, पेय, लेह्य, चोष्य।
चार पुरुषार्थ : धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष।
चार वाद्य : तत्, सुषिर, अवनद्व, घन।
पाँच तत्व : पृथ्वी, आकाश, अग्नि, जल, वायु।
पाँच देवता : गणेश, दुर्गा, विष्णु, शंकर, सुर्य।
पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ : आँख, नाक, कान, जीभ, त्वचा।
पाँच कर्म : रस, रुप, गंध, स्पर्श, ध्वनि।
पाँच उंगलियां : अँगूठा, तर्जनी, मध्यमा, अनामिका, कनिष्ठा।
पाँच पूजा उपचार : गंध, पुष्प, धुप, दीप, नैवेद्य।
पाँच अमृत : दूध, दही, घी, शहद, शक्कर।
पाँच प्रेत : भूत, पिशाच, वैताल, कुष्मांड, ब्रह्मराक्षस।
पाँच स्वाद : मीठा, चर्खा, खट्टा, खारा, कड़वा।
पाँच वायु : प्राण, अपान, व्यान, उदान, समान।
पाँच इन्द्रियाँ : आँख, नाक, कान, जीभ, त्वचा, मन।
पाँच वटवृक्ष : सिद्धवट (उज्जैन), अक्षयवट (Prayagraj), बोधिवट (बोधगया), वंशीवट (वृंदावन), साक्षीवट (गया)।
पाँच पत्ते : आम, पीपल, बरगद, गुलर, अशोक।
पाँच कन्या : अहिल्या, तारा, मंदोदरी, कुंती, द्रौपदी।
छ: ॠतु : शीत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, बसंत, शिशिर।
छ: ज्ञान के अंग : शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द, ज्योतिष।
छ: कर्म : देवपूजा, गुरु उपासना, स्वाध्याय, संयम, तप, दान।
छ: दोष : काम, क्रोध, मद (घमंड), लोभ (लालच), मोह, आलस्य।
सात छंद : गायत्री, उष्णिक, अनुष्टुप, वृहती, पंक्ति, त्रिष्टुप, जगती।
सात स्वर : सा, रे, ग, म, प, ध, नि।
सात सुर : षडज्, ॠषभ्, गांधार, मध्यम, पंचम, धैवत, निषाद।
सात चक्र : सहस्त्रार, आज्ञा, विशुद्ध, अनाहत, मणिपुर, स्वाधिष्ठान, मुलाधार।
सात वार : रवि, सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि।
सात मिट्टी : गौशाला, घुड़साल, हाथीसाल, राजद्वार, बाम्बी की मिट्टी, नदी संगम, तालाब।
सात महाद्वीप : जम्बुद्वीप (एशिया), प्लक्षद्वीप, शाल्मलीद्वीप, कुशद्वीप, क्रौंचद्वीप, शाकद्वीप, पुष्करद्वीप।
अपने पूर्वजों को समझने में हमसे ही भूल हुई:
जब किसी की मृत्यु होती थी तब 13 दिन तक उस घर में कोई प्रवेश नहीं करता था। यही आइसोलेशन था क्योंकि मृत्यु या तो किसी बीमारी से होती है या वृद्धावस्था के कारण जिसमें शरीर तमाम रोगों का घर होता है।यह रोग हर जगह न फैले इसलिए 14 दिन का क्वॉरंटीन बनाया गया।
जो शव को अग्नि देता है, उसको घर वाले तक नहीं छू सकते। 13 दिन तक उसका भोजन, पानी, बिस्तर, कपड़े सब अलग कर दिए जाते हैं।
तेरहवें दिन शुद्धिकरण के पश्चात, सिर के बाल हटवाकर ही पूरा परिवार शुद्ध होता था।लेकिन तब भी आप बहुत हँसे थे। ब्लडी इंडियन कहकर खूब मजाक बनाया।
जब मां बच्चे को जन्म देती है तो जन्म के 11 दिन तक बच्चे व माँ को कोई नही छूता। ताकि जच्चा और बच्चा किसी इंफेक्शन के शिकार ना हों। लेकिन इस परम्परा को पुराने रीति रिवाज, ढकोसला कह कर त्याग दिया गया।जब किसी के शव यात्रा से लोग आते हैं घर में प्रवेश नहीं मिलता है और बाहर ही हाथ पैर धोकर स्नान करके, कपड़े वहीं निकालकर घर में आया जाता है, इसका भी खूब मजाक उड़ाया आपने।
अब समझ मे आ गया होगा आपको कि हमारे धर्म को
-सत्य सनातन क्यों कहते हैं !
जय सनातन धर्म
क्या हैं न्यास?
न्यास के अंग?
न्यास की वैदिक विशेषता?
#thread
न्यास का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। जब शरीर के रोम-रोम में न्यास कर लिया जाता है, तो मन को इतना अवकाश ही नहीं मिलता और इससे अन्यत्र कहीं स्थान नहीं मिलता कि वह और कहीं जाकर भ्रमित हो जाय। शरीर के रोम-रोम में देवता, अणु-अणु में देवता और देवतामय शरीर। ऐसी स्थिति में हमारा मन दिव्य हो जाता है। न्यास से पूर्व जड़ता की स्थिति होती है। जड़ता के चिंतन से और अपनी जड़ता से यह संसार मन को जड़ रूप में प्रतीत होता है। न्यास के बाद इसका वास्तविक चिन्मय स्वरूप स्फुरित होने लगता है और केवल चैतन्य ही चैतन्य रह जाता है।
2-ज्ञानार्णवतंत्र के अनुसार न्यास का अर्थ है - स्थापना। बाहर और भीतर के अंगों में इष्टदेवता
और मन्त्रों की स्थापना ही न्यास है। इस स्थूल शरीर में अपवित्रता का ही साम्राज्य है,इसलिए इसे देवपूजा का तबतक अधिकार नहीं है जब तक यह शुद्ध एवम दिव्य न हो जाये। जब तक इसकी (हमारे शरीर की )अपवित्रता बनी है, तबतक इसके स्पर्श और स्मरण से चित में ग्लानि का उदय होता रहता है। ग्लानियुक्त चित्तप्रसाद और भावाद्रेक से शून्य होता है, विक्षेप और अवसाद से आक्रांत होने के कारण बार-बार मन प्रमाद और तन्द्रा से अभिभूत हुआ करता है। यही कारण है कि मन न तो एकसार स्मरण ही कर सकता है और न विधि-विधान के साथ किसी कर्म का सांगोपांग अनुष्ठान ही।